पेट में भरे थे पत्थर, ऑपरेशन से जो निकला उसे देखकर दंग रह गए डॉक्टर

Sandeep Kumar | Dec 04, 2024, 21:22 IST
Share
Stomach full stones
Stomach full stones

रीवा जिले के अमरपाटन कस्बे की रहने वाली प्रतिमा गौतम को लंबे समय से पेट दर्द की शिकायत थी। उनकी स्थिति बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने रीवा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया,

BHOPAL. रीवा में हाल ही में ऐसा मामला सामने आया है, जिसने डॉक्टरों के भी होश उड़ा दिए। महिला के पेट में इतने पत्थर भरे थे कि हर कोई चकित रह गया। दरअसल, रीवा जिले के अमरपाटन कस्बे की रहने वाली प्रतिमा गौतम को लंबे समय से पेट दर्द की शिकायत थी। उनकी स्थिति बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने रीवा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों को पता चला कि उनके गॉल ब्लैडर में बड़ी संख्या में पत्थर (स्टोन) भरे हैं। डॉक्टरों की टीम ने जब प्रतिमा का ऑपरेशन शुरू किया तो वे हैरान रह गए। गॉल ब्लैडर से पत्थरों को निकालने का सिलसिला जब शुरू हुआ तो यह संख्या बढ़ती ही गई। डॉक्टरों ने बताया कि हमने ऑपरेशन के दौरान एक-एक कर पत्थरों को निकाला। कुल 1235 स्टोन निकाले गए, जो आकार में दाल के दाने के बराबर थे। यह अपने आप में दुर्लभ मामला है।

गॉलब्लैडर भी निकालना पड़ा

इतनी बड़ी संख्या में पत्थर मिलने के बाद डॉक्टरों ने भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न हो, इसके लिए प्रतिमा के गॉल ब्लैडर को भी निकालने का फैसला लिया। ऑपरेशन के बाद प्रतिमा पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें पेट दर्द से राहत मिल गई है। डॉक्टरों ने कहा कि रीवा क्षेत्र में ऐसा मामला पहली बार सामने आया है, इतनी बड़ी संख्या में पत्थर मिलना दुर्लभ है।

आयुष्मान योजना बनी वरदान

इस जटिल ऑपरेशन का पूरा खर्च आयुष्मान भारत योजना के तहत कवर किया गया। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज ने परिवार को आर्थिक चिंता से मुक्त कर दिया। प्रतिमा के पति ने सरकार और डॉक्टरों का धन्यवाद करते हुए कहा, अगर आयुष्मान कार्ड नहीं होता तो इतने बड़े खर्च को उठाना हमारे लिए संभव नहीं था। डॉक्टरों ने हमारी उम्मीद से ज्यादा अच्छा इलाज किया।

क्या है गॉल ब्लैडर में स्टोन बनने का कारण?

डॉक्टरों के मुताबिक, गॉल ब्लैडर (पित्ताशय की थैली) में स्टोन बनने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, इनमें प्रमुख रूप से पाचन तंत्र की गड़बड़ी, पित्त में असंतुलन, अनियमित खानपान और मोटापा, पारिवारिक इतिहास या जेनेटिक कारण आदि शामिल हैं। हालांकि अब ऑपरेशन के बाद प्रतिमा अपने परिवार के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं। उनका कहना है कि इतने लंबे समय तक दर्द सहने के बाद अब ऐसा लग रहा है, जैसे मैंने नई जिंदगी पाई हो।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा न्यूज
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • पेट में भरे थे पत्थर
  • गॉल ब्लैडर में स्टोन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई