सेप्टिक टैंक में मिले 4 युवकों के शव, घर से पार्टी करने निकले थे
Raj Singh | Jan 05, 2025, 10:02 IST
BODY
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में एक घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक में चार शव मिले हैं।
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में एक घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक में चार शव मिले हैं। मृतकों में एक मकान मालिक का बेटा सुरेश प्रजापति भी शामिल है, जो नए साल के दिन तीन दोस्तों के साथ घर से निकला था और फिर वापस नहीं लौटा। शवों का पता शनिवार को बदबू आने के बाद चला, जब स्थानीय निवासियों ने पुलिस को जानकारी दी।
ठेकेदार के मुंशी और उसके भाई रितेश ने की मुकेश चंद्राकर की हत्या,पकड़े
यह घटना सिंगरौली जिले के बड़ोखर गांव में हुई है, जहां हरिप्रसाद प्रजापति का मकान स्थित है। पुलिस के अनुसार, मृतकों में सुरेश प्रजापति और करण नाम के दो लोग शामिल हैं। बाकी दो मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
सुरेश की मां मिथिलेश ने बताया कि उनका बेटा 1 जनवरी को सुबह तीन दोस्तों के साथ घर से निकला था और उसने कहा था कि वह दो-तीन घंटे में वापस आ जाएगा। हालांकि, वह लौटकर नहीं आया। पुलिस को शक है कि सुरेश की हत्या की गई होगी। गौरतलब है कि घटनास्थल से एक झारखंड रजिस्ट्रेशन नंबर की कार (JH24-K- 3393) भी मिली है।
![VAN]()
रसूखदार है पत्रकार की हत्या करने वाला, पत्नी के लिए बुक किया था चौपर
एसपी मनीष खत्री के अनुसार, मामले की जांच के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया गया है। जल्दी ही इस मामले का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है। रविवार को शवों का बैढ़न में पोस्टमार्टम किया जाएगा।
सेप्टिक टैंक से शवों का बरामद
जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शवों को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदा गया। पुलिस इस बात की संभावना जता रही है कि मृतकों को हत्या के बाद टैंक में फेंका गया है।
शवों की शिनाख्त
सुरेश की मां ने जताई हत्या की आशंका
VAN
रसूखदार है पत्रकार की हत्या करने वाला, पत्नी के लिए बुक किया था चौपर
पुलिस द्वारा गठित की गई जांच टीम
FAQ
- सिंगरौली में किस इलाके में शव मिले?
यह घटना सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर गांव में हुई है। - क्या शवों की पहचान हो चुकी है?
हां, एक शव सुरेश प्रजापति का है, और दूसरा शव करण का है। बाकी दो शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। - क्या पुलिस हत्या की जांच कर रही है?
हां, पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है और मामले की जांच के लिए चार टीमों का गठन किया है। - कौन व्यक्ति लापता था और कब से?
सुरेश प्रजापति, मकान मालिक का बेटा, 1 जनवरी को तीन दोस्तों के साथ घर से निकला था और फिर वह वापस नहीं लौटा। - क्या शवों के पास कोई संदिग्ध चीज मिली?
शवों के पास एक झारखंड रजिस्ट्रेशन नंबर वाली कार (JH24-K- 3393) मिली है, जो जांच के तहत है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman