सिर्फ 1 वोट से जीते TVK नेता श्रीनिवास सेतुपति, मंत्री और चार बार के विधायक को हराया

Aman Vaishnav | May 05, 2026, 10:36 IST
Share
srinivas sethupathi wins tiruppattur one vote tamil nadu election
srinivas sethupathi wins tiruppattur one vote tamil nadu election

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में बेहद चौंकाने वाला नतीजा सामने आया है। TVK पार्टी के उम्मीदवार श्रीनिवास सेतुपति ने महज 1 वोट से जीत दर्ज की है।

सोमवार 04 मई को देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आ गए हैं। तमिलनाडु में एक्टर थलपति विजय की पार्टी टीवीके ने सभी को चौंकाते हुए 108 सीटों पर जीत हासिल की है।

हालांकि टीवीके को पूर्ण बहुमत नहीं मिला लेकिन कांग्रेस और अन्य क्षेत्रीय दलों का समर्थन मिलने के बाद विजय का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है।

इस चुनाव में कई ऐसी बातें देखने को मिलीं हैं जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की हो। इनमें से सबसे चर्चित किस्सा टीवीके नेता श्रीनिवास सेतुपति की जीत का अंतर है।

d7ae7c8d-06b
d7ae7c8d-06b


सिर्फ एक वोट से मिली बड़ी जीत

श्रीनिवास सेतुपति ने तिरुपत्तूर सीट से चुनाव लड़ते हुए डीएमके के मंत्री के.आर. पेरियाकरुप्पन को हराया है। पेरियाकरुप्पन 2006 से तिरुपत्तूर इलाके से विधायक थे और लगातार चार बार चुनाव जीत चुके थे।

इस बार सेतुपति ने पहले ही चुनाव में पेरियाकरुप्पन के जीत के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस जीत की सबसे खास बात जीत का अंतर है क्योंकि सेतुपति ने सिर्फ एक वोट से पेरियाकरुप्पन को हराया।

86d9648b-d4a
86d9648b-d4a


तमिलनाडु चुनाव में हारे सीएम एमके स्टालिन

तमिलनाडु चुनाव में वर्तमान मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को भी हार का सामना करना पड़ा है। कोलाथुर सीट से टीवीके के वीएस बाबू ने उन्हें 8 हजार 795 वोटों से हराया है।

चुनाव के नतीजे आने के बाद स्टालिन ने अपनी हार को स्वीकार किया है। वहीं बाबू ने कहा कि वह हमेशा ईमानदारी बनाए रखेंगे और कभी भी भ्रष्ट आचरण में लिप्त नहीं होंगे।

एमपी के राज्यसभा सांसद को दक्षिण में मिली हार

वहीं विधानसभा चुनाव 2026 में मध्य प्रदेश के लिए एक ऐसी खबर आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है। मध्य प्रदेश से दो राज्यसभा सांसद को दक्षिण भारत के चुनावी मैदान में हार का मुंह देखना पड़ा है। ये दोनों नेता अपनी-अपनी सीटों पर अपनी साख नहीं बचा पाए।

मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद को मिली हार

मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन को भाजपा ने केरल की कांजीरापल्ली सीट से चुनावी मैदान में उतारा था। इस ईसाई बहुल इलाके में कुरियन से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वो मुकाबले से पूरी तरह बाहर होते नजर आए। वो तीसरे नंबर पर रहे और उन्हें 26 हजार 984 वोट ही मिले।

केरल में LDFऔर UDF के बीच हुए सीधे मुकाबले में भाजपा के बड़े नेता जॉर्ज कुरियन अपनी जमीन नहीं बना सके।

29089b9c-8e5
29089b9c-8e5


जॉर्ज कुरियन को 29 हजार वोट से मिली हार

विजेता रोनी के. बेबी (कांग्रेस) को 56 हजार 646 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर: डॉ. एन. जयराज (केरल कांग्रेस-एम) को 50 हजार 874 वोट मिले हैं।

इसके बाद तीसरे नंबर पर केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन (BJP) रहे जिन्हें 26 हजार 984 वोट मिले। जॉर्ज कुरियन को विजेता से 29 हजार 662 वोटों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी तमिलनाडु के अविनाशी में एल मुरुगन के समर्थन में चुनाव प्रचार किया था।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी तमिलनाडु के अविनाशी में एल मुरुगन के समर्थन में चुनाव प्रचार किया था।


मंत्री एल. मुरुगन को मिली हार

मध्य प्रदेश से सांसद और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन तमिलनाडु की अविनाशी (SC) सीट से चुनाव लड़ रहे थे। तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष होने के नाते उनके लिए यह चुनाव बहुत अहम था, क्योंकि यह उनकी साख का सवाल था।

d4197cfa-dde
d4197cfa-dde


केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगनने चुनाव तो लड़ा लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके। वो चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे। उन्हें 56 हजार 200 से ज्यादा वोट मिले, लेकिन विपक्षी उम्मीदवार ने उन्हें बड़े अंतर से हरा दिया।

तमिलनाडु में क्षेत्रीय अस्मिता और डीएमके (DMK) गठबंधन की लहर के आगे मुरुगन का दिल्ली कार्ड काम नहीं आया।

बता दें कि अविनाशी सीट पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक रोड शो किया था। इसमें सीएम ने डॉ. एल. मुरुगन के लिए समर्थन मांगा था।

ये खबरें भी पढ़िए...

विधानसभा चुनाव 2026: एमपी से राज्यसभा सांसद जॉर्ज कुरियन और एल मुरुगन दक्षिण में चुनाव हारे

बंगाल में खिला कमल, तमिलनाडु में विजय का 'सुपरहिट' डेब्यू: जानें 5 राज्यों के अंतिम दौर के चुनावी नतीजे

ममता के गढ़ में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, अब बंगाली मुख्यमंत्री के चेहरे पर सस्पेंस

भवानीपुर सीट से शुभेंदु अधिकारी 15,114 वोट से जीते, हार के बाद ममता बोलीं- बीजेपी ने 100 सीटें चुराई

Tags:
  • विधानसभा चुनाव
  • केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन
  • थलपति विजय
  • तमिलनाडु
  • राज्यसभा सांसद
  • मुख्यमंत्री एमके स्टालिन
  • केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा