ईंधन संकट की टेंशन खत्म: बीना और बीकानेर में बनेंगे देश के सबसे बड़े तेल भंडार
Aman Vaishnav | Published:
बीना और बीकानेर में बनेंगे देश के सबसे बड़े तेल भंडार
मार्च 2026 में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से भारत में ईंधन संकट गहराया था। अब बीना और बीकानेर में नए स्ट्रैटिजक पेट्रोलियम रिजर्व बनने से देश में 40 दिन का तेल स्टॉक सुरक्षित रह सकेगा।
समझें क्या है पूरा मामला...
- मार्च 2026 में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद हुआ।
- इससे भारत के सामने ईंधन संकट खड़ा हो गया।
- भारत के पास सिर्फ 9.5 दिन का रणनीतिक तेल भंडार है।
- अब मध्य प्रदेश के बीना और राजस्थान के बीकानेर में नए रिजर्व प्रस्तावित हैं।
- इनसे भंडारण क्षमता बढ़कर करीब 40 दिन हो सकती है।
केंद्र सरकार ने 90 के दशक में ही यह जोखिम भांप लिया था। तभी स्ट्रैटिजक पेट्रोलियम रिजर्व बनाने की योजना बनी थी। लेकिन तीन दशक में काम काफी धीमा रहा।
फिलहाल देश में तीन रिजर्व चालू हैं। ये भूमिगत चट्टानी गुफाओं में बने हैं। इनका संचालन इंडियन स्ट्रैटिजक पेट्रोलियम रिजर्व लिमिटेड करती है।
रिफाइनरियों का 65 दिन का अतिरिक्त स्टॉक जोड़ने पर भी यह अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के 90 दिन के मानक से बहुत कम है।
उत्तर भारत के लिए अहम क्यों
दोनों मिलकर देश के कुल रणनीतिक तेल भंडार का करीब 48.90% हिस्सा रखेंगे। यह मौजूदा क्षमता से लगभग दोगुना होगा।
बीना क्यों उपयोगी
बीकानेर की भूमिका
देश में एसपीआर केंद्रों की स्थिति
40 दिन के भंडारण का लक्ष्य
इन सब योजनाओं के पूरा होने पर एसपीआर क्षमता 216.8 लाख टन हो जाएगी। इससे तेल की उपलब्धता 40 दिन तक पहुंच सकेगी।
नमक की परतों में जमा होगा तेल
इस प्रक्रिया में पानी डालकर नमक घोला जाता है। घोल निकालकर यह प्रक्रिया कई बार दोहराई जाती है। इससे जमीन के अंदर खोखली गुफाएं बन जाती हैं।
एक गुफा में 1 से 5 लाख टन तक तेल आ सकता है। अमेरिका भी टेक्सास और लुइसियाना की नमक गुफाओं में करीब 9.88 करोड़ टन कच्चा तेल स्टोर करता है।
ये खबरें भी पढ़िए।
पेट्रोल पंप और दुकानों के लिए नए नियम: गलत माप देने पर लगेगा एक लाख का जुर्माना
भारत पेट्रोलियम में डिप्लोमा पास युवाओं के लिए नौकरी, 13 अगस्त है आखिरी तारीख
एमपी न्यूज: पेट्रोल पंप पर ग्राहकों के साथ खेला, बेच रहे पानी मिला डीजल
मुकंदरा टाइगर रिजर्व का अनोखा मॉडल, 250 फीट नीचे बहने वाली चंबल का पानी अब सोलर पंपों से पहुंच रहा पहाड़ों पर
By Jageshwar Prasad
MP में बिना अनुमति शिक्षकों की नहीं लगेगी चुनावी ड्यूटी, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किए निर्देश
By Arohi Raj
राजस्थान में तीन साल में 29 गीगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता जोड़ने का दावा, 28 जिलों के किसानों को दिन में बिजली
By Raghvendra Singh Rathore
पैरा निशानेबाज रुद्रांश खंडेलवाल को मिला अर्जुन पुरस्कार, 8 साल की उम्र में हादसे में गंवाया था एक पैर; अब देश का बढ़ाया गौरव
By Jageshwar Prasad
राजस्थान पंचायतीराज चुनाव: 25 जिलों में कल चौथे चरण की वोटिंग, राजेंद्र राठौड़ के बेटे-बहू भी मैदान में
By Jageshwar Prasad
UPSC की तर्ज पर RPSC कैलेंडर: अब हर साल हो सकेगी RAS भर्ती, 500 से ज्यादा पदों की तैयारी
By Jyoti Mahender Bhardwaj
लाड़ली बहनों, खुश हो जाओ! आ गए आपके 1500 रुपए, CM मोहन यादव ने जारी कर दी 42वीं किस्त
By Aman Vaishnav