साइकिल न मिलने पर 7वीं के छात्र ने रची खुद के अगवा होने की कहानी

Sandeep Kumar | Feb 14, 2026, 19:19 IST
Share
class 7 student
class 7 student

गुना में 7वीं कक्षा के छात्र के कथित अपहरण का सच सामने आया। बच्चा साइकिल न मिलने से नाराज था। वह स्कूल से घर न जाकर बिलोनिया तक पैदल चला गया। थककर पुल के नीचे लेट गया। होश में आने पर उसने अपहरण की झूठी कहानी बताई।

News in Short

  • गुना में 7वीं कक्षा के छात्र ने साइकिल न मिलने पर अपहरण की झूठी कहानी बनाई।
  • छात्र ने स्कूल से घर न जाकर बिलोनिया तक पैदल जाने का दावा किया।
  • पुलिस ने बच्चे से पूछताछ की, तो सच्चाई सामने आई कि वह साइकिल न मिलने से नाराज था।
  • बच्चे ने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी थी, ताकि वह अपने पिता से ध्यान आकर्षित कर सके।
  • पुलिस ने बच्चे को समझाया और उसे उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।

News in Detail

मध्यप्रदेश के गुना शहर में कक्षा 7 का छात्र अचानक लापता हो गया। कुछ घंटों बाद वह बिलोनिया क्षेत्र में अचेत अवस्था में मिला। उसने दावा किया कि दो लोगों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे अगवा किया। खबर फैलते ही शहर में सनसनी मच गई। पुलिस ने पूछताछ की तो सच्चाई सामने आई। बच्चे ने बताया कि साइकिल न मिलने से नाराज था। उसने यह कहानी रची।

तहसीलदार की 'बदसलूकी' पर विधानसभा सख्त, विशेषाधिकार हनन का नोटिस मंजूर

बच्चे ने बनाई ये कहानी

गुना शहर के एक परिवार का 12 वर्षीय बेटा 13 फरवरी को स्कूल गया था। परीक्षा खत्म होने के बाद वह घर आने की बात कहकर निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा। इस बीच बिलोनिया में एक बच्चा बेहोश मिला। जब होश आया, तो उसने कहा कि कार सवार दो लोगों ने उसे पकड़कर नशीला पदार्थ सुंघाया और अगवा कर लिया।

कौन हैं भविता मांडवा, ब्रिटिश वोग मैग्जीन के कवर पर छपने वाली दूसरी भारतीय महिला बनीं

सीएसपी ने की बच्चे से पूछताछ

सूचना मिलने पर एफआरबी 112 मौके पर पहुंची और बच्चे को कैंट थाने लाया गया। बच्चे के पिता को भी तुरंत बुला लिया गया। मामला गंभीर होने पर सीएसपी प्रियंका मिश्रा ने भी बच्चे से पूछताछ की। पहले बच्चा अपनी कहानी पर अड़ा रहा, लेकिन पुलिस को उसकी बातों में विरोधाभास नजर आए। इसके बाद पूछताछ का तरीका बदला गया।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से, अजमेर रीजन में 1.72 लाख विद्यार्थी होंगे शामिल

पुलिस की पूछताछ में बच्चे ने ये बोला

पुलिस ने जब बच्चे से प्यार से बात की, तो उसने पूरी सच्चाई बता दी। उसने कहा कि वह कई दिनों से साइकिल की जिद कर रहा था। उसे लगता था कि घर में उसकी बहनों की हर इच्छा पूरी होती है, लेकिन उसकी नहीं। नाराज होकर वह स्कूल से घर जाने के बजाय बिलोनिया तक पैदल गया। थकान, भूख और डर के कारण वह पुल के नीचे लेट गया। पकड़े जाने के डर और पिता को अपनी अहमियत दिखाने के लिए उसने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी।

पूरी सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने बच्चे को समझाया कि ऐसा कदम खतरनाक हो सकता है। पुलिस ने माता-पिता को भी सलाह दी कि बच्चे की भावनाओं को समझें और उससे बातचीत बढ़ाएं। मामले को शांत करने के बाद बच्चे को सुरक्षित माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

जेईई मेन्स रिजल्ट 2026 का 16 फरवरी को आएगा स्कोरकार्ड, ऐसे करें चेक

अपने घर लौटा छात्र

सीएसपी ने बताया कि 12 साल के बच्चे की सूचना डायल-112 को मिली थी। पहले बच्चे ने अपहरण की कहानी सुनाई, लेकिन बाद में उसने स्वीकार किया कि वह पिता से साइकिल न मिलने की नाराजगी में घर से दूर चला गया था। उन्होंने कहा कि बच्चे को समझाइश दी गई है और अब वह अपने माता-पिता के साथ घर लौट गया है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • पुलिस
  • अपहरण
  • सीएसपी
  • गुना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती