पुलिस से बचने शुभ्रा रंजन का अपहरण करने के बाद सुंदरकांड करने लगे थे आरोपी

Aman Vaishnav | May 05, 2026, 15:16 IST
Share
shubhra ranjan ias academy director kidnapping case
shubhra ranjan ias academy director kidnapping case

दिल्ली की मशहूर आईएएस कोच शुभ्रा रंजन के अपहरण की कहानी हैरान कर देगी। उनके ही एक छात्र ने पांच लाख का लालच देकर गिरोह बनाया और फिरौती के लिए रची यह फिल्मी साजिश रची।

दिल्ली की जानी-मानी आईएएस एकेडमी की डायरेक्टर शुभ्रा रंजन के साथ जो हुआ, उसे सुनकर कोई भी हैरान रह जाएगा। यह मामला किसी क्राइम थ्रिलर फिल्म की कहानी जैसा लगता है, जहां एक छात्र ही अपने शिक्षक का दुश्मन बन बैठा।

इस पूरी वारदात का मुख्य आरोपी प्रियांक शर्मा नाम का एक युवक है। प्रियांक ने महीनों की मेहनत के बाद इस किडनैपिंग को अंजाम दिया।

यह सिर्फ एक अपराध की कहानी नहीं है, बल्कि यह दिखाती है कि कैसे असफलता और लालच किसी इंसान को गलत रास्ते पर धकेल सकता है। आइए इस पूरी घटना को विस्तार से जानते हैं

पांच लाख का लालच देकर गिरोह बनाया

हैरानी की बात है कि प्रियांक ने पांच-पांच लाख रुपए का लालच देकर ऐसे लोगों को अपने गिरोह में शामिल किया, जिनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था।

इन लोगों को बंधक बनाने और धमकाने की ट्रेनिंग दी गई थी। फिरौती की रकम प्रियांक और उसके पिता के संयुक्त खाते में आई, लेकिन बैंक की छुट्टी के कारण आरोपियों को वह रकम नहीं मिल पाई थी। इसके पहले ही पुलिस ने प्रियांक और उसके पांच साथियों को पकड़ लिया।

छात्र से अपराधी बनने तक का सफर

जानकारी के अनुसार प्रियांक का आईएएस के छात्र से अपराधी बनने का सफर कोरोना के दौरान शुरू हुआ था। पुलिस कमिश्नर के अनुसार प्रियांक ने शुभ्रा रंजन की कोचिंग से यूपीएससी की तैयारी की थी। तीन बार प्रयास करने के बाद भी वह सफल नहीं हो पाया था।

प्रियांक ने अपनी जान-पहचान का फायदा उठाकर भोपाल में फ्रेंचाइजी खोलने की बात कही थी। साथ ही एमपीनगर में जगह किराए पर ली थी। 2019 में उनका सेंटर भी तैयार हो गया था।

लॉकडाउन के कारण सेंटर बंद हो गया था। इससे प्रियांक को नुकसान हुआ जानकारी के अनुसार वो इस नुकसान की भरपाई के लिए शुभ्रा पर दबाव बना रहा था।

बंधक बनाने की प्लानिंग

प्रियांक ने शुभ्रा को भोपाल आने के लिए राजी किया। साथ ही कोचिंग सेंटर के विस्तार और सेमिनार का बहाना बनाया। प्रियांक ने दिल्ली से भोपाल का टिकट और एक लग्जरी होटल में कमरा भी बुक करवाया था।

बीते बुधवार को शुभ्रा का स्वागत अच्छे से किया। साथ ही अपहरण से पहले उन्हें होटल से लेकर साइट विजिट के बहाने किराए पर लिए गए फ्लैट पर ले गया, जहां उसने उन्हें बंधक बना लिया।

ध्यान भटकाने के लिए सुंदरकांड का पाठ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गिरोह के सदस्य दीपक को साजिश के तहत मरने का नाटक करने के लिए तैयार किया गया था। उसे एक बड़े बॉक्स में मृत व्यक्ति की तरह रखा गया था।

प्रियांक ने उसे दिखाकर शुभ्रा को धमकाया और कहा कि अगर रकम नहीं दी तो उसे मार देंगे। आसपास के लोगों का ध्यान भटकाने के लिए गिरोह के दूसरे सदस्य सुंदरकांड का पाठ करते रहे। आखिरकार रकम मिलने के बाद शुभ्रा को छोड़ दिया गया।

दो खातों में ट्रांसफर हुआ पैसा

पुलिस के अनुसार रकम जनकशिला सोसायटी और आरएस इंटरप्राइजेज के खातों में ट्रांसफर की गई थी। जनकशिला का खाता प्रियांक और उसके पिता के नाम पर है। वहीं, आरएस का खाता भी प्रियांक के नाम पर है।

पुलिस अब इन खातों की जांच कर रही है। साथ ही बैंक की भूमिका की भी जांच हो रही है, क्योंकि इतनी बड़ी रकम ट्रांसफर करने से पहले शुभ्रा की फर्म से क्यों संपर्क नहीं किया गया। हालांकि बताया जा रहा है कि शुभ्रा रंजन की फर्म के आधिकारिक मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजे गए थे।

ये खबरें भी पढ़िए...

IAS टॉपर्स की गुरु के साथ 1.89 करोड़ की ठगी, जानें कौन हैं शुभ्रा रंजन

भोपाल में आईएएस कोचिंग डायरेक्टर शुभ्रा रंजन का अपहरण, पूर्व छात्र ने किडनैप कर मांगे 2 करोड़

सिरफिरा आशिक बोला- तू आजा मेरे पास नहीं तो पति को किडनेप कर लूंगा

क्राइम न्यूज: टैक्सी में दंपती को बनाया बंधक, पेचकस से किया हमला, TI की लापरवाही बेनकाब

Tags:
  • भोपाल
  • आईएएस
  • क्राइम न्यूज
  • अपहरण
  • शुभ्रा रंजन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा