अयोध्या नहीं जाएंगे स्वामी निश्चलानंद सरस्वती, PM पर साधा निशाना, बोले-मोदी मूर्ति स्पर्श-लोकार्पण करेंगे तो क्या मैं ताली बजाऊंगा

Pratibha Rana | Jan 04, 2024, 24:00 IST
Share
अयोध्या नहीं जाएंगे स्वामी निश्चलानंद सरस्वती, PM पर साधा निशाना, बोले-मोदी मूर्ति स्पर्श-लोकार्पण करेंगे तो क्या मैं ताली बजाऊंगा
अयोध्या नहीं जाएंगे स्वामी निश्चलानंद सरस्वती, PM पर साधा निशाना, बोले-मोदी मूर्ति स्पर्श-लोकार्पण करेंगे तो क्या मैं ताली बजाऊंगा

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने वाला है। जिन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिला है वे जाने की जोर-शोर से तैयारियां कर रहे।

आमीन हुसैन, RATLAM. राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला विराजमान (Ayodhya Ram Mandir)होंगे। राम मंदिर के उद्घाटन और प्राण-प्रतिष्ठा (Ayodhya Pran Pratistha) समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अयोध्या में 50 हजार लोगों के रुकने की व्यवस्था (BJP Mega Plan Ram temple) की जा रही है। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई अन्य लोग शामिल होंगे। इसके अलावा पुरोहित, विद्वान, साधु-संत समेत लोगों की बड़ी तादाद रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में बनारस से अयोध्या पहुंचेंगे।

अयोध्या नहीं जाएंगे स्वामी निश्चलानंद सरस्वती

साधु संतों को भी अयोध्या आने का न्योता भेजा जा चुका है। कई वीआईपी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। लेकिन दूसरी तरफ रतलाम पहुंचे स्वामी निश्चलानंद सरस्वती अयोध्या जाने के लिए तैयार नहीं हैं। अब स्वामी जी ने तो अयोध्या जाने से साफ इनकार कर दिया है। लेकिन ये देखना खास होगा कि आखिर वो कौन-कौन सी हस्तियां हैं जो प्राण प्रतिष्ठा में शिरकत करेंगी। शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने पीएम नरेंद्रे मोदी को लेकर एक विवादित बयान भी दिया है।

खड़े होकर ताली बजाऊंगा क्या- निश्चलानंद

दरअसल शंकराचार्य बुधवार को मध्य प्रदेश के रतलाम पहुंचे। यहां पर उन्होंने कहा कि वह कार्यक्रम में शामिल होने नहीं जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा करेंगे,मूर्ति का स्पर्श करेंगे तो मैं ताली बजाकर वहां जय-जय करूंगा क्या? में अपने संत होने के पद की गरिमा समझता हूं। मुझे पद नहीं, पद तो सबसे बड़ा प्राप्त ही है, लेकिन आप थोड़ा विचार कीजिए धर्मा क्या नहीं है। योगी भी हो गए मोदीजी, योगासन भी सिखाते हैं। धार्मिक क्षेत्र में हस्तक्षेप कर ही रहे हैं। वहां जाकर शंकराचार्य ताली बजाएंगे। मोदीजी ऐसे प्रणाम कर देंगे या संतों की ओर देखेंगे भी नहीं। मुझे अपने पद की गरिमा का अभिमान नहीं, अपने पद की गरिमा का ध्यान है। इसलिए मैं नहीं जाऊंगा।'

Tags:
  • Ayodhya Ram Temple
  • अयोध्या राम मंदिर
  • National News
  • नेशनल न्यूज
  • Shankaracharya Nischalanand Saraswati
  • Shankaracharya Swami big statement
  • Shankaracharya said on invitation to Ram Temple
  • शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती
  • शंकराचार्य स्वामी का बड़ा बयान
  • राम मंदिर में आमंत्रण पर शंकराचार्य बोले
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई