कार में दूसरी महिला को देख पत्नी का पारा चढ़ा, फिर सड़क पर दिखा हाईवोल्टेज ड्रामा

Rohit Sahu | May 10, 2025, 10:43 IST
Share
MP NEWS sehore
MP NEWS sehore

सीहोर बस स्टैंड पर पत्नी ने पति को कार में दूसरी महिला संग घूमते देखा तो रास्ता रोक लिया, लेकिन पति ने कार रोकने के बजाय पत्नी को धक्का देकर गाड़ी भगा दी। पूरी घटना कैमरे में कैद हुई, पुलिस जांच में जुटी है।

नफीस खान@सीहोर

सीहोर के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित बस स्टैंड पर उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई जब एक महिला ने अपने पति को कार में किसी अन्य महिला के साथ घूमते हुए देख लिया। यह नजारा देखकर पत्नी बुरी तरह से बिफर गई और उसने पति को रोकने के लिए सड़क पर गाड़ी के सामने आकर खड़ी हो गई। लेकिन पति ने बिना झिझक के कार को आगे बढ़ा दिया, जिससे पत्नी को धक्का लग गया। यह पूरा घटनाक्रम राहगीरों के मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

पत्नी को कार से मारी टक्कर

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कार चला रहा व्यक्ति, जो महिला का पति बताया जा रहा है, अपनी पत्नी को पहचानते हुए भी रुकता नहीं है। पत्नी बार-बार कार के सामने आकर उसे रोकने की कोशिश करती है लेकिन पति, कार में बैठी दूसरी महिला के कहने पर गाड़ी को तेज कर देता है और पत्नी को टक्कर मारता हुआ आगे बढ़ जाता है।

महिला को धक्का देते हुए निकाली कार

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला ने अपने पति को जैसे ही कार में दूसरी महिला के साथ देखा, वह सीधे गाड़ी के सामने जा खड़ी हुई। पति को रोकने की पूरी कोशिश की गई लेकिन कार रुकने की बजाय तेज हो गई और महिला को धक्का देते हुए निकल गई। वहां खड़ी भीड़ तमाशा देखती रही और ट्रैफिक पुलिस ने भी कोई मदद नहीं की।

पत्नी ने पुलिस से की शिकायत

कोतवाली थाना पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद मामले को संज्ञान में लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरा मामला गंभीर है और इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अब तक इस संबंध में एफआईआर की पुष्टि नहीं की गई है।

mp police
mp police

सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने इस घटना की निंदा करना शुरू कर दी। सोशल प्लेटफॉर्म पर लोगों का कहना है कि पति की यह हरकत बेहद शर्मनाक है और उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। वहीं कुछ लोगों ने घटनास्थल पर मौजूद पुलिस की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाए।

यह भी पढ़ें...इंस्टाग्राम रील्स से लापता पत्नी की तलाश में जुटा बिलासपुर का युवक, मिले 10 लाख व्यूज

ट्रैफिक पुलिस ने नहीं की मदद

घटना के दौरान पास में मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने भी कोई मदद नहीं की, जो अब सोशल मीडिया पर आलोचना का कारण बन गई है। महिला का बीच सड़क पर संघर्ष और लोगों की मूकदर्शक भूमिका एक बार फिर से समाज के संवेदनहीन चेहरे को उजागर करती है।

यह भी पढ़ें...मध्य प्रदेश में बाघों का शिकार: बीएसएफ जवान की पत्नी थी शामिल, म्यांमार तस्कर का कनेक्शन आया सामने

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

पति पत्नी विवाद | MP News

Tags:
  • MP News
  • MP Police
  • मध्य प्रदेश
  • सीहोर
  • पति पत्नी विवाद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती