शिवराज सिंह का सवाल- पीएफआई पर प्रियंका गांधी जवाब दें, क्या वे दिग्विजय सिंह के बयान से सहमत हैं; पूर्व सीएम ने दी सफाई

BP Shrivastava | Oct 12, 2023, 24:00 IST
Share
शिवराज सिंह का सवाल- पीएफआई पर प्रियंका गांधी जवाब दें, क्या वे दिग्विजय सिंह के बयान से सहमत हैं; पूर्व सीएम ने दी सफाई
शिवराज सिंह का सवाल- पीएफआई पर प्रियंका गांधी जवाब दें, क्या वे दिग्विजय सिंह के बयान से सहमत हैं; पूर्व सीएम ने दी सफाई

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर की गई कार्रवाई को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं। पहले दिग्विजय सिंह और अब सीएम शिवराज सिंह चौहान का इस मामले में बयान सामने आया है।

BHOPAL. पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर की गई कार्रवाई को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं। पहले दिग्विजय सिंह और अब सीएम शिवराज सिंह चौहान का इस मामले में बयान सामने आया है। उन्होंने प्रियंका गांधी से पीएफआई को लेकर दिग्विजय सिंह द्वारा दिए गए बयान पर सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि आपकी पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पीएफआई पर कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। शिवराज सिंह ने कहा कि पीएफआई पर कार्रवाई होती है, तो दिग्विजय सिंह विरोध करते हैं। क्या यही कांग्रेस का स्टैंड है। पीएफआई टेरर फंडिंग करती है। आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त है, वह देश के दुश्मन हैं।

शिवराज सिंह ने यह भी कहा

शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव से यह पूछा कि आतंकवादियों को महिमा मंडित करना, सर्जिकल स्ट्राइक का विरोध करना, पीएफआई पर कार्रवाई का विरोध करने वाले बयान से क्या आप भी सहमत हैं। सीएम ने कहा कि प्रियंका आज मध्यप्रदेश में आपको जवाब देना पड़ेगा क्या दिग्विजय सिंह के बयान से आप सहमत हैं। कांग्रेस जवाब दे, प्रियंका गांधी जवाब दें। क्या पीएफआई पर कार्रवाई का कांग्रेस विरोध कर रही है।

इसका भी मांगा जवाब

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि प्रियंका जी आप मंडला आ रही हैं, आदिवासी जिला है, आप जवाब दें बैगा, भारिया, सहरिया जाति की पिछड़ी बहनों को मैं 1000 रुपए देता था, कमलनाथ ने, कांग्रेस सरकार ने वो क्यों बंद किए आदिवासी बहनें जवाब मांग रही हैं। मुंह में राम बगल में छुरी, सामने आदिवासी प्रेम और पीछे दी गई सुविधा को समाप्त करने का अपराध आपने क्यों किया। प्रियंका जी जवाब तो देना होगा। क्या प्रियंका जी, पिछली बार की तरह मध्यप्रदेश में फिर झूठ की गारंटी देने आ रही हैं, जवाब तो देना होगा।

दिग्विजय सिंह ने दी सफाई

अब इसको लेकर दिग्विजय सिंह ने सफाई दी है कि उनके बयान को कुछ मीडिया चैनलों ने गलत तरीके से पेश किया। कांग्रेस सांसद ने X पोस्ट पर लिखा, कुछ मीडिया संगठनों द्वारा पूछे गए सवाल पर मेरे जवाब को गलत तरीके से quote किया जा रहा है जोकि मैंने नहीं कहा है। सांप्रदायिकता भड़काने वाले संगठन PFI का मैंने कभी समर्थन नहीं किया है। मैं धर्म के नाम से सांप्रदायिकता फैलानेवाले व्यक्ति, संगठन के खिलाफ हूं और सदैव रहूंगा।

जानें दिग्विजय ने क्या कहा था

एक न्यूज एजेंसी की खबर के मुताबिक, प्रतिबंधित PFI के खिलाफ NIA की छह राज्यों में 20 स्थानों पर तलाशी अभियान को लेकर मध्य प्रदेश के उज्जैन में राज्यसभा सांसद ने कहा था कि अगर इस संगठन के खिलाफ कोई आरोप है, तो छापेमारी करना ठीक है, लेकिन ऐसे 97 फीसदी मामलों में आरोप झूठे पाए गए हैं। एक सवाल का जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने प्रवर्तन निदेशालय (ED), आयकर विभाग और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो सहित केंद्रीय एजेंसियों को राजनीतिक हथियार करार दिया था।

एमपी में प्रियंका गांधी ने क्या कहा?

उधर, मध्य प्रदेश के मंडला में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रियंका ने कहा, कांग्रेस ने आपको जो भी अधिकार दिए थे और आपको सशक्त बनाने के लिए जो भी काम किए थे, बीजेपी के सत्ता में आने पर वो सब आपसे छीन लिए गए। मनरेगा लागू नहीं किया गया। गांवों में रोजगार के अवसर नहीं होने के कारण पलायन बढ़ गया है। आपकी जमीन छीनी जा रही है। आपको अपनी उपज का सही दाम नहीं दिया जाता है। जब आप आंदोलन करते हैं तो आप पर गोलियां चलाई जाती हैं...।

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • दिग्विजय सिंह
  • Digvijay Singh
  • priyanka gandhi
  • प्रियंका गांधी
  • BJP-Congress face to face on PFI
  • Shivraj Singh Chahoun
  • पीएफआई पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
  • शिवराज सिंह चाहौन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज