सिहोरा बैंक डकैती का खुलासा: 15 मिनट में लूट, बिहार तक पहुंचा सोना

Neel Tiwari | Published:
Share
sihora-bank-robbery
sihora-bank-robbery

11 अगस्त को सिहोरा स्थित इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में डकैती हुई, जिसमें पांच नकाबपोश लुटेरे 14 किलो सोना और 5 लाख 8 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और सोने की तलाश जारी है।

11 अगस्त की सुबह सिहोरा स्थित इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में हुई सनसनीखेज डकैती का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। सुबह करीब 9 बजे दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे पांच नकाबपोश लुटेरे बैंक में घुसे थे। हथियारों के बल पर उन्होंने कर्मचारियों को धमकाया और एक महिला कर्मचारी को स्ट्रॉन्ग रूम तक ले जाकर लाकर तुड़वाया।

महज 15 मिनट में 14 किलो 875 ग्राम सोना और 5 लाख 8 हजार रुपए नकद लूटकर आरोपी फरार हो गए थे। घटना के बाद रेंज आईजी प्रमोद मिश्रा ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था

जबलपुर के बैंक से उड़ाया 15 करोड़ का सोना, हथियारबंद लुटेरों ने कर्मचारियों से बंदूक के नोक पर खुलवाया लॉकर

दमोह से गिरफ्तार हुए चार आरोपी

पुलिस की लगातार जांच और दबिश के बाद रविवार को इस मामले में चार आरोपियों को दमोह से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में रहीस सिंह, सोनू वर्मन, हेमराज और विकास चक्रवर्ती शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से करीब 1.83 लाख रुपए नकद, एक कट्टा, चार जिंदा कारतूस, दो बाइक और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

जबलपुर के सिहोरा में 'सोना' मिलने की खबर पर GSI का बयान- अभी भंडार की पुष्टि नहीं

बिहार में छिपाया लूट का सोना

पुलिस जांच में सामने आया कि इस गैंग का मास्टरमाइंड रहीस सिंह था। उसने लूट का सारा सोना बिहार के अपने साथियों के पास छिपा दिया था और डेढ़ लाख रुपए अपने पास रखे थे। आरोपियों का प्लान था कि कुछ साथी सोना लेकर बिहार में छिपे रहेंगे और सही मौका मिलते ही सभी वहां पहुंचकर सोने का बंटवारा कर लेंगे।

जबलपुर की धरती के नीचे छिपा ‘सोना’, भू-वैज्ञानिकों को मिली बड़ी सफलता!

5 पॉइंट्स में समझें पूरी स्टोरी



👉 11 अगस्त की सुबह सिहोरा स्थित इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में पांच नकाबपोश लुटेरे दो बाइकों पर सवार होकर पहुंचे। उन्होंने हथियारों के बल पर बैंक कर्मचारियों को धमकाया और एक महिला कर्मचारी को स्ट्रॉन्ग रूम तक ले जाकर तुड़वाया।

👉 घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू की। रेंज आईजी प्रमोद मिश्रा ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया।

👉 गिरफ्तार आरोपियों में रहीस सिंह, सोनू वर्मन, हेमराज और विकास चक्रवर्ती शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 1.83 लाख रुपए नकद, एक कट्टा, चार जिंदा कारतूस, दो बाइक्स और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

👉 पुलिस जांच में यह सामने आया कि लूट का मास्टरमाइंड रहीस सिंह था, जिसने सोना बिहार में अपने साथियों के पास छिपा दिया था। उसके पास डेढ़ लाख रुपए भी थे।

👉 पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है, लेकिन अभी भी लूट का सोना और अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस की टीमें बिहार और अन्य स्थानों पर दबिश दे रही हैं।

बाकी आरोपी और गोल्ड की तलाश

फिलहाल पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचकर बड़ी सफलता हासिल की है, लेकिन अभी भी सोने की रिकवरी बाकी है। पुलिस की पांच टीमें फरार आरोपियों और सोने की तलाश में बिहार और अन्य स्थानों पर दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह को बेनकाब कर दिया जाएगा।



सिहोरा बैंक डकैती जबलपुर और पूरे महाकौशल क्षेत्र की सबसे बड़ी वारदातों में गिनी जा रही है। महज 15 मिनट की इस हाई-प्रोफाइल लूट ने पुलिस की चुनौतियों को और बढ़ा दिया है, लेकिन लगातार की जा रही कार्रवाई से आरोपियों का बच पाना लगभग नामुमकिन माना जा रहा है।

FAQ

  1. सिहोरा बैंक डकैती में कितनी राशि और सोना लूटा गया था?
    सिहोरा bank robbery में कुल 14 किलो 875 ग्राम सोना और 5 लाख 8 हजार रुपये नकद लूटे गए थे।
  2. बैंक डकैती मामले में पुलिस ने अब तक कितने आरोपियों को गिरफ्तार किया है?
    पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें रहीस सिंह, सोनू वर्मन, हेमराज और विकास चक्रवर्ती शामिल हैं।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • जबलपुर
  • सिहोरा
  • डकैती
  • bank robbery
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर