MP Weather Update : मध्य प्रदेश के 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, प्रदेश के कुल 49 जिलों में पहुंचा मानसून

Pratibha ranaa | Jun 26, 2024, 07:45 IST
Share
मध्य प्रदेश मौसम
मध्य प्रदेश मौसम

25 जून को मध्य प्रदेश के 17 और जिलों में दक्षिणी पश्चिमी मानसून ने दस्तक दे दिया है। प्रदेश के 32 जिलों में पहले ही मानसून पहुंच चुका है। अब प्रदेश के कुल 49 जिलों में मानसून की एंट्री हो गई है।

आधे मध्य प्रदेश में मानसून (Monsoon ) पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। अगले दो से तीन दिनों में यह पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। वेदर सिस्टम के प्रभाव से प्रदेशभर में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज भोपाल- इंदौर समेत 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दूसरी तरफ शिवपुरी में एक राजनीतिक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में आंधी-बारिश के कारण मंच के ऊपर टेंट गिर गया।

बाल- बाल बचे सिंधिया

दरअसल सिंधिया केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार शिवपुरी पहुंचे थे। सिंधिया के आभार सभा के दौरान मंच पर लगा टेंट गिर गया। केंद्रीय मंत्री बाल- बाल बच गए। समर्थकों ने तत्काल सिंधिया को मंच से उतारकर गाड़ी में बैठाया और उसके बाद कार्यक्रम की बिजली सप्लाई को बंद कराया। इस घटना के बाद सिंधिया के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया।

आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज ( 26 जून ) प्रदेश के 15 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। आगर, उज्जैन, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, हरदा, मंदसौर, खंडवा, गुना, राजगढ़, रायसेन, सागर, छिंदवाड़ा और सिंगरौली में तेज बारिश हो सकती है।

वहीं नीमच, मुरैना, अशोकनगर, शिवपुरी, विदिशा, बैतूल, नर्मदापुरम, भोपाल, सीहोर, शाजापुर, इंदौर, देवास, दमोह, सिवनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, डिंडोरी में हल्की आंधी के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है। बड़वानी, खरगोन, दतिया, भिंड, खंडवा, उमरिया, सीधी, छतरपुर के खजुराहो, कटनी, सतना और पन्ना में भी मौसम बदला रहेगा।

दो दिन ऐसा रहेगा मौसम

  • 26 जून को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
  • 27 जून तक प्रदेश के अधिकांश हिस्से में मानसून दस्तक देगा और अधिकतर जिलों में तेज बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में गिरावट के साथ तेज हवा चलेगी।

49 जिलों में पहुंचा मानसून

मध्यप्रदेश में कुथ 49 जिवों में मानसूम एक्टिव हो गया है। 25 जून को मानसून झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर, आगर, शाजापुर, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा और मऊगंज में एंटर हुआ।

pratibha rana
pratibha rana

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

MP Weather update | MP weather | MP weather Forecast

Tags:
  • MP weather
  • MP weather Forecast
  • MP Weather update
  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • मध्य प्रदेश मौसम
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रम में बारिश से गिरा मंच का टेंट
  • मध्य प्रदेश  मानसून
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज