MP के बीच सड़क पर स्थापित हैं शिवलिंग, सड़क से हटाने के सभी प्रयास नाकाम
Sandeep Kumar | Jul 22, 2024, 19:40 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-22T190305.546
राजा महाराजाओं ने कई हाथियों से इस शिवलिंग को हटाने की कोशिश की लेकिन इसे हिला ना सके। इसे खोदकर निकालने की भी कोशिश की गई। खोदते खोदते पानी तो निकल आया, लेकिन शिवलिंग का कोई छोर नहीं मिला।
मध्य प्रदेश ग्वालियर भगवान शंकर का एक ऐसा अद्भुत और अनोखा मंदिर है जो करीब साढ़े सात दशक पुराना है। बीच सड़क पर बने इस मंदिर की खासियत ये है कि मंदिर के शिवलिंग को बहुत बार राजाओं और महाराजाओं की तरफ से हटाने के प्रयास किए गए, लेकिन सभी के प्रयास नाकाम रहें । इतना ही नहीं कहा जाता है कि मंदिर के स्वयंभू शिवलिंग को हटाने के लिए बड़े से बड़े राजा महाराजाओं ने कोशिश की लेकिन इसे हिला ना सके।
![69c42288-b33]()
राजा महाराजाओं ने कई हाथियों से इस शिवलिंग को हटाने की कोशिश की लेकिन इसे हिला ना सके। इसे खोदकर निकालने की भी कोशिश की गई। खोदते खोदते पानी तो निकल आया, लेकिन शिवलिंग का कोई छोर नहीं मिला। भगवान भोलेनाथ के इस चमत्कारी शिवलिंग को लोग बाबा अचलेश्वर महादेव के नाम से पुकारते हैं।
इसके बाद शासकों ने पेड़ को हटाने के आदेश दिए। पेड़ हटते ही वहां एक स्वयंभू शिवलिंग प्रकट हुआ। इसके बाद शिवलिंग को हटाने के लिए काफी मेहनत की गई लेकिन उसे वहां से टस से मस ना किया जा सका। फिर शिवलिंग के अगल-बगल काफी गहरी खुदाई की गई। मजदूरों ने इतनी गहरी खुदाई की कि पानी निकलने लगा। फिर भी शिवलिंग को नहीं हिला सका। बाद में शाही परिवार ने शिवलिंग को हटाने के लिए हाथी भेजे।
हाथियों में जंजीर बांधकर जब शिवलिंग खींचा गया तो लोहे की मोटी जंजीरें टूट गईं लेकिन शिवलिंग टस से मस ना हुआ। इसके बाद रात को भगवान ने तत्कालीन राजा को सपने में चेतावनी दी। भगवान अचलनाथ ने कहा कि यदि मूर्ति खंडित हुई तो समझ लो कि तुम्हारा सर्वनाश हो जाएगा। इसके बाद राजा ने शिवलिंग हटाने का काम तुरंत रोक दिया। राजा को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने पिंडी की विधिवत पूजा अर्चना के साथ प्रतिष्ठा कराई।
पूरे उत्तर भारत में मान्यता है कि भगवान अचलनाथ के दरबार में जो भी मत्था टेकने पहुंचता है, शिव उसकी इच्छापूर्ति का वरदान देते हैं। मान्यता है कि बाबा अचलनाथ का वरदान भी उनकी प्रतिमा की तरह चल रहता है। यानी भक्तों की हर मुराद पूरी होती है।
69c42288-b33
शिवलिंग का नहीं मिला कोई छोर
अचलेश्वर महादेव की चमत्कारी महिमा
टूट गई थी जंजीर
मनोकामना होती पूरी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sandeep mishr
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman