केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय की अमानत से सगाई तय, जानें कौन हैं ये बड़ी बहू

Jitendra Shrivastava | Sept 17, 2024, 24:07 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय की सगाई की तारीख तय हो गई है। राजस्थान के बंसल परिवार की बेटी अमानत से कार्तिकेय के सगाई 17 अक्टूबर को की जाएगी...

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय की सगाई की तारीख तय हो गई है। शिवराज ने X पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की सगाई राजस्थान के उदयपुर की अमानत बंसल से होगी। अमानत ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।

शिवराज सिंह चौहान ने X पर दी जानकारी

शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह और अमानत लंबे समय से एकदूसरे को जानते हैं। अमानत ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। दोनों अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद X पर पोस्ट कर दी। शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कि पिता के रूप में आज मेरे लिए खुशी का अवसर है। मेरे पूरे परिवार की आप सभी से यह शुभ समाचार साझा करते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही हैं कि मेरे बड़े बेटे कार्तिकेय की सगाई अनुपम बंसल और रूचिता बंसल की सुपुत्री अमानत बंसल से तय हुई है।

17 अक्टूबर को होगी कार्तिकेय-अमानत की सगाई

शिवराज सिंह चौहान ने बताते हुए लिखा कि 17 अक्टूबर को कार्तिकेय और अमानत की सगाई की रस्म पूरी होगी। दोनों बच्चों को भावी जीवन के लिए आप सभी शुभकामनाएं और आशीर्वाद देकर अनुगृहित करें। शिवराज के छोटे बेटे कुणाल की सगाई भोपाल के डॉ. इंदरमल जैन परिवार में हुई है। इंदरमल जैन के बेटे डॉ. संदीप जैन की बेटी रिद्धि जैन से कुणाल की हाल ही में सगाई की गई थी।

शिवराज सिंह के राजनीतिक उत्तराधिकारी हैं कार्तिकेय

कार्तिकेय को पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जाता है। कुछ समय पहले हुए लोकसभा चुनावों में भी शिवराज के चुनाव प्रचार का पूरा दायित्व कार्तिकेय ने संभाला था। 2013 से ही वह राजनीति में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। वहीं छोटे बेटे कुणाल राजनीति से दूर रहकर कुणाल मेसर्स सुंदर फूड्स एंड डेयरी के मैनेजिंग पार्टनर हैं। यहां से दूध के साथ-साथ घी, पनीर, लस्सी, दही और पानी भी भोपाल और आसपास सप्लाई होता है। इससे पहले कुणाल ने फूलों की दुकान भी खोली थी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • Shivraj Singh Chauhan
  • कार्तिकेय सिंह चौहान
  • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • अमानत बंसल
  • कार्तिकेय-अमानत सगाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा