पत्नी को बिना बताए मायके जाना पड़ा महंगा, ससुराल पहुंचकर पति ने फूंक दी दहेज में मिली कार

Vikram Jain | Published:
Share
shahdol husband burns car wife visits parents new
shahdol husband burns car wife visits parents new

मध्य प्रदेश के शहडोल से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। यहां पत्नी के बिना बताए मायके जाने पर आग बबूला पति ने दहेज में मिली कार में आग लगा दी। घटना के बाद पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में अपने पति को बिना बताए मायके जाना एक महिला को महंगा पड़ गया। पत्नी के इस व्यवहार से आक्रोशित पति बाइक चलाकर 100 किलोमीटर की दूर अपने ससुराल पहुंचा और दहेज में मिली कार में आग लगा दी। यह घटना खमरौध गांव में हुई। अब मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

दहेज की गाड़ी जलाने की घटना

बताया जा रहा है कि खमरौध गांव की पुष्पांजली सिंह अपने पति से बिना बताए मायके आ गई थी। 2021 में पुष्पांजली सिंह की शादी सीधी जिले के दादर गांव निवासी दिनेश सिंह से हुई थी। और दहेज में उसे बोलेरो गाड़ी मिली थी। शुक्रवार (21 मार्च) को पुष्पांजली की मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिस पर उसने अपनी मां से बात की और मां की तबीयत की चिंता के कारण वह बच्चों के साथ गांव के ड्राइवर को लेकर खमरौध पहुंच गई थी।

ये खबर भी पढ़ें... 44 मिनट तक पति को आत्महत्या करते देखती रही पत्नी, रोका तक नहीं, अब पुलिस ने भेजा जेल

पति ने नहीं समझी पत्नी की परेशानी

पुष्पांजली के अनुसार, मां की तबीयत बिगड़ने की खबर देने के लिए पति से संपर्क करने की कोशिश की तो वह व्यस्त थे, संपर्क नहीं होने पर घर के अन्य लोगों को बताकर वह बच्चों के साथ ड्राइवर को लेकर गाड़ी से मायके आ गई। इसके बाद मायके जाने की खबर मिलने पति ने नाराज होकर तुरंत वापस घर आने के लिए कहा, उन्हें समझाया कि वह अपनी मां की तबीयत ठीक होते ही वापस लौटेगी।

ये खबर भी पढ़ें... ड्रिंक एंड ड्राइव केस में जब्त हुईं बाइक, भारी जुर्माना सुनकर टेंशन में युवक ने कर दिया कांड

ससुराल पहुंचकर कर दिया कांड

पत्नी के इनकार करने के बाद आक्रोशित दिनेश सिंह ने बाइक से 100 किलोमीटर की दूरी तय की और रात में खमरौध गांव पहुंचा। दिनेश सिंह ने जब अपनी पत्नी को वापस घर चलने के लिए कहा, तो पुष्पांजली ने उसे यह समझाया कि मां की तबीयत ठीक होने के बाद ही वह लौटेगी। लेकिन दिनेश सिंह नहीं माना और उसने अपने साथ लाई पेट्रोल से भरी बॉटल खोली और पेट्रोल डालकर दहेज में मिली बोलेरो गाड़ी में आग लगा दी। पत्नी और परिवार के अन्य लोगों उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं रुका, जिससे गाड़ी पूरी तरह जल गई। इस घटना के सामने आने के बाद ग्रामीण हैरान रह गए।

ये खबर भी पढ़ें... नगर पालिका की बड़ी लापरवाही, फर्जी NOC बनाकर बेच डाली 5 करोड़ की सरकारी जमीन, केस दर्ज

आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज

अब पति-पत्नी का विवाद का मामला पुलिस के पास पहुंचा है। पुष्पांजली सिंह ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था और मामले की जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें... जल्द शुरू होगा केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का सर्वे कार्य, 10 जिलों को मिलेगा फायदा

शहडोल न्यूज | Shahdol News | एमपी न्यूज | पारिवारिक विवाद आगजनी का मामला

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Shahdol News
  • शहडोल न्यूज
  • पारिवारिक विवाद
  • दहेज
  • आगजनी का मामला
  • पति-पत्नी का विवाद
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर