सोम ग्रुप ने गार्ड-सुपरवाइजर के खातों में जमा किए रुपए, शैल कंपनियों से मनी ट्रांजेक्शन का खुलासा

The Sootr | Nov 09, 2023, 24:00 IST
Share
सोम ग्रुप ने गार्ड-सुपरवाइजर के खातों में जमा किए रुपए, शैल कंपनियों से मनी ट्रांजेक्शन का खुलासा
सोम ग्रुप ने गार्ड-सुपरवाइजर के खातों में जमा किए रुपए, शैल कंपनियों से मनी ट्रांजेक्शन का खुलासा

भोपाल में सोम ग्रुप पर आयकर विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। जांच के दौरान सामने आया कि ग्रुप ने बोगस खातों से कर्मचारियों के खातों में राशि जमा की जाती थी।

BHOPAL. आयकर विभाग ने सोम ग्रुप के ठिकानों पर मंगलवार सुबह-सुबह छापेमारी की थी। इस दौरान देश के पांच राज्यों में अलग-अलग ठिकानों पर हुई कार्रवाई में अफसरों को एक दर्जन से अधिक लॉकर्स का पता चला है। इन लॉकर्स से जेवरात और भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई हैं। हालांकि, कितनी नकदी और जेवरात मिले हैं, अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

शैल कंपनियों से मनी ट्रांजेक्शन का खुलासा

बता दें कि भोपाल में सोम ग्रुप पर आयकर विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। जांच के दौरान सामने आया कि ग्रुप ने बोगस खातों से कर्मचारियों के खातों में राशि जमा की जाती थी। साथ ही शैल कंपनियों से मनी ट्रांजेक्शन का खुलासा भी सामने आया है। बता दें कि कंपनी में काम करने वाले इलेक्ट्रिशियन, सेल्समैन, गार्ड, सुपरवाइजर और अन्य कर्मचारियों के नाम पर इन्वेस्टमेंट किया गया है। जानकारी में आया कि आईपीओ (इनिशियल पब्लिक ऑफर) रजिस्ट्रेशन के चलते ये सारा खेल किया गया है। वहीं ग्रुप में रिटेलरशिप का काम किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

करोड़ों रुपए कीमत की 20 लग्जरी कारें

आयकर विभाग के अफसरों को जांच के दौरान ग्रुप के मालिकों और अफसरों के यहां 15 से 20 लग्जरी कारें मिली हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है। इन सबके मामले में लगातार जांच की जा रही है। इसके साथ ही अफसर पैसों के इन्वेस्टमेंट के विदेशी कनेक्शन की भी तलाश कर रहे हैं। चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में प्रमुख व्यावसायिक हितों वाला सोम समूह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में शराब के निर्माण, बॉटलिंग और वितरण में एक प्रमुख खिलाड़ी है। यह समूह मध्य भारत में शराब कारोबार का सबसे बड़ा खिलाड़ी माना जाता है। बता दें कि इससे पहले अप्रैल में, सोम ग्रुप ने महाराष्ट्र में एक नई इकाई में लगभग ₹300 करोड़ निवेश करने की योजना की घोषणा की थी।

Tags:
  • Som Group Income Tax Department
  • disclosure of money transactions from shell companies
  • money deposited in the accounts of guard-supervisor
  • Income Tax Department action against Som Group
  • सोम ग्रुप आयकर विभाग
  • शैल कंपनियों से मनी ट्रांजेक्शन का खुलासा
  • गार्ड-सुपरवाइजर के खातों में जमा किए रुपए
  • सोम ग्रुप पर आयकर विभाग की कार्रवाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई