आंगनबाड़ियों में बर्तन घोटाला की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, सामने आने पर नप गए अधिकारी
Rohit Sahu | Mar 22, 2025, 14:11 IST
jitu patwar aanganvad
मध्य प्रदेश में आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए बर्तन खरीदी में भारी भ्रष्टाचार सामने आया है। सरकारी अफसरों ने खुले बाजार में कम कीमत पर उपलब्ध बर्तनों को जैम पोर्टल (GEM Portal) से कई गुना अधिक कीमत पर खरीदा।
मध्य प्रदेश में आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए बर्तन खरीदी में भारी भ्रष्टाचार सामने आया है। सरकारी अफसरों ने खुले बाजार में कम कीमत पर उपलब्ध बर्तनों को जैम पोर्टल (GEM Portal) से कई गुना अधिक कीमत पर खरीदा। रीवा संभाग के कमिश्नर की प्रारंभिक जांच में यह घोटाला उजागर हुआ। इस मामले में सिंगरौली के जिला कार्यक्रम अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कांग्रेस विधायक के सवालों पर सफाई देते हुए कहा कि बर्तनों की आपूर्ति प्रक्रिया अभी चल रही है और पेमेंट अब तक नहीं किया गया है। हालांकि, जांच रिपोर्ट में साफ हो चुका है कि यह खरीद बाजार दर से कई गुना अधिक महंगी थी। ये सभी बर्तन जय मातादी कॉरपोरेशन, बैकुंठपुर (छत्तीसगढ़) से खरीदे गए हैं।
यह भी पढ़ें: MP विधानसभा में तीखी बहस, BJP विधायक ने सरकार को घेरा, अध्यक्ष बोले-बैठ जाओ
मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा। सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए स्टील का ग्लास 162 रुपए, थाली 610 रुपए और चम्मच 38 रुपए में खरीदी गई! BJP राज कर्ज, करप्शन, कमीशन में भी 'ऐतिहासिक' पहल कर रहा है। यदि सिर्फ महिला एवं बाल विकास विभाग में ही भ्रष्टाचार का इतना 'विकास' हो गया है, तो फिर परिवहन घोटाले जैसे 'महाकांड' से ज्यादा आश्चर्य नहीं होता।
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में जनवरी महीने में आंगनबाड़ियों के लिए बर्तन खरीदी में भारी घोटाला सामने आया था। जिले की 1500 आंगनबाड़ियों के लिए 5 करोड़ रुपए के चम्मच, सर्विंग चम्मच और जग खरीदे गए थे, लेकिन वर्क ऑर्डर में इन बर्तनों की कीमत बहुत ज्यादा बताई गई थी। इस मामले की जांच रीवा संभाग आयुक्त की अध्यक्षता में की गई। जांच पूरी होने पर रीवा संभाग आयुक्त ने मामला उजागर किया।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश विधानसभा में गूंजा संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों का मुद्दा, सरकार ने दिया ये जवाब
यह भी पढ़ें: Madhya Pradesh विधानसभा में CM Mohan के इस जवाब से खड़े हुए कई सवाल ? ESB का पैसा कहां हुआ खर्च ?
कांग्रेस विधायक ने विधानसभा में उठाए सवाल
कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल ने इस घोटाले को लेकर सवाल किया। उन्होंने पूछा कि वर्ष 2024-25 के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में बर्तन खरीदने के लिए सरकार ने एक ही फर्म से मनमानी दरों पर सामान खरीदा, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान हुआ।
मंत्री निर्मला भूरिया ने दी सफाई
यह भी पढ़ें: MP विधानसभा में तीखी बहस, BJP विधायक ने सरकार को घेरा, अध्यक्ष बोले-बैठ जाओ
जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा
आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए स्टील का ग्लास 162 रुपए, थाली 610 रुपए और चम्मच 38 रुपए में खरीदी गई! @BJP4MP राज कर्ज, करप्शन, कमीशन में भी "ऐतिहासिक" पहल कर रहा है!@DrMohanYadav51 जी,
यदि सिर्फ महिला/बाल विकास में ही भ्रष्टाचार का इतना "विकास" हो गया है तो फिर परिवहन घोटाले जैसे…
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) March 22, 2025
क्या था पूरा मामला
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश विधानसभा में गूंजा संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों का मुद्दा, सरकार ने दिया ये जवाब
यह भी पढ़ें: Madhya Pradesh विधानसभा में CM Mohan के इस जवाब से खड़े हुए कई सवाल ? ESB का पैसा कहां हुआ खर्च ?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
CG Train Cancelled List: छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और झारखंड रूट की कई ट्रेनें रद्द, रेलवे ने जारी किया नया शेड्यूल
By Harrison Masih
दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर से शुरू करेंगे सनातन स्वाभिमान यात्रा, महाकाल की नगरी से अयोध्या तक निकालेंगे पदयात्रा
By Amresh Kushwaha
खेत से निकलने लगी सोयाबीन, पर भावांतर पंजीयन कब होगा शुरू? मध्य प्रदेश के किसान परेशान
By Sumit Kumar
MP में ऑनलाइन सिस्टम की बड़ी चूक, गधे के नाम जारी किया नर्सिंग सर्टिफिकेट, पिता का नाम लिखा- डंकी फादर
By Aman Vaishnav
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पश्चिमी राजस्थान का दौरा, आठ जिलों के कार्यकर्ताओं से संवाद
By Ashish Bhardwaj
भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या, गले पर धारदार हथियार के निशान, नौकर पर शक
By Aman Vaishnav
पुलिस की नौकरी छोड़ चपरासी बनने चले 24 पुलिस कांस्टेबल, लंबी ड्यूटी से हैं परेशान
By Ashish Bhardwaj