तंत्र-मंत्र के नाम पर मोहम्मद ने नर्स से किया दुष्कर्म, दोस्त से भी करवाया रेप

Aman Vaishnav | Jul 31, 2026, 13:00 IST
Share
शाजापुर दुष्कर्म मामला, मोहम्मद ने नर्स से किया दुष्कर्म
शाजापुर दुष्कर्म मामला, मोहम्मद ने नर्स से किया दुष्कर्म

शाजापुर में तंत्र-मंत्र के बहाने मोहम्मद शाकिर ने नर्स से दुष्कर्म किया। इसके अलावा आरोपी पीड़िता को बुर्का पहनाकर अजमेर और जावरा ले गया, जहां उसने जबरन धर्मांतरण का दबाव बनाया।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में एक नर्स के साथ दुष्कर्म हुआ।
  • आरोपी ने तंत्र-मंत्र का झांसा देकर उसे अपने जाल में फंसाया।
  • उसने नर्स की दो सहकर्मी युवतियों के साथ भी अश्लील हरकत की।
  • पुलिस ने मुख्य आरोपित मोहम्मद शाकिर उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया है।
  • उसका साथी अब भी फरार है।

कैसे हुई झांसे की शुरुआत

जानकारी के अनुसार आरोपी ने खुद को राजू बताकर नर्स से जान-पहचान बढ़ाई थी। उसने दावा किया था कि वह तंत्र-मंत्र से उसकी पारिवारिक समस्या दूर कर देगा। इसी बहाने वह पीड़िता के घर पहुंचा।

आरोपी मोहम्मद ने कहा कि धागा बनाने के लिए उसे कपड़े उतारने होंगे। मना करने पर उसने जान-माल का खतरा बता दिया। डर के कारण नर्स को उसकी बात माननी पड़ी। इसके बाद उसने शरीर का नाप लेकर तथाकथित तांत्रिक धागा बनाया।

जादू-टोने का डर दिखाकर दुष्कर्म

कुछ दिन बाद आरोपी मोहम्मद ने जादू-टोने का डर दिखाकर नर्स के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार वह उसे बुर्का पहनाकर जावरा स्थित हुसैन टेकरी और फिर अजमेर भी ले गया था। वहां उस पर मतांतरण का दबाव बनाया गया। धमकाकर वहां भी दुष्कर्म किया गया।

जानकारी के अनुसार आरोपित ने यह भी कहा कि उसे अपने परिचित लड़कों के साथ संबंध बनाने होंगे। वरना वह उसका वीडियो वायरल कर देगा। कुछ दिन बाद वह एक और लड़के को घर लेकर आया। दोनों ने मिलकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

ब्लैकमेल करके वसूले लाखों

बताया जा रहा है कि मोहम्मद ने बस दिलाने के नाम पर पीड़िता से चार लाख रुपए से अधिक की रकम वसूल ली थी। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद इस रकम में से तीन लाख 48 हजार रुपए बरामद कर लिए हैं। साथ ही एक दोपहिया वाहन भी जब्त किया गया है।

सहकर्मी नर्सों के साथ भी छेड़छाड़

जानकारी के अनुसार 21 जुलाई को शाजापुर के एक किराए के मकान में आरोपित ने नर्स की दो सहकर्मियों के साथ भी अश्लील हरकत की थी। दोनों युवतियां मौका पाकर वहां से भाग निकलीं। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता ने रोते हुए बताई आपबीती

जब पुलिस ने पीड़िता नर्स को थाने बुलाया तो वह बेहद डरी-सहमी नजर आई। पुलिस ने उसे कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद उसने रोते हुए अपने उत्पीड़न की पूरी कहानी बताई।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

एसपी प्रियंका शुक्ला के निर्देश पर लालघाटी थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। आरोपित मोहम्मद शाकिर उज्जैन जिले के ग्राम बड़ावद का रहने वाला है।

पुलिस ने उसके और उसके फरार साथी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। शाकिर को गिरफ्तार किया जा चुका है साथी की तलाश जारी है।

ये खबरें भी पढ़िए।

क्राइम न्यूज: बजरंग दल का पदाधिकारी बन हिंदू लड़कियों को फंसाता था फरहान, ऐसे खुली पोल

बर्थडे पार्टी के बहाने कॉन्स्टेबल ने नाबालिग से किया रेप, सिपाही बाहर पहरा देता रहा

एमपी में भी निर्भया जैसा कांड, डकैती के बाद छह बदमाशों ने विधवा से किया गैंगरेप

तंत्र-मंत्र का मामला: एमपी सबसे आगे, धन-दौलत के लालच अपनों की ले रहे जान

नीट की छात्रा से चित्रकूट में गैंगरेप, वनकर्मी बताकर धमकाया, बॉयफ्रेंड को बंधक बनाकर पीटा

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • शाजापुर
  • क्राइम न्यूज
  • अश्लील हरकत
  • तंत्र-मंत्र का मामला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब