सागर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के घर पर रात एक बजे फायरिंग से दहशत का माहौल

Abhilasha Saksena Chakraborty | Apr 16, 2025, 13:16 IST
Share
Sagar Bheem Army chief
Sagar Bheem Army chief

सागर में भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष के घर पर रात 1 बजे अज्ञात बदमाशों द्वारा की गई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुकुल शुक्ला@सागर

MP News : मध्य प्रदेश के सागर जिले के सानोधा क्षेत्र में मंगलवार की रात को एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया। रात के सन्नाटे के बीच जब लोग गहरी नींद में थे, तब अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दी। यह आवाज भीम आर्मी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र अहिरवार के घर से आ रही थी, जहां अज्ञात बदमाशों ने रात करीब1बजे ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने न केवल गोलियों की बौछार की, बल्कि घर के गेट को भी तोड़ दिया, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।

Laadl Behna
Laadl Behna

घटना के बाद डर का माहौल

धर्मेंद्र अहिरवार का परिवार पूरी घटना से गहरे सदमे में है। इलाके में हड़कंप मच गया और घबराए हुए लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। सानोधा और मकरोनिया थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच भी शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:

भीम आर्मी का प्रदर्शन, कांग्रेसियों ने सांसद को दी संविधान की किताब

हमले के कारणों पर उठ रहे सवाल

धर्मेंद्र अहिरवार भीम आर्मी के सक्रिय नेता हैं और दलित समुदाय के अधिकारों के लिए आवाज उठाते रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या यह हमला सुनियोजित साजिश का हिस्सा था? क्या उनकी सामाजिक सक्रियता उन्हें किसी के निशाने पर ला रही है, या फिर यह एक सामान्य आपराधिक घटना है?

ये भी पढ़ें:

अंबेडकर जयंती पर DJ बजाने को लेकर विवाद, फिर गोली मारकर की दलित की हत्या

पुलिस की कार्रवाई और सुरक्षा पर सवाल

घटना के बाद सामुदायिक रोष बढ़ रहा है और लोग पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस हमले ने यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि अगर एक सामाजिक कार्यकर्ता को इस तरह निशाना बनाया जा सकता है, तो आम नागरिक कितना सुरक्षित हैं?लोगों की मांग है कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलवाए। इस घटना ने इलाके में सुरक्षा को लेकर डर पैदा कर दिया है। अब यह देखना बाकी है कि पुलिस इस मामले को किस दिशा में लेकर जाती है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • भीम आर्मी
  • भीम आर्मी जिलाध्यक्ष
  • फायरिंग
  • दहशत
  • सागर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि