MP में फिर कर्ज लेने की तैयारी में शिवराज सरकार, जानिए इस बार कितना लिया जाएगा लोन, जितना बजट, उससे ज्यादा कर्ज

Pratibha Rana | Nov 25, 2023, 24:00 IST
Share
MP में फिर कर्ज लेने की तैयारी में शिवराज सरकार, जानिए इस बार कितना लिया जाएगा लोन, जितना बजट, उससे ज्यादा कर्ज
MP में फिर कर्ज लेने की तैयारी में शिवराज सरकार, जानिए इस बार कितना लिया जाएगा लोन, जितना बजट, उससे ज्यादा कर्ज

मध्यप्रदेश में नई सरकार के गठन से पहले मौजूदा सरकार एक बार फिर कर्ज लेने की तैयारी में है। सरकार 28 नवंबर को दो हजार करोड़ रुपए का कर्ज उठाएगी।

BHOPAL. शिवराज सरकार एक बार फिर कर्ज लेने जा रही है। नतीजे आने से पहले मौजूदा सरकार 28 नवंबर को दो हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेने जा रही है। इस साल शिवराज सरकार अब तक 38,500 करोड़ रुपए का कर्ज ले चुकी है।

इस महीने का ये पहला कर्ज

राज्य सरकार का नवंबर महीने में ये पहला कर्ज है। इस महीने सरकार ने एक भी बार कर्ज नहीं लिया है। सरकार 28 नवंबर को दो हजार करोड़ रुपए का कर्ज उठाएगी। इसके लिए वित्त विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ये कर्ज रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से 14 साल के लिए लिया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि नई सरकार के गठन की व्यवस्थाओं के साथ मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के भुगतान के लिए यह कर्ज लिया जा रहा है।

आचार संहिता लागू होने के बाद इतनी बार लिया लोन

प्रदेश में 9 अक्टूबर को आचार संहिता लागू हुई थी। आचार संहिता लागू होने के बाद सरकार ने तीन बार लोन लिया। जानकारी के मुताबिक शिवराज सरकार ने अक्टूबर में 4 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। बता दें, इससे पहले सितंबर महीने में राज्य सरकार ने 4500 करोड़ रुपए का लोन लिया था।

मार्च तक सरकार ने लिया इतना कर्ज

मध्यप्रदेश सरकार पर 31 मार्च 2023 तक कुल कर्ज 3 लाख 31 हजार 651 करोड़ रुपए हो गया है। 31 मार्च 2022 तक प्रदेश का कुल सार्वजनिक कर्ज 2.95 लाख करोड़ रुपए था। बजट अनुमान (वित्त वर्ष 2023-24 के लिए) के अनुसार 31 मार्च 2024 तक यह आंकड़ा बढ़कर 3.85 लाख करोड़ होने का अनुमान है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • मप्र विधानसभा चुनाव 2023
  • MP Assembly Elections 2023
  • Shivraj government will take loan
  • Government will take loan of two thousand
  • कर्ज लेगी शिवराज सरकार
  • सरकार लेगी दो हजार का कर्ज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज