Live Blog
जबलपुर महापौर जगत बहादुर अन्नू बीजेपी में शामिल, इस मुद्दे पर थे नाराज
Feb 07, 2024, 17:32 IST

Synopsis: लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस ( Shock to Congress ) को फिर से बड़ा झटका लगा है। जबलपुर महापौर जगत बहादुर अन्नू ( Jabalpur Mayor Jagat Bahadur Annu ) बीजेपी में शामिल (  Jagat Bahadur Annu joins BJP ) हो गए हैं।

नील तिवारी, BHOPAL. लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस ( Shock to Congress ) को फिर से बड़ा झटका लगा है। जबलपुर महापौर जगत बहादुर अन्नू ( Jabalpur Mayor Jagat Bahadur Annu ) बीजेपी में शामिल ( Jagat Bahadur Annu joins BJP ) हो गए हैं। सीएम मोहन यादव ने उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलाई। जबलपुर महापौर अन्नू के साथ डिंडोरी जनपद पंचायत के 15 सदस्यों ने भी बीजेपी ज्वाइन कर ली है।

वीडियो देखें...

महापौर के साथ ये पार्षद हुए शामिल


LIVE


नगर निगम जबलपुर की दलीय स्थिति


कुल 79 वार्ड
44 भाजपा
26 कांग्रेस
7 निर्दलीय
2 AIMIM
Feb 07, 2024, 14:54 IST
बीजेपी सांसद के प्रत्याशी हो सकते हैं मेयर अन्नू!

महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के बीजेपी में शामिल होने के बाद यह अटकलें शुरू हो गई हैं कि जबलपुर से भाजपा से सांसद प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू को बनाया जा सकता है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही कांग्रेस से विधायक प्रत्याशी रही और जिला पंचायत सदस्य एकता ठाकुर ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया था और बीजेपी में शामिल हो गई थीं।

Feb 07, 2024, 14:45 IST
डिंडोरी के इन नेताओं ने भी थामा BJP का दामन

रूद्रेश परस्ते जिला पंचायत अध्यक्ष, अंजू जितेंद्र व्यवहार उपाध्यक्ष जिला पंचायत, हीरा रूद्रेश परस्ते जिला पंचायत सदस्य, आशा धुर्वे जनपद पंचायत अध्यक्ष डिंडोरी, गीता पट्टा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, वीरेंद्र बिहारी शुक्ला पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष, इसके अलावा पार्षद रजनीश राय, रितेश जैन, राजेश पाराशर, रुपाली जैन, जनपद सदस्य मोना हिरोंदे, शिव कुमारी नेताम, मालती तिवारी, गोकुल सिंह वाटिया पूर्व जनपद सदस्य, रोशन पंद्राम जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस, करंजिया ब्लॉक प्रभारी मनोज श्रीवास समनापुर ब्लॉक प्रभारी संजय अहिरवार यीशु गमले जितेंद्र व्यवहार जयकुमार हीरो ने भाजपा की सदस्यता ली।

Feb 07, 2024, 14:43 IST
राम मंदिर मुद्दे से आहत होकर ली सदस्यता

बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद जबलपुर महापौर जगत बहादुर सिंह ने कहा कि वे इस बात से बेहद आहत हुए जब अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी, तब कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व ने उसे कार्यक्रम में जाने से इनकार कर दिया था। वे जबलपुर के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं।

Feb 07, 2024, 13:22 IST
आखिर क्यों बीजेपी में शामिल हुए अन्नू ?

सूत्रों की मानें तो अन्नू पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का भारी दबाव था। उनके करीबी लोगों का कहना है कि उनके काम भी रोके जा रहे थे और उनपर बीजेपी में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा था। बीजेपी ने अन्नू को जबलपुर से लोकसभा चुनाव लड़वाने का भी वादा किया है क्योंकि जबलपुर लोकसभा सीट पर सांसद रहे राकेश सिंह विधायक बनकर राज्य सरकार में मंत्री बन गए है इसलिए ये सीट खाली हो गई है। ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी, अन्नू को लोकसभा चुनाव लड़वा सकती है।

Feb 07, 2024, 13:23 IST
जबलपुर लोकसभा से कांग्रेस के दावेदार थे जगत बहादुर अन्नू

जानकारी के मुताबिक अभी पिछले शनिवार को ही कांग्रेस नेत्री एकता ठाकुर के साथ अजय यादव भाई साहब यादव और सुजीत द्विवेदी भाजपा में शामिल हुए थे, जिसके दूसरे दिन ही पन्ना जिले के 21 जनपद सदस्यों ने भाजपा का दामन थामा था। अब जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह अनु के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को एक के बाद एक लगातार तगड़े झटके लग रहे हैं। बता दें, महापौर जगत बहादुर सिंह अनु के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में लंबे समय से चल रही हैं। पिछले दिनों ही कांग्रेस ने तत्वों के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आमंत्रण को ठुकराने के बाद ही महापौर ने सभी पार्षदों के साथ अयोध्या यात्रा पर जाने का भी विचार व्यक्त किया था। वहीं दूसरी ओर नगर निगम सदन में भाजपा पार्षदों का बहुमत होने और मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार होने के कारण विकास कार्यों में जगत बहादुर सिंह अनु लगातार पिछड़ते हुए नजर आ रहे थे। इसके बाद से यह कयास लगातार चल रहे थे कि अन्नू जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं । आज भाजपा के भोपाल कार्यालय में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।

ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान

By Jitendra Shrivastava

ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान
IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट

By The Sootr

IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट
खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड

By Amresh Kushwaha

खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड
पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच

By Pooja Kumari

पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच
MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे

By Pratibha Rana

MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे
दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान

By Pooja Kumari

दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान
इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट

By Pratibha Rana

इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट