मंदसौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, सीएम के कार्यक्रम में जाने से भी रोका

Rohit Sahu | May 03, 2025, 17:33 IST
Share
cm mohan mandsaur
cm mohan mandsaur

मंदसौर जिले के सीतामऊ में आयोजित कृषि नवाचार सम्मेलन और एग्री-हॉर्टी एक्सपो का शुभारंभ मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में हुआ। लेकिन, कार्यक्रम के पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया।

मंदसौर के सीतामऊ में शुक्रवार को किसान सम्मेलन एग्री-हॉर्टी एक्सपो का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में सीएम मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए। इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम के सामने सवालों की तख्तियां ले जाने की तैयारी की। कांग्रेस सीएम के कार्यक्रम में सवाल की तख्तियां लेकर जाना चाहती थी। इसके पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया। जब कांग्रेस कार्यकर्ता जबरन कार्यक्रम में जाने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

किसानों को सम्मानित किया

इस अवसर पर सीएम यादव ने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया। लेकिन कार्यक्रम में उस वक्त हलचल मच गई, जब कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करने की नीयत से स्थल की ओर बढ़ने लगे। पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोककर हिरासत में ले लिया।

तख्तियों पर गेंहूं के समर्थन मूल्य को लेकर लिखा था सवाल

मुख्यमंत्री की सभा में विरोध करने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता तख्तियां लिए कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ रहे थे। ये कार्यकर्ता गेहूं के समर्थन मूल्य को 2700 करने और लाडली बहना योजना की राशि को 3000 रुपए करने की मांग कर रहे थे। ये तख्तियां लेकर कार्यक्रम में जाने से पहले ही पुलिस ने कार्यकर्ताओं को सीतामऊ स्थित गुरुकृपा होटल के पास रोका दिया।

कार्यकर्ता ने जब नारेबाजी की तो सभी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की यह कोशिश थी कि वे मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रखें, लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्हें एक्सपो स्थल तक नहीं पहुंचने दिया गया।

यह भी पढे़ें...मंदसौर में सीएम मोहन यादव देंगे 290 करोड़ की योजनाओं सौगात, किसान मेले का करेंगे शुभारंभ

सीएम ने किया सांदिपनी स्कूल का लोकार्पण

मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ मंच पर डिप्टी मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना और महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया मौजूद थीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चंदवासा में 33.14 करोड़ और लदुना में 33.59 करोड़ की लागत से बने सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण किया। साथ ही 19.31 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित सुवासरा-गुराड़ियाकला सड़क का उद्घाटन भी किया गया।

यह भी पढ़ें...लापरवाह अधिकारियों पर CM मोहन यादव की नजर तेज, दिव्यांग पेंशन रोकने वाले अफसर की वेतन वृद्धि रोकी

मंदसौर का संतरा अपने नाम से बिके

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश देश की नदियों का मायका है, जहां से चंबल सहित कई नदियों का जल देशभर में जाता है। उन्होंने किसानों से पराली न जलाने की अपील करते हुए कहा कि अब सैटेलाइट से हर गतिविधि देखी जा सकती है और पराली को खाद में बदलने वाले यंत्रों का अधिक उपयोग करें। उन्होंने मंदसौर-नीमच के संतरों को नागपुर की बजाय स्थानीय ब्रांड के रूप में पहचान दिलाने की बात कही और कहा कि टमाटर, प्याज, लहसुन जैसी फसलों को प्रोसेस कर पाउडर बनाकर बेचा जा सकेगा, जिसके लिए सरकार पूरी सहायता देगी।

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें


सीएम मोहन यादव | कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध | सहकारी किसान सम्मेलन | MP News

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • कांग्रेस
  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध
  • किसान सम्मेलन
  • सहकारी किसान सम्मेलन
  • मंदसौर
  • कांग्रेस कार्यकर्ता
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज