राजपाल यादव को हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, कर्ज के जाल में फंसे एक्टर

Anjali Dwivedi | Feb 12, 2026, 15:55 IST
Share
rajpal-yadav-check-bounce-case-surrender-tihar
rajpal-yadav-check-bounce-case-surrender-tihar

कॉमेडियन राजपाल यादव ने नौ करोड़ के कर्ज मामले में सरेंडर किया। उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट ने फटकार लगाई है, जबकि सलमान और अजय देवगन समेत कई सितारे उनकी मदद के लिए आगे आए।

News In Short

  • राजपाल यादव पर 5 करोड़ का कर्ज था जो अब 9 करोड़ रुपए हो चुका है।
  • दिल्ली हाई कोर्ट ने भुगतान में देरी और आदेश की अवहेलना पर राजपाल को लताड़ लगाई है।
  • सलमान, अजय देवगन और वरुण धवन समेत 14 सेलेब्स राजपाल की मदद कर रहे हैं।
  • कोर्ट से दिए गए अल्टीमेटम पर पैसा न चुका पाने के कारण एक्टर को सरेंडर करना पड़ा।
  • परिवार में शादी का हवाला देकर वकील ने कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई है।

News In Detail

बॉलीवुड के मशहूर स्टार कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों कानूनी मुसीबत में बुरी तरह फंस गए हैं। यह पूरा मामला नौ करोड़ रुपए के कर्ज और चेक बाउंस से जुड़ा हुआ है। कर्ज नहीं चुका पाने के कारण राजपाल यादव को तिहाड़ जेल अधिकारियों के सामने खुद को सरेंडर करना पड़ा।

आज 12 फरवरी को कोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर जरूरी सुनवाई चल रही थी। सुनवाई के दौरान राजपाल को समय पर पैसा न चुका पाने के लिए कड़ी फटकार खानी पड़ी।

Rajpal Yadav Bail Hearing Live Update: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने  लगाई फटकार, एक्टर की दलील, पहले ही दे चुके 3 करोड़ - India TV Hindi
Rajpal Yadav Bail Hearing Live Update: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने लगाई फटकार, एक्टर की दलील, पहले ही दे चुके 3 करोड़ - India TV Hindi


हाई कोर्ट से राजपाल यादव को फटकार

दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल से पूछा कि वह अपनी सजा रद्द क्यों कराना चाहते हैं? कोर्ट ने याद दिलाया कि उन्होंने खुद कर्ज लेने की बात अदालत में कुबूल की थी। जज ने कहा कि गुनाह कुबूल करने और भुगतान का वादा करने के बाद अब मुकर रहे हैं।

राजपाल के वकील ने दलील दी कि वे शुरू से ही मामला सेटल करना चाहते थे। वकील ने बताया कि राजपाल ने कोर्ट के आदेश का मान रखने के लिए ही सरेंडर किया है। पांच करोड़ का मूल कर्ज था, जिसमें से तीन करोड़ से अधिक की राशि चुकाई जा चुकी है।

हाई कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें इस मामले (कर्ज नहीं चुकाने पर राजपाल यादव पर एक्शन) में हस्तक्षेप की वजह नहीं दिखती है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि राजपाल को भुगतान के लिए करीब 25 से 30 मौके दिए गए थे। जज ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है और सहानुभूति कानून से ऊपर नहीं हो सकती है।

अब राजपाल को कोर्ट में बताना होगा कि आखिर भुगतान करने में इतनी लंबी देरी क्यों हुई? कोर्ट ने कहा कि अगर राजपाल बकाया राशि जमा करते हैं, तभी सुनवाई आगे जारी रखी जाएगी। वहीं राजपाल के वकील ने परिवार में शादी का हवाला देते हुए सिक्योरिटी अमाउंट जमा करने की बात कही है।

Rajpal Yadav Case: राजपाल यादव शादी में जाने के लिए मांग रहे जमानत, दिल्ली हाई  कोर्ट ने लगाई फटकार
Rajpal Yadav Case: राजपाल यादव शादी में जाने के लिए मांग रहे जमानत, दिल्ली हाई कोर्ट ने लगाई फटकार


क्यों जेल गए राजपाल यादव?

ये सारा मामला 2012 में आई बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादवकी फिल्म अता पता लापता के कारण शुरू हुआ। इस मूवी को उन्होंने डायरेक्ट किया था। उनकी पत्नी इसकी प्रोड्यूसर थी, लेकिन राजपाल के निर्देशन में बनी पहली फिल्म बुरी तरह पिट गई।

दर्शकों को यह फिल्म पसंद नहीं आई और राजपाल को बहुत बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। इस मूवी को बनाने के लिए राजपाल ने 2010 में दिल्ली के एक बिजनेसमैन से 5 करोड़ का लोन लिया था। फिल्म के औंधे मुंह गिरने के बाद राजपाल को भारी नुकसान हुआ।

इसलिए राजपाल कर्ज नहीं चुका पाए। फिर 2018 में मामले ने लीगल मूव लिया। राजपाल और उनकी पत्नी के खिलाफ केस किया गया। पांच करोड़ का ये अमाउंट ब्याज के साथ 9 करोड़ हो गया। एक्टर इस केस में पहले भी 2 बार जेल की हवा खा चुके हैं। अंत में जब कोर्ट के दिए अल्टीमेटम पर वो पैसा नहीं चुका सके, तब खुद को सरेंडर करने को मजबूर हुए।

कभी यारों के यार राजपाल यादव ने की थी दोस्तों की मदद, आज कर्ज ना चुकाने पर  जेल में हैं बंद-Rajpal Yadav once used to help friend but today he is in
कभी यारों के यार राजपाल यादव ने की थी दोस्तों की मदद, आज कर्ज ना चुकाने पर जेल में हैं बंद-Rajpal Yadav once used to help friend but today he is in


सेलेब्स ने की राजपाल की मदद

सरेंडर करने से पहले राजपाल यादव जेल अधिकारियों के सामने रो पड़े और अपनी बेबसी जाहिर की। उन्होंने दुखी मन से कहा था कि उनके पास अब पैसे और कोई मददगार दोस्त नहीं है। राजपाल का यह भावुक बयान मीडिया में आते ही कई फिल्मी सितारे उनकी मदद को आगे आए।

सलमान खान, अजय देवगन और सोनू सूद समेत करीब 14 हस्तियों ने आर्थिक मदद दी है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लाइज ने भी लोगों से मदद करने की पुरजोर अपील की है। राजपाल की पत्नी राधा ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री द्वारा दिखाए गए इस समर्थन का आभार जताया है।

ये खबरें भी पढ़ें...

राजपाल यादव की करोड़ों की संपत्ति सील, जानें बैंक वालों ने क्यों जड़ा एक्टर के घर पर ताला

धुरंधर की हीरोइन ने साड़ी और झुमकों में ढाया कहर, देखें तस्वीरें

Dharmendra Amitabh Friendship: शोले नहीं, इस मूवी के सेट पर शुरू हुई थी अमिताभ और धर्मेंद्र की दोस्ती

Sholay Facts: 50 साल पहले शोले में कौन था सबसे महंगा एक्टर, कैसे बनी ये मूवी कल्ट क्लासिक



Tags:
  • सलमान खान
  • सोनू सूद
  • राजपाल यादव
  • दिल्ली हाई कोर्ट
  • बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव
  • कर्ज नहीं चुकाने पर राजपाल यादव पर एक्शन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा