कौन हैं भविता मांडवा, ब्रिटिश वोग मैग्जीन के कवर पर छपने वाली दूसरी भारतीय महिला बनीं

Anjali Dwivedi | Feb 14, 2026, 18:31 IST
Share
bhavita-mandawa-british-vogue-indian-model-history
bhavita-mandawa-british-vogue-indian-model-history

हैदराबाद की भविता मांडवा ने इतिहास रचा है। प्रियंका चोपड़ा के बाद ब्रिटिश वोग (मार्च 2026) के कवर पर आने वाली दूसरी भारतीय बनीं। शनेल शो ओपन करने वाली पहली भारतीय मॉडल।

News In Short

  • जनवरी 2023 में प्रियंका चोपड़ा के बाद ब्रिटिश वोग के कवर पर भविता मांडवा दूसरी भारतीय महिला हैं।
  • हैदराबाद से आर्किटेक्चर की पढ़ाई करने के बाद न्यूयॉर्क में फैशन की दुनिया में कदम रखा।
  • शनेल फैशन शो 2026 को ओपन करने वाली पहली भारतीय मॉडल बनकर इतिहास रचा है।
  • मार्च 2026 के वोग कवर पर ऑरेंज फेदरी जैकेट और एमरल्ड इयररिंग्स में नजर आएंगी।
  • डस्की स्किन टोन के साथ सफलता हासिल कर सुंदरता के पुराने और सीमित पैमानों को चुनौती दी है।

News In Detail

फैशन की दुनिया में इतिहास हमेशा से गोरे रंग के इर्द-गिर्द घूमता रहा है, लेकिन अब यह धारणा बदल रही है। हैदराबाद की 25 वर्षीय भविता मांडवा ने वह मुकाम हासिल किया है, जो उनसे पहले सिर्फ ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा के नाम था। मार्च 2026 के अंक में ब्रिटिश वोग के कवर पेज पर जगह बनाकर भविता ने साबित कर दिया है कि असली खूबसूरती आत्मविश्वास और व्यक्तित्व में होती है।

भाविता मंडावा ब्रिटिश वोग
भाविता मंडावा ब्रिटिश वोग


कौन है भविता मांडवा

भविता मांडवा का जन्म एक तेलुगू परिवार में हुआ और उनकी परवरिश हैदराबाद में हुई। भविता की कद कांठी 5 फुट 9 इंच की है। भविता ने हैदराबाद के जवाहरलाल नेहरू प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से आर्किटेक्चर में ग्रेजुएशन किया। अपनी आगे की पढ़ाई के लिए वे न्यूयॉर्क गईं, और यहीं से उनकी किस्मत ने करवट ली।

न्यूयॉर्क में उनकी मुलाकात मशहूर डिजाइनर मैथ्यू ब्लेजी से हुई, जिन्होंने भविता की प्रतिभा को पहचाना। इसके बाद उन्हें 2025 के स्प्रिंग/समर शो में रैंप वॉक करने का मौका मिला।

ब्रिटिश वोग क्या है?

ब्रिटिशवोग( सभी बड़े अक्षरों में लिखा गया)अमेरिकी फैशन पत्रिका वोग का ब्रिटिश संस्करण है। पत्रिका को 1916 में कॉन्डे नास्ट ने लॉन्च किया था, जो फैशन और हाई सोसाइटी को एक साथ जोड़ता है।

शनेल शो ओपन कर रचा इतिहास

भविता की उपलब्धियों की फेहरिस्त यहीं खत्म नहीं होती है। वे मेटियर्स डीआर्ट 2026 शनेल फैशन शो को ओपन करने वाली पहली भारतीय मॉडल बनीं। किसी अंतरराष्ट्रीय फैशन शो की ओपनिंग करना मॉडल के करियर के लिए सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। मार्च 2026 में वोग के कवर पेज पर उनकी मुस्कान और आत्मविश्वास ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

भविता मंडावा अंतरराष्ट्रीय वोग पत्रिका के कवर पर बेहद खूबसूरत लग रही हैं और  सौंदर्य के नियमों को बदलने के लिए तैयार हैं।
भविता मंडावा अंतरराष्ट्रीय वोग पत्रिका के कवर पर बेहद खूबसूरत लग रही हैं और सौंदर्य के नियमों को बदलने के लिए तैयार हैं।


वोग कवर पर स्प्रिंग का नया अंदाज

ब्रिटिश वोग के कवर पेज पर भविता का लुक बेहद खास है। उन्होंने नारंगी रंग की फर वाली जैकेट पहनी है, जिस पर काली और सफेद धारियां बनी हैं। नीले बैकग्राउंड के साथ लहराते बाल और हैंगिंग एमरल्ड इयररिंग्स उनके लुक को और भी शानदार बना रहे हैं। मैगजीन की टैगलाइन 'Feel the joy, A new mood of spring' उनके इस वाइब्रेंट और ऊर्जा से भरे फोटोशूट को पूरी तरह परिभाषित करती है।

Bhavitha Mandava becomes first Indian model to open Chanel show, lands British  Vogue cover
Bhavitha Mandava becomes first Indian model to open Chanel show, lands British Vogue cover


खूबसूरती के पुराने पैमानों को दी चुनौती

भविता ने अपने इंटरव्यू में रंगभेद के मुद्दे पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि भारत में आज भी सुंदरता का पहला मापदंड गोरा होना माना जाता है। भविता की यह सफलता उन करोड़ों लड़कियों के लिए प्रेरणा है जिन्हें अपनी डस्की स्किन की वजह से कमतर महसूस कराया जाता है। उनकी उपलब्धि ने पश्चिमी देशों के सामने यह सवाल रखा कि क्या भारतीय महिलाओं को पारंपरिक रूप में सुंदर माना जा सकता है? तो उन्होंने जवाब में कहा आज वोग के कवर पूरी दुनिया के सामने है।

ये खबरें भी पढ़ें...

entertainment news:उम्र को मात देकर फिल्मी पर्दे पर आज भी कर रहे राज, सफर है बेमिसाल

राजपाल यादव को हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, कर्ज के जाल में फंसे एक्टर

टी20 वर्ल्ड कप 2026: कोलंबो में भारत-पाक के बीच महामुकाबला, बारिश का अलर्ट

बीहड़ों की धरती से उड़ान भरकर सपनों को सच किया और बने आईएएस श्यामवीर सिंह नरवरिया



Tags:
  • प्रियंका चोपड़ा
  • entertainment news
  • Entertainment
  • फैशन शो
  • मॉडल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा