चुनाव में प्रचार करने दी थी मोटर साइकिल, अब वापस नहीं दे रहे बीजेपी कार्यकर्ता, पुलिस में की शिकायत

Jitendra Shrivastava | Aug 01, 2024, 18:09 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश में सिंगरौली बीजेपी कार्यालय मंत्री कुशवाह ने अपने ही विस्तारकों की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कुशवाह ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत में बताया कि इन लोगों को चुनाव प्रचार के लिए मोटर साइकिल दी थी, जिसे ये वापस नहीं कर रहे...

मध्यप्रदेश में सिंगरौली के बीजेपी कार्यालय मंत्री ने पुलिस में अपने ही कार्यकर्ताओं की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखित शिकायत कर बताया कि पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं को चुनाव के दौरान प्रचार के लिए मोटर साइकिल दी गई थी, जिसे अब वे वापस नहीं कर रहे हैं। पार्टी के जिला कार्यालय मंत्री कृष्ण कुमार कुशवाह ने कोतवाली में आवेदन देकर मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध किया है।

अपने ही कार्यकर्ताओं की पुलिस में शिकायत

thesootr
thesootr

सिंगरौली जिले के बीजेपी के तीन कार्यकर्ताओं पर चुनाव के दौरान पार्टी द्वारा दी गई मोटर साइकिलों को हड़पने के आरोप लग रहे हैं। उनके खिलाफ पार्टी के जिला कार्यालय मंत्री कृष्ण कुमार कुशवाह ने कोतवाली में एक शिकायती आवेदन दिया है और मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध किया है। कुशवाह ने बताया कि कई बार इनसे कहा गया कि मोटर साइकिल वापस कर दें, लेकिन ये लोग उसे अपने घर ले गए हैं। इस सम्बन्ध में प्रदेश कार्यालय को भी जानकारी दी गई और अब पार्टी मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस में शिकायत की है।

इन्होंने नहीं की मोटर साइकिल वापस

कार्यालय मंत्री कृष्ण कुमार कुशवाह ने पुलिस में दिए शिकायती आवेदन में बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी ने विधानसभा कार्यकर्ताओं को पार्टी प्रचार के लिए शालिक राम साहू, हेमंत पाण्डेय और हरेन्द्र तिवारी को अलग-अलग तीन मोटर साइकिल दी थीं, लेकिन इन तीनों ने चुनाव समाप्त हो जाने के बाद भी मोटर साइकिल कार्यालय को वापस नहीं की हैं।

thesootr links

  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • बीजेपी कार्यकर्ता
  • मोटर साइकिल
  • सिंगरौली बीजेपी कार्यालय मंत्री
  • कृष्ण कुमार कुशवाह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि