शिवराज सिंह चौहान ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 35 वर्षों के अनुभवों पर लिखी किताब अपनापन

Manya Jain | May 14, 2026, 14:56 IST
Share
shivraj-singh-chouhan-book-apnapan-pm-modi
shivraj-singh-chouhan-book-apnapan-pm-modi

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की नई पुस्तक अपनापन का विमोचन हुआ। इस किताब में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बिताए तीन दशकों के संस्मरण साझा किए हैं।

भोपाल. केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व पर किताब लिखी है। इसका शीर्षक है अपनापन। शिवराज ने इस किताब में नरेंद्र मोदी के साथ बिताए 35 वर्षों की दास्तां लिखी है। साथ ही अपने अनुभव साझा किए हैं।

PM Modi and CM Shivraj laid the foundation stone of the grand petrochemical  complex in Bina - Bharat Express
PM Modi and CM Shivraj laid the foundation stone of the grand petrochemical complex in Bina - Bharat Express

शिवराज सिंह ने 14 मई को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी इस पुस्तक अपनापन की घोषणा की थी। उन्होंने कहा, था कि यह कृति पीएम मोदी के साथ तीन दशक से अधिक के निकट सहयोग, संगठनात्मक जीवन, जनसेवा, सुशासन और राष्ट्रसमर्पण के उन जीवंत अनुभवों का सार है, जिन्हें उन्होंने बहुत करीब से जिया है।

पुस्तक का विमोचन 26 मई को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में हुआ। इस कार्यक्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा भी शामिल हुए।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, कभी-कभी जीवन में आप ऐसे व्यक्ति के साथ काम करते हैं, जिसे दुनिया एक नेता के रूप में देखती है, लेकिन आप उसमें एक साधक, एक कर्मयोगी, एक असाधारण इंसान को देखते हैं। मेरे लिए 'अपनापन' केवल एक पुस्तक नहीं है, यह उन 33 वर्षों को शब्दों में उतारने का प्रयास है, जिनको मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बहुत करीब से जिया है।

लोगों ने मंचों से उन्हें भाषण करते हुए देखा है, लेकिन मैंने उनमें उस व्यक्ति को देखा है, जो दिन भर देर रात तक काम करने के बाद भी अगली सुबह उसी ऊर्जा के साथ देश के लिए खड़ा होता है। लोग उनके निर्णय को देखते हैं, लेकिन मैंने देखा है कि कैसे उनका दिल हर गरीब, हर किसान, माँ, बहन-बेटी और हर कार्यकर्ता के लिए धड़कता है।

शिवराज ने बताए संस्मरण

शिवराज ने आगे कहा, मुझे आज भी 1991 की एकता यात्रा याद है। तब कई लोग उसे राजनीतिक यात्रा के रूप में देखते थे, लेकिन मोदी जी ने उसे राष्ट्रीय चेतना का अभियान बना दिया। उनकी सोच स्पष्ट थी...तिरंगा श्रीनगर के लाल चौक तक ही नहीं, देश के हर युवा के दिल तक पहुंचना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ...

तब मैंने पहली बार महसूस किया कि नेतृत्व सिर्फ भाषण से नहीं आता, नेतृत्व तपस्या से आता है, नेतृत्व अनुशासन से आता है, नेतृत्व समर्पण से आता है और सबसे ज़्यादा नेतृत्व अपनेपन से आता है।

और इसलिए मुझे लगा कि उन अनुभवों को यादों तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि एक पुस्तक के रूप में जनता तक पहुंचाना चाहिए और इसी सोच ने मुझे लेखक बना दिया। 'अपनापन' यह पुस्तक आपके सामने है।

भाषण से पूरे नहीं होते बड़े लक्ष्य

केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा, इस पुस्तक में संगठन और सार्वजनिक जीवन में काम करने वाले लोग यह देखेंगे कि बड़े लक्ष्य केवल भाषण से पूरे नहीं होते। बड़े लक्ष्य अनुशासन, समर्पण, तपस्या और सामूहिक प्रयासों से पूरे किए जा सकते हैं।

इस पुस्तक में युवा देखेंगे कि कैसे जनता से जुड़कर, उनकी समस्या जानकर और उनको साथ लेकर मेहनत करके बदलाव लाया जा सकता है। वे लोग, जो भारत में सामाजिक और राजनीतिक बदलाव को देख रहे हैं, इस पुस्तक में एक ऐसी झलक देखेंगे कि छोटे-छोटे प्रयासों से बड़े राष्ट्रीय परिवर्तन का वातावरण बनाया जा सकता है।

Shivraj Singh Chouhan invites PM Modi for sons wedding meet wife Sadhana in  Delhi ANN | परिवार के संग पीएम मोदी से मिले शिवराज सिंह चौहान, दोनों बेटे  कार्तिकेय-कुणाल की शादी का
Shivraj Singh Chouhan invites PM Modi for sons wedding meet wife Sadhana in Delhi ANN | परिवार के संग पीएम मोदी से मिले शिवराज सिंह चौहान, दोनों बेटे कार्तिकेय-कुणाल की शादी का

दुनिया में वे लोग, जो नरेंद्र भाई के नेतृत्व को देख रहे हैं, उनको इस पुस्तक में उनके व्यक्तित्व को ज्यादा निकटता से समझने का अवसर मिलेगा। इस पुस्तक 'अपनापन' में आपको सिर्फ घटनाएं नहीं, वह सोच मिलेगी जिसने देश को बदलने का साहस किया। वह अनुशासन मिलेगा, जिसने सपनों को सिद्धि में बदल दिया और वह अनुभव मिलेंगे, जो नेतृत्व को देखने के आपके नजरिये को बदल देंगे।

इस पुस्तक को पढ़ते समय अगर आपने यह महसूस किया कि देश बदलने के लिए बड़े पद नहीं, बड़े संकल्प की जरूरत होती है, तो मैं मानूंगा कि मेरा प्रयास सार्थक हुआ।

ये भी पढ़ें...

इंदौर में कैसे रुकेंगे मंत्री और वीवीआईपी, PWD के एक आदेश ने बदली व्यवस्था

NEET UG 2026 Cancel: नीट पेपर लीक मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, टेलीग्राम से खरीदा पेपर

सूरत में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: कपड़ा मिलों से छुड़ाए 91 बच्चे, अधिकतर राजस्थान के रहने वाले

देवास में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई लोगों के हताहत होने की खबर

Tags:
  • शिवराज सिंह चौहान
  • पीएम मोदी
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • किताब
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा