राज्यसभा में दिग्विजय-शिवराज की तीखी बहस: कृषि मंत्री बोले- मेरे क्षेत्र की बहुत चिंता हो रही है

Sanjay Dhiman | Feb 14, 2026, 19:36 IST
Share
Digvijay-Shivraj heated debate in Rajya Sabha
Photograph: (the sootr)

राज्यसभा में दिग्विजय सिंह और शिवराज सिंह चौहान के बीच मूंग खरीदी को लेकर तीखी बहस हुई। जानिए किसानों के हक और क्लस्टर विवाद की पूरी सच्चाई।

NEWS IN SHORT

  • राज्यसभा में दिग्विजय सिंह और शिवराज सिंह के बीच मूंग खरीदी पर तीखी बहस हुई।
  • दिग्विजय ने सीहोर और हरदा को मूंग क्लस्टर में शामिल न करने पर सवाल उठाए।
  • आरोप है कि पेस्टिसाइड का बहाना बनाकर मूंग खरीदी में जानबूझकर देरी की गई।
  • शिवराज बोले- एमपी में सिंचाई बढ़ने से किसान अब तीसरी फसल भी ले रहे हैं।
  • सरकार ने साफ किया कि बंपर पैदावार वाले क्षेत्रों में अलग क्लस्टर की जरूरत नहीं।

NEWS IN DETAIL

New Delhi. राज्यसभा में मध्य प्रदेश के मूंग उत्पादन पर बड़ा मुद्दा उठाया गया। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से पूछा कि सीहोर और हरदा में मूंग का उत्पादन बड़े पैमाने पर हो रहा है। फिर भी इन जिलों को क्लस्टर में क्यों नहीं डाला गया। उनके मुताबिक, ये इलाके मूंग उत्पादन में काफी आगे हैं, फिर भी उन्हें किसी श्रेणी में क्यों नहीं रखा गया? दिग्विजय सिंह के इस सवाल पर कृषि मंत्री चौहान ने पलटवार करते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि मेरे क्षेत्र की इतनी चिंता हो रही है।

यह खबरें भी पढ़ें..

मऊगंज के लापता विधायक प्रदीप पटेल 42 दिन बाद मिले, बोले- इस कारण हुआ था अंडरग्राउंड

तहसीलदार की 'बदसलूकी' पर विधानसभा सख्त, विशेषाधिकार हनन का नोटिस मंजूर

दिग्विजय का आरोप और सवाल

दिग्विजय ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने मूंग को 'अनहेल्दी' बताते हुए इसकी खरीदी में देरी की। उनका आरोप था कि अधिक केमिकल पेस्टिसाइड्स बताकर किसानों की फसल की समय पर खरीदी नहीं की गई। व्यापारियों ने इस स्थिति का फायदा उठाया। किसानों से मनमाने दाम पर मूंग खरीदी की गई। दिग्विजय ने पूछा कि सरकार ने इन जिलों को मूंग के क्लस्टर में क्यों नहीं डाला?

शिवराज का पलटवार और जवाब

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय के सवालों पर जोरदार पलटवार किया। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि दिग्विजय को उनके संसदीय क्षेत्र की इतनी चिंता है। शिवराज ने बताया कि कांग्रेस सरकार के समय दलहन उत्पादन बहुत कम था। अब सिंचाई के बेहतर साधनों के कारण किसान तीन-तीन फसलें उगा रहे हैं, जिसमें मूंग भी शामिल है। उनका कहना था कि मूंग की खेती बढ़ने से किसानों की आय में वृद्धि हुई है।

शिवराज बोले: क्लस्टर की आवश्यकता नहीं

शिवराज ने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार ने पारदर्शी मूंग खरीदी व्यवस्था लागू की है, इससे किसानों को लाभ हुआ है। उन्होंने बताया कि पिछले साल भी रिकॉर्ड मूंग खरीदी हुई थी। सीहोर, रायसेन और हरदा में मूंग का अच्छा उत्पादन हो रहा है, जिसके कारण क्लस्टर की कोई आवश्यकता नहीं है।

यह खबरें भी पढ़ें..

एमपी में बिना मुखिया के तीन बड़े आयोग : फैसले अटके, शिकायतें बढ़ीं

एमपी के 24 वन अफसर IFS में प्रमोट, एक अधिकारी पर आपराधिक केस के चलते लिफाफा बंद

शिवराज का मूंग उत्पादन पर जोर

शिवराज ने यह भी बताया कि मध्य प्रदेश के किसान गर्मी के मौसम में 20 लाख मीट्रिक टन दलहन का उत्पादन कर रहे हैं। इस बढ़ते उत्पादन से किसानों को फायदा मिला है और सरकार उनकी लगातार मदद कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार भावांतर योजना और भौतिक खरीदी में से एक व्यवस्था को लागू करती है। दोनों एक साथ नहीं चल सकतीं।

Tags:
  • राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह
  • सीहोर
  • कांग्रेस सरकार
  • राज्यसभा
  • हरदा
  • केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • मूंग खरीदी
  • भावांतर योजना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती