/sootr/media/media_files/2026/02/14/sadvi-2026-02-14-19-26-30.jpg)
Photograph: (the sootr)
News In Short
- राजस्थान के जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की मौत हार्ट अटैक से हुई, पुलिस ने पुष्टि की।
- जांच में फेफड़ों की गंभीर बीमारी को मौत का मुख्य कारण बताया गया।
- कंपाउंडर देवी सिंह द्वारा इलाज में लापरवाही पाए जाने की जानकारी मिली।
- मेडिकल बोर्ड ने साध्वी की मौत को कार्डियोपल्मोनरी अरेस्ट से जुड़ा बताया।
- पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी गठित की है।
News In Detail
राजस्थान के जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के कारणों का खुलासा हो गया है। जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने शनिवार शाम बताया कि साध्वी की मौत का मुख्य कारण हार्ट अटैक (कार्डियोपल्मोनरी अरेस्ट) था, जो फेफड़ों की गंभीर बीमारी के चलते हुआ था। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक यह समस्या अस्थमा या सीओपीडी जैसी फेफड़ों की बीमारी के कारण उत्पन्न हुई थी।
जांच में लापरवाही का खुलासा
जांच में यह भी सामने आया कि इलाज के दौरान कंपाउंडर देवी सिंह ने चिकित्सा नियमों की अनदेखी की। इस कारण लापरवाही का मामला सामने आया है। पुलिस ने कहा कि जांच में यह पाया गया कि कुछ दवाओं के प्रभाव को लेकर मेडिकल बोर्ड से फिर से राय मांगी गई है।
एफएसएल और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट
12 फरवरी को एफएसएल रिपोर्ट और हिस्टोपैथोलॉजिकल रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। इस रिपोर्ट के आधार पर यह निष्कर्ष निकला कि साध्वी की मौत शॉक से हुई। जो कार्डियोपल्मोनरी अरेस्ट के कारण हुई। जांच में यह भी पाया गया कि उनके शरीर में कोई जहर नहीं पाया गया और न ही किसी प्रकार के बाहरी या आंतरिक चोट के निशान थे।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया और हर स्तर पर साक्ष्य जुटाए। पुलिस कमिश्नर ने यह भी बताया कि मेडिकल बोर्ड से राय लेने के बाद, कंपाउंडर देवी सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और राजस्थान मेडिकल एक्ट 1952 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
साध्वी प्रेम बाईसा की मृत्यु
साध्वी प्रेम बाईसा की मृत्यु 28 जनवरी को हुई थी। जोधपुर शहर के बोरानाडा इलाके के आरती नगर स्थित आश्रम में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें जुकाम और सांस लेने में कठिनाई हो रही थी, जिसके बाद कंपाउंडर देवी सिंह को बुलाया गया। उनके द्वारा लगाए गए इंजेक्शन के बाद उनकी स्थिति और बिगड़ गई, और वे प्रेक्षा हॉस्पिटल में मृत घोषित कर दी गईं।
शव का पोस्टमॉर्टम और समाधि
साध्वी के शव का पोस्टमॉर्टम 29 जनवरी को एमजीएच हॉस्पिटल में किया गया, और शव परिजनों को सौंपा गया। बाद में, 30 जनवरी को बाड़मेर के परेऊ गांव में उनकी समाधि दी गई।
ये भी पढे़:-
तीन साल में दो लाख मोबाइल व सिम कार्ड ब्लॉक, ट्रक ड्राइवर ऐसे करते हैं सप्लाई
सूरज की धूप से लेकर सर्द रातों तक, आज एमपी, सीजी और राजस्थान के मौसम में दिखेगा उतार-चढ़ाव
बजट 2026-27: 'विकसित राजस्थान' का ब्लूप्रिंट; खेती से लेकर तकनीक तक, हर सेक्टर के लिए खुला खजाना
बजट का गणित: कमाई कम और कर्ज का बोझ ज्यादा, क्या उधारी के भरोसे विकसित राजस्थान का सपना होगा पूरा
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us