भोपाल में आज और 28 सितंबर को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा, 20 किलोमीटर लंबी शोभा यात्रा में उमड़ी भारी भीड़

Rahul Garhwal | Sept 27, 2023, 24:00 IST
Share
भोपाल में आज और 28 सितंबर को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा, 20 किलोमीटर लंबी शोभा यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
भोपाल में आज और 28 सितंबर को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा, 20 किलोमीटर लंबी शोभा यात्रा में उमड़ी भारी भीड़

भोपाल में आज और 28 सितंबर को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा होगी। 20 किलोमीटर लंबी शोभा यात्रा में भारी भीड़ उमड़ी।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ कथा और भजन कीर्तन का सिलसिला भी चल रहा है। प्रदेश के नेता कथाओं का आयोजन कर भीड़ इकट्ठी कर रहे हैं और लोगों तक अपना संदेश पहुंचा रहे हैं। राजधानी भोपाल में मंगलवार 26 सितंबर को निकाली गई शोभा यात्रा में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस शोभा यात्रा के कारण राजधानी के कई प्रमुख चौराहों पर लंबा जाम लग गया।

पहली बार इतनी लंबी शोभा यात्रा

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की शोभा यात्रा नरेला विधानसभा में घूमते हुए करीब 1500 जगहों से गुजरी। जहां पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मंच लगाकर जगह-जगह पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का स्वागत किया। बताया जा रहा है कि पहली बार राजधानी भोपाल में करीब 20 किलोमीटर लंबी शोभा यात्रा निकाली गई।

ये खबर भी पढ़िए..

मध्यप्रदेश से एक ऐसे पूर्व मुख्यमंत्री, जिनकी तीन पीढ़ियों ने की मंत्रालय में बैठकर सेवा

सुबह 10 बजे लगेगा दिव्य दरबार

27 और 28 सितंबर को पीपुल्स मॉल के पीछे 55 एकड़ में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हनुमंत कथा सुनाएंगे। इस दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सुबह के समय दिव्य दरबार भी लगाएंगे। ये दिव्य दरबार सुबह 10 बजे लगेगा। बता दें कि देशभर में अपने दिव्य दरबार के लिए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री फेमस हो चुके हैं। कई बार उनके दरबार को लेकर कुछ पत्रकारों ने सवाल भी खड़े किए थे।

Tags:
  • Pandit Dhirendra Krishna Shastri
  • पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
  • Shri Ram Katha in Bhopal
  • Shobha Yatra before Shri Hanumant Katha
  • jam at the intersections of Bhopal
  • divine court of Dhirendra Shastri
  • भोपाल में श्री राम कथा
  • श्री हनुमंत कथा से पहले शोभा यात्रा
  • भोपाल के चौराहों पर जाम
  • धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच