चार बेटियों के साथ मां ने आत्मदाह का प्रयास किया, हमीदिया में भर्ती

Jitendra Shrivastava | May 07, 2024, 18:56 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश में भोपाल को अयोध्या नगर संगीता प्रजापति का परिवार रहता है। उसने मकान की पहली मंजिल पर बेटियों को अपने साथ में सुलाया, चटाई पर केरोसीन डाला और आग लगा ली, बेटियां भी मां की मंशा नहीं भाप पाई। जानते हैं क्या है मामला...

BHOPAL. मध्यप्रदेश के भोपाल में एक दिल दहलाने वाली घटना घटी। अयोध्या नगर में मकान की पहली मंजिल पर चार बेटियों के साथ मां ने आत्मदाह का प्रयास किया। महिला चारों बेटियों के साथ चटाई पर सोई और केरोसीन डालकर आग लगा ली। घटना के वक्त उसका पति नीचे सो रहा था। धुंआ देख पति ने पुलिस को बुलाया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निकालकर हमीदिया अस्पताल पहुंचाया।

केरोसीन डालकर सोई और लगा ली आग

भोपाल में लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण के लिए मतदान के बीच एक दिल दहला देने वाली घटना हो गई। दरअसल, मंगलवार 7 मई की दोपहर लगभग एक बजे भोपाल के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला अपनी चार बेटियों के साथ सामूहिक आत्मदाह की कोशिश की। महिला ने मकान की पहली मंजिल पर चटाई पर चारों बेटियों को सुलाया खुद भी उनके साथ केरोसीन डालकर सोई और आग लगा ली, जबकि पति नीचे सो रहा था। आग लगने के बाद पति ने धुंआ देखा तो उसने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को हमीदिया अस्पताल पहुंचा। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना की वजह का पता नहीं चल सका

मौके पर जांच करने पहुंचे एसआई सुदील देशमुख ने बताया कि एच-सेक्टर थाने के नजदीक है। यहां संगीता प्रजापति का परिवार रहता है। उसने मकान की पहली मंजिल पर बेटियों को अपने साथ में सुलाया, बेटियां भी मां की मंशा नहीं भाप पाई। बेटियों की उम्र 21 साल, 18 साल, चौदह साल और बारह साल है। उसने पहले चटाई बिछाई फिर उसमें केरोसीन उड़ेलकर आग लगा दी। घटना के वक्त उसका पति ​नीचे सो रहा था। मकान में पहली मंजिल पर जाने के लिए सीढ़ियां है। जिसमें उसकी मदद करने कोई न पहुंचे इसके लिए उसने ताला भी जड़ दिया था। इसके बाद उसने आग लगा दी। पुलिस को अभी वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आगजनी में दो बेटियों के पैर झुलसे हैं। पुलिस की एक टीम उनके बयान दर्ज करने हमीदिया अस्पताल रवाना हो गई है।

Tags:
  • हमीदिया अस्पताल
  • चार बेटियों के साथ मां ने आत्मदाह का प्रयास किया
  • अयोध्या नगर थाना क्षेत्र
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज