एमपी के शिवपुरी में वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, जानें मामला

Sandeep Kumar | Feb 14, 2026, 20:32 IST
Sanjay Kumar Saxena
शिवपुरी में वकील संजय सक्सेना की हत्या हुई। परिजनों का आरोप है कि संजय ने एक जमीन का केस जीतवाया था। इसके बाद उन्हें धमकियां मिली थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News in Short

  • शिवपुरी में वकील संजय सक्सेना की हत्या जमीन विवाद को लेकर की गई।
  • परिजनों का आरोप है कि संजय ने क्लाइंट को जमीन का केस जितवाया, इसके बाद धमकियां मिलीं।
  • हत्या के आरोप में सिगदाऊआ गांव के कुछ लोगों का नाम सामने आया।
  • संजय सक्सेना ने मिठुआ जाटव और कमलेश शर्मा के खिलाफ भी केस लड़ा था।
  • पुलिस हत्या के पीछे जमीन विवाद, चुनावी रंजिश या अन्य कारणों की जांच कर रही है।

News in Detail

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में वकील संजय सक्सेना की हत्या हुई। परिजनों का दावा है कि उन्होंने क्लाइंट को जमीन का केस जितवाया। इसके बाद 14 फरवरी को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।



साध्वी प्रेम बाईसा की मौत की असल वजह आई सामने, पुलिस ने किया खुलासा



वकील को गोली मरवाने का आरोप

संजय कुमार सक्सेना शिवपुरी जिले के करेरा तहसील के अधिवक्ता थे। उनके भाई एडवोकेट कुलदीप सक्सेना ने आरोप लगाया। उन्होंने जमीन के मामले में जीत दिलाई थी। इसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकियां मिलीं। परिवार का कहना है कि संजय सक्सेना मुकदमे से पीछे नहीं हटे। उन्होंने अपने क्लाइंट को केस जितवाया। इसके बाद उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी गई।



राज्यसभा में दिग्विजय-शिवराज की तीखी बहस: कृषि मंत्री बोले- मेरे क्षेत्र की बहुत चिंता हो रही है



क्या है हत्या की वजह?

एडवोकेट कुलदीप सक्सेना के अनुसार, सिगदाऊआ गांव के कुछ लोगों ने हत्या कराई। संजय सक्सेना ने किशोरी जाटव की जमीन का केस लड़ा था। इसमें किशोरी जाटव की जीत हुई थी।



परिजनों का आरोप है कि केस हारने के बाद आरोपियों ने धमकियां दीं। वे चाहते थे कि संजय आगे उनका केस न लड़े। जमीन विवाद का दूसरा पहलू भी सामने आया है।



मिठुआ जाटव के पक्ष में भी संजय केस लड़ रहे थे। शिक्षक कमलेश शर्मा का एक जमीन के हिस्से पर कब्जा था। परिवार का आरोप है कि कमलेश शर्मा दबाव बना रहे थे।



तीन साल में दो लाख मोबाइल व सिम कार्ड ब्लॉक, ट्रक ड्राइवर ऐसे करते हैं सप्लाई



वकील के भाई का गंभीर आरोप

एडवोकेट कुलदीप सक्सेना के अनुसार, सूरज आदिवासी ने बताया। उसने कहा कि कमलेश शर्मा कथित तौर पर 12 लाख रुपए में हत्या कराने की बात कर रहे थे। यह आरोप पुलिस को भी बताया गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।



शिवपुरी पुलिस इस हत्याकांड की जांच चुनावी रंजिश से कर रही है। कुलदीप सक्सेना ने पुलिस को बताया कि आरोपियों से चुनावी रंजिश रही थी। अगस्त-सितंबर में उनकी 6 बीघा जमीन की मूंगफली फसल उजाड़ी गई थी। इसकी शिकायत दिनारा थाने में की गई थी। हालांकि, उस समय कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।



साइकिल न मिलने पर 7वीं के छात्र ने रची खुद के अगवा होने की कहानी



क्या बोले शिवपुरी एसपी ?

शिवपुरी एसपी आईपीएस अमन सिंह राठौर ने कहा कि संजय सक्सेना हत्याकांड में हर पहलू की जांच की जा रही है। परिजनों ने कई लोगों पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जमीन केस, चुनावी रंजिश या अन्य विवाद के कारण हत्या हुई, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद होगा। पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा करने की बात कही है।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • शिवपुरी
  • हत्याकांड
  • चुनावी रंजिश
  • आईपीएस अमन सिंह राठौर