इंदौर में सिख समाज ने जताया विरोध, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे, सुप्रीम कोर्ट में सिख समाज के जज की नियुक्ति की भी मांग

Pratibha Rana | Nov 23, 2023, 24:00 IST
Share
 इंदौर में सिख समाज ने जताया विरोध, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे, सुप्रीम कोर्ट में सिख समाज के जज की नियुक्ति की भी मांग
इंदौर में सिख समाज ने जताया विरोध, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे, सुप्रीम कोर्ट में सिख समाज के जज की नियुक्ति की भी मांग

इंदौर में लंबे समय बाद सिख समाज थोड़ा एकजुट दिखा और उन्होंने एकजुट होकर बुधवार को संभागायुक्त कार्यालय में विविध मांगों को लेकर पीएम के नाम ज्ञापन दिया।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर में लंबे समय बाद सिख समाज थोड़ा एकजुट दिखा और उन्होंने एकजुट होकर बुधवार को संभागायुक्त कार्यालय में विविध मांगों को लेकर पीएम के नाम ज्ञापन दिया। इसमें गुरुसिंघ सभा के प्रधान रिंकू भाटिया अपने विरोधी और महासचिव राजा गांधी के साथ नजर आए। प्रदर्शन के दौरान मुख्य मुद्दा पाकिस्तान के करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में कथित मांस-मदिरा और डांस पार्टी का विरोध था। इसके लिए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगे। समाज जनों ने दिल्ली सरकार द्वारा शीश गंज गुरुद्वारे तक कार ले जाने के प्रतिबंध पर सवाल खड़े करते हुए आदेश निरस्त करने की मांग की है।

पाकिस्तान के खिलाफ इसलिए समाज

श्री गुरुसिंघ सभा इंदौर के अध्यक्ष मनजीत सिंह (रिंकू) भाटिया का कहना है कि श्री गुरु सिंघ सभा इंदौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से ज्ञापन सौंपा है। पाकिस्तान में करतारपुर साहब गुरुद्वारे में जो घटना घटित हुई है, वह निंदनीय है। वहां पर मांस-मदिरा की पार्टी और नृत्य दिखाया गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हमने भारत सरकार से मांग की है कि उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें। पाकिस्तान गुरुनानक देवजी का जन्मस्थल है।

दूसरे विवाद का मुद्दा यह

हमारा दूसरा मुद्दा दिल्ली स्थित शीशगंज साहिब गुरुद्वारा का है। वहां पर गाड़ियों के 20-20 हजार के चालान काटे जा रहे हैं। बुजुर्ग हैं, महिलाएं हैं, पुरुष हैं। कुछ समस्या है तो लोग परिवार सहित जाते ही हैं। लाल किले से लेकर शीशगंज गुरुद्वारे तक कार ले जाने पर प्रतिबंध है। कार चालकों के 20 से 50 हजार तक के चालान कट रहे हैं। धार्मिक स्थल है। लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इस ऑर्डर को निरस्त किया जाए।

कॉलेजियम में सिख समाज के जज की नियुक्ति क्यों रूकी

सिख समाज ने कहा कि तीसरा मुद्दा कॉलेजियम से 5 जजों की नियुक्ति का है। इसमें 2 सिख जज थे। उनकी नियुक्ति रोक दी गई। ये भेदभाव की शुरुआत है, इसके खिलाफ हम लोगों ने कहा है। देश की आजादी में सिखों का बहुत बड़ा योगदान रहा है, इसको न भूले। संविधान सबको बराबर का अधिकार देता है।

चौथा विवादित मुद्दा बंदी सिंह का

चौथा मुद्दा 'बंदी सिंह' का है। बंदी सिंह उन सिख कैदियों को कहा जाता है, जिन्हें पंजाब के उग्रवाद में शामिल होने के लिए दोषी ठहराया गया था। आज भी कई बंदी सिंह देश की अलग-अलग जेलों में बंद हैं। जिन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली है, लेकिन उनकी रिहाई नहीं हो रही है। केंद्र सरकार ने इस पर रोक लगा रखी है। उनकी रिहाई करें। संविधान ये कहता है कि जब आपने अपनी सजा पूरी कर ली तो उनको रिहा करना चाहिए। देशभर में सिख समाज प्रदर्शन करके बंदी सिंह की रिहाई की मांग करेगा।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Indore Sikh community
  • Sikh community expressed protest
  • slogans of Pakistan Murdabad were raised
  • इंदौर सिख समाज
  • सिख समाज ने जताया विरोध
  • पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई