राजा रघुवंशी हत्याकांड : पत्नी सोनम की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने कहा- यह कृत्य अमानवीय है

Sanjay Dhiman | Dec 20, 2025, 23:49 IST
Share
raja raghuvanshi murder aquesed sonam raghuvanshi
Photograph: (the sootr)

शिलांग कोर्ट ने ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में सोनम रघुवंशी की जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने इस कृत्य को अमानवीय बताया। राजा के परिजनों का आरोप था कि सोनम के परिवार ने उसे जमानत दिलवाने में मदद की।

INDORE. इंदौर के मशहूर ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में शिलांग कोर्ट से एक बड़ी खबर सामने आई है। कोर्ट ने राजा की पत्नी और मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। एडिशनल जिला जज ने साफ कहा कि जिस बेरहमी से इस वारदात को अंजाम दिया गया, वह अमानवीय है। ऐसे अपराध में जमानत देना समाज के लिए गलत संदेश होगा।

जमानत देना अपराधियों को बढ़ावा देना

शिलांग कोर्ट ने 17 दिसंबर को ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में सुनवाई की थी। इसके बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। पूरा मामला सुनने के बाद सोनम रघुवंशी की जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने माना कि इस हत्या के पीछे जो अमानवीय योजना थी, उस कारण जमानत देना उचित नहीं होगा।

राजा के परिजनों ने कोर्ट में जमानत का विरोध करते हुए कहा कि सोनम के परिवार ने उसे जेल से बाहर निकालने के लिए पूरी मदद की थी। यह कृत्य पूरी तरह से योजना के तहत किया गया था। जमानत देना अपराधियों को बढ़ावा देना होगा।

f9af6df3-4ec
f9af6df3-4ec


यह खबरें भी पढ़ें...

राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़, सोनम ने दायर की जमानत याचिका, बोली- राज कुशवाह मेरा...

सोनम रघुवंशी ने राजा का खून घास से साफ किया, राज के साथ उसके घर पर भी रही, नया खुलासा

सोनम रघुवंशी की जमानत याचिका मामले को ऐसे समझें

  • शिलांग कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत याचिका खारिज की, हत्या को अमानवीय कृत्य मानते हुए जमानत देना गलत बताया।
  • सोनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर राजा रघुवंशी की हत्या की योजना बनाई और इसे अंजाम दिया।
  • चार्जशीट में यह खुलासा हुआ कि सोनम ने शिलांग जाने के लिए टिकट खुद बुक किया था।
  • हत्या के बाद सोनम इंदौर में अपने प्रेमी के घर रुकी, फिर गाजीपुर पहुंची, जहां सब खुलासा हुआ।
  • राजा के भाई ने शिलांग पुलिस और कोर्ट से दोषियों को सख्त सजा देने की उम्मीद जताई।

हत्या की योजना और सोनम का कृत्य

पुलिस की चार्जशीट के अनुसार सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर राजा रघुवंशी की हत्या की योजना बनाई थी। शादी के बाद, सोनम ने खुद ही शिलांग जाने का फैसला लिया और इसके लिए टिकट बुक करवा लिया। साथ ही, उसने अपनी सारी पर्सनल चीजें एक सूटकेस में रखकर अपने प्रेमी को दे दी थी। जिसे बाद में उस सूटकेस को अपने मित्र विशाल के पास छोड़ आया।

शिलांग पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद, सोनम इंदौर लौटी और सबसे पहले अपने प्रेमी के घर रुकी। इसके बाद वह गाजीपुर गई, जहां इस हत्या के बारे में पूरी जानकारी सामने आई। पुलिस ने यह भी बताया कि सोनम के इशारे पर ही राजा पर हमला किया गया और उसे खाई में धक्का देकर मार डाला गया।

यह खबरें भी पढ़ें...

इंदौर राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी, प्रेमी राज सहित सभी आरोपियों पर आरोप तय

दशहरे पर सोनम रघुवंशी समेत 11 महिलाओं के नहीं जलेंगे पुतले, HC ने लगाई रोक, मां ने लगाई थी गुहार

परिजनों की मांग: हत्यारों को मिले फांसी की सजा

राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कोर्ट के इस फैसले पर संतोष जताया है। उनका कहना है कि सोनम ने जो किया वह किसी भी हद से परे था। वह जेल से बाहर आने के लिए अपने रसूखदार परिजनों की मदद ले रही है, लेकिन कानून अंधा नहीं है। परिवार को अब उम्मीद है कि शिलांग कोर्ट जल्द ही सभी आरोपियों को फांसी या सख्त से सख्त सजा सुनाकर न्याय करेगा।

Tags:
  • इंदौर
  • जमानत
  • राजा रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी
  • राजा रघुवंशी हत्याकांड
  • सोनम रघुवंशी की जमानत याचिका खारिज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा