सिंगरौली में दलित की फायरिंग में मौत का मामला : जीतू पटवारी बोले- मध्यप्रदेश दलित अत्याचारों की राजधानी

Jitendra Shrivastava | Jul 14, 2024, 21:26 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश के सिंगरौली में एक दलित युवक पर बीजेपी नेता ने चलती कार से दनादन गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। एक गोली बाइक सवार युवक को लगी और उसकी मौत हो गई। पुलिस अब कार्रवाई कर रही है। पढ़िए आखिर बीजेपी नेता ने गोलियां क्यों बरसाई...

मध्यप्रदेश के सिंगरौली में एक बड़ी घटना हो गई। एक दलित युवक की बाइक एक बकरे से टकरा गई। इतनी सी बात पर बीजेपी नेता ने चलती कार से दुर्दूरा निवासी लाले पिता मुनीलाल बंसल पर दनादन गोलियां बरसाना शुरू कर दीं। एक गोली लाले को लगी और उसकी वहीं मौत हो गई। शनिवार देर रात गोली चलाने वाले आरोपी अभिषेक पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभिषेक भाजयुमो चितरंगी मंडल अध्यक्ष है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं, पूरे मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्यप्रदेश दलित अत्याचारों की राजधानी हो चुका है।

32 बोर के पिस्टल से की दनादन फायरिंग

दरअसल, मामला सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र का है। एक बाइक सवार दलित युवक लाले एक रिश्तेदार के साथ चितरंगी से पोड़ी अपने ससुराल जा रहा था। रास्ते में अचानक सामने आए एक बकरे को उसने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद युवक पिटाई के डर से वहां से भागा तभी रास्ते में ही पीछे बैठा उसका रिश्तेदार गिर गया। वहीं दूसरी तरफ बकरे को टक्कर लगने के बाद बीजेपी युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष अभिषेक पांडे अपनी कार से दलित युवक का पीछा करने लगा। उसने बाइक सवार युवक को रोकने की कोशिश की मगर वह नहीं रुका। फिर क्या था बीजेपी नेता ने अपने 32 बोर के पिस्टल से दनादन फायरिंग शुरू कर दी। अचानक 2 किमी दूर जाकर वह गिर गया। घायल अवस्था में वह करीब दो किमी बाइक चलाकर ले गया। इसके बाद स्थानीय लालमणि कोल से मदद मांगी, लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान तेंदुहा प्राथमिक स्कूल के पास उसकी मौत हो गई।

एक आरोपी गिरफ्तार

मामले में चितरंगी थाना प्रभारी शेषमणि पटेल ने बताया कि शनिवार देर रात गोली चलाने वाले आरोपी अभिषेक पांडेय पिता अनिल पांडेय (30) को गिरफ्तार कर लिया है। वह बीजेपी युवा मोर्चा चितरंगी मंडल का अध्यक्ष है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

जीतू पटवारी ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

घटना के बाद जीतू पटवारी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। पटवारी ने कहा है कि मध्यप्रदेश दलित अत्याचारों की राजधानी हो चुका है। सागर में 3 सगे भाई-बहनों की हत्या, छतरपुर में 1 दलित परिवार की सामूहिक पिटाई का वीडियो सामने आया, बैतूल में दलित अत्याचार के 2 प्रकरण सामने आए, अलीराजपुर में 5 आदिवासियों ने एकसाथ आत्महत्या के बाद अब बीजेपी के मंडल अध्यक्ष ने आदिवासी की हत्या कर दी है और सरकार द्वारा उसे बचाया जा रहा है।

thesootr links

  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • दलित की फायरिंग में मौत
  • मध्यप्रदेश के सिंगरौली
  • अभिषेक भाजयुमो अध्यक्ष
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई