सीहोर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बोलेरो भिड़ंत में पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Sanjay Dhiman | Updated:
Share
sehore-truck-bolero-accident-5-dead
Photograph: (the sootr)

सीहोर के आष्टा-शुजालपुर मार्ग पर ट्रक और बोलेरो की टक्कर में राजगढ़ के 5 लोगों की मौत हो गई। 4 लोग गंभीर घायल हैं। परिवार इलाज कराने आष्टा जा रहा था।

सीहोर जिले में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। आष्टा-शुजालपुर मार्ग पर ट्रक और बोलेरो आमने-सामने टकरा गए। हादसे में पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी लोग राजगढ़ जिले के रहने वाले थे और इलाज कराने जा रहे थे।

दर्दनाक था हादसे का मंजर

सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे मेना गोदी गांव के पास यह हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो गाड़ी की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। आसपास चीख-पुकार मच गई।

टक्कर लगते ही गाड़ी में सवार तीन लोग बाहर उछल गए। वे करीब 15 से 20 फीट दूर जाकर गिरे। ड्राइवर का शव गाड़ी के अंदर ही बुरी तरह फंस गया। हादसे में दो लोगों के पैर टूट गए। बाकी घायलों के सिर में गंभीर चोटें आईं।

राहगीर बने मददगार

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर घायलों की मदद की। लोगों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को तुरंत सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला गया।

इलाज कराने जा रहा था परिवार

आष्टा एसडीओपी (SDOP – Sub Divisional Officer of Police) दामोदर गुप्ता ने बताया कि बोलेरो में कुल 9 लोग सवार थे। सभी राजगढ़ जिले के कालीपीठ थाना क्षेत्र के भियापुरा गांव के रहने वाले हैं। यह पूरा परिवार किसी सदस्य का इलाज कराने आष्टा जा रहा था। मंजिल तक पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया।

किन लोगों की गई जान

पुलिस के अनुसार वाहन में राजाराम सुंदर, भगवान, इंदर सिंह, राधेश्याम, बनेसिंह, गुलाबचंद, हेमराज, देवीराम और अमरसिंह सवार थे। इनमें से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। बाकी चार का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही पार्वती थाना प्रभारी हरिसिंह परमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सभी चार गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद आष्टा-शुजालपुर मार्ग पर करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाद में क्रेन की मदद से ट्रक और बोलेरो को सड़क से हटाया गया। इसके बाद हाईवे पर आवागमन सुचारू हो सका।

पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह खबरें भी पढ़ें...

बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा, 4 भाइयों की मौत, ट्रैक्टर इंजन खोलकर भागा ड्राइवर

सीहोर और गुना के दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, करोड़ों के विकास कार्य की देंगे सौगात

फॉर्म सही था, नीयत आयोग की खराब थी: नामांकन रद्द होने पर बोलीं मीनाक्षी नटराजन

MSP गेहूं घोटाला: 3 जिलों में पटवारी समेत 64 पर एक्शन, राजगढ़ में 8 बर्खास्त

Tags:
  • सीहोर
  • राजगढ़
  • 108 एंबुलेंस
  • भीषण सड़क हादसा
  • एसडीओपी
8 साल बाद भर्ती की तैयारी, राजस्थान में DCO के 33 पदों पर नौकरी का मौका

By Jyoti Mahender Bhardwaj

8 साल बाद भर्ती की तैयारी, राजस्थान में DCO के 33 पदों पर नौकरी का मौका
सांभर झील में 12 से ज्यादा फ्लेमिंगो की मौत, डीजे के शोर से घबराकर 11 हजार केवी लाइन की चपेट में आए

By Jageshwar Prasad

सांभर झील में 12 से ज्यादा फ्लेमिंगो की मौत, डीजे के शोर से घबराकर 11 हजार केवी लाइन की चपेट में आए
ऐशबाग के 600 जनता क्वार्टर पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोमवार को 599 मकानों पर चलेगा बुलडोजर

By Neel Tiwari

ऐशबाग के 600 जनता क्वार्टर पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोमवार को 599 मकानों पर चलेगा बुलडोजर
रायपुर में एक लाख रुपए किराए पर अस्पताल लेकर बच्चों का सौदा, 8 राज्यों तक फैला नेटवर्क, 100 से ज्यादा नवजात बेचने का शक

By Umeshwari Baghel

रायपुर में एक लाख रुपए किराए पर अस्पताल लेकर बच्चों का सौदा, 8 राज्यों तक फैला नेटवर्क, 100 से ज्यादा नवजात बेचने का शक
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ST महिलाओं को तलाकशुदा कोटे में नौकरी के लिए कोर्ट की डिक्री जरूरी

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ST महिलाओं को तलाकशुदा कोटे में नौकरी के लिए कोर्ट की डिक्री जरूरी
कहीं सौ करोड़ की जमीन का राज, कहीं मोनू का मायाजाल… और कहीं कुर्सी गई, पर भौकाल बरकरार!

By Harish Divekar

कहीं सौ करोड़ की जमीन का राज, कहीं मोनू का मायाजाल… और कहीं कुर्सी गई, पर भौकाल बरकरार!
छात्रसंघ चुनाव बंद, पंचायत चुनाव में उतरे छात्र नेता; पत्नियों-मंगेतरों ने भी मारी बाजी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

छात्रसंघ चुनाव बंद, पंचायत चुनाव में उतरे छात्र नेता; पत्नियों-मंगेतरों ने भी मारी बाजी