The sootr
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह से लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ मांगने पहुंची महिला, बोली- मेरे तो वही भैय्या
Sanjay Gupta | Updated:
The sootr
केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को एक संक्षिप्त दौरे पर इंदौर पहुंचे। जैसे ही वे इंदौर एयरपोर्ट पर उतरे, उनका वही पुराना करिश्मा देखने को मिला।
MP News : केंद्रीय मंत्री और मप्र के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को इंदौर आए। संक्षिप्त दौरे के लिए वह इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे तो वही पुराना जलवा बिखेरा। एयरपोर्ट के बाहर ही एक ही महिला उनसे मिलने पहुंची और उनसे अपनी बेटी के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत कर दी।
ये खबर भी पढ़ें : BJP विधायक ने क्यों की MasterPlan खारिज करने की मांग, ShivrajSinghChouhan के किस मंत्री को लगा झटका
महिला ने कहा कि वह बेटमा में रहती है। बेटी 10वीं में आ चुकी है लेकिन अभी तक उसे लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इस पर केंद्रीय मंत्री चौहान ने साथ आए पार्टी नेता और डॉ. निशांत खरे से कहा कि वह इस मामले में सभी कागज लेकर एक बार दिखवाएं और सही हो तो लाभ दिलवाया जाए। डॉ. निशांत करे ने बताया कि महिला से सारे कागज मांगे हैं। संभवतः उनके आधार कार्ड का कोई इश्यू है, कागज को चेक करने के बाद लाभ दिलवाया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें :Madhya Pradesh में BJP के नेता फर्जी डॉक्टर बनकर घूम रहे ! अब जाकर दर्ज हुई एफआईआर
महिला ने बाद में कहा कि मेरे लिए तो वह (शिवराज सिंह चौहान) भैय्या ही है, ऐसे में वह मेरी बेटी के लिए तो मामा ही हुए हैं। मैंने उन्हें अपनी समस्या बताई है। मेरी बेटी को अभी तक योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि शिवराज सिंह चौहान के पहले के कार्यकाल में मामा की छवि रही है और वह खुद को भी भांजे, भांजियों के लिए मामा ही कहते आए हैं। वहीं उनके सीएम रहते हुए अंतिम पारी के दौरान अंतिम दौर में लाड़ली बहना योजना लाकर वह प्रदेश में भैय्या के रूप में ख्यात हो गए। बीजेपी भारी बहुमत से सत्ता में लौटी और यह स्कीम देश भर में जहां भी चुनाव हुए वहां लागू हो गई।
ये खबर भी पढ़ें : Ladli Behna योजना के पोर्टल पर मौजूद ये ऑप्शन आखिर है क्या | जानने के लिए देखिए ये VIDEO
शिवराज सिंह चौहान अरविंद जोशी के निधन पर उनके निवास पर गए। जोशी संघ के पूर्व सरकार्यवाह और वर्तमान में अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश भैय्या जोशी के बड़े भाई थे। वह माधवाश्रम न्यास गौशाला के संस्थापक थे। चौहान ने उनके निवास पर जाकर फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रृंद्दाजलि अर्पित की और परिजनों को सांत्वना दी।
ये खबर भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों के लिए आ गई बड़ी खुशखबरी, योजना की 23वीं किस्त इस दिन...
एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए बाहर जमकर भीड़ थी और लोगों ने फूल बरसाए। मामा भी चिर परिचि अंदाज में निकले और लोगों से हाथ मिलाया। वहीं नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा, ग्रामीण जिलाध्यक्ष बीजेपी श्रवण चावड़ा के साथ ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक गोलू शुक्ला, मनोज पटेल, मधु वर्मा, मालिनी गौड़, उषा ठाकुर के साथ ही पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता व अन्य नेता उपस्थित थे।
ये खबर भी पढ़ें : BJP विधायक ने क्यों की MasterPlan खारिज करने की मांग, ShivrajSinghChouhan के किस मंत्री को लगा झटका
यह बोली महिला-
ये खबर भी पढ़ें :Madhya Pradesh में BJP के नेता फर्जी डॉक्टर बनकर घूम रहे ! अब जाकर दर्ज हुई एफआईआर
मेरे तो वही भैय्या, मेरी बेटी के मामा
ये खबर भी पढ़ें : Ladli Behna योजना के पोर्टल पर मौजूद ये ऑप्शन आखिर है क्या | जानने के लिए देखिए ये VIDEO
The sootr
इसलिए आए थे शिवराज
ये खबर भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों के लिए आ गई बड़ी खुशखबरी, योजना की 23वीं किस्त इस दिन...
एयरपोर्ट पर जमकर हुआ स्वागत
AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
By Sumit Kumar
भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा
By Sandeep Kumar
अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं
By Ratan Kumar Mishra
ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध
By Sumit Kumar
CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद
By Umeshwari Baghel
IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार
By
48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब
By Atul Dwivedi