मुलताई विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी का जबर्दस्त विरोध, क्षेत्रीय पदाधिकारियों और नेताओं ने भोपाल में संगठन से की शिकायत, नारेबाजी
BP Shrivastava | Oct 04, 2023, 24:00 IST
मुलताई विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी का जबर्दस्त विरोध, क्षेत्रीय पदाधिकारियों और नेताओं ने भोपाल में संगठन से की शिकायत, नारेबाजी
मुलताई विधानसभा के बीजेपी पदाधिकारी और क्षेत्रीय नेताओं ने भोपाल बीजेपी मुख्यालय में पहुंचकर प्रदर्शन किया। पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलताई प्रत्याशी को बदलने की मांग की।
BETUUL. बीजेपी ने अब तक 79 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। जिसे लेकर कई सीटों पर प्रत्याशियों का जबर्दस्त विरोध हो रहा है। ताजा मामला मुलताई विधानसभा का है। जहां के बीजेपी पदाधिकारी और क्षेत्रीय नेताओं ने मंगलवार, 3 अक्टूबर को भोपाल बीजेपी मुख्यालय में पहुंचकर प्रदर्शन किया। साथ ही पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलताई प्रत्याशी को बदलने की मांग की। नेताओं का कहना है कि पार्टी ने जल्दबाजी में प्रत्याशी घोषित किया है, ऐसे व्यक्ति को टिकट दे दिया है जिसने पार्टी के खिलाफ जाकर काम किया है। क्षेत्रीय नेताओं ने चेतावनी दी है कि मुलताई के प्रत्याशी नहीं बदला गया तो बीजेपी को हार का सामना करना पड़ेगा।
'चंद्रशेखर देशमुख के स्थान पर कोई भी चलेगा'
मुलताई विधानसभा में पूर्व विधायक चंद्रशेखर देशमुख की टिकट घोषित होने के बाद बगावत का दौर शुरू हो गया है। क्षेत्रीय नेताओं ने भोपाल में संगठन नेताओं के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि चंद्रशेखर देशमुख के स्थान पर किसी भी दूसरे प्रत्याशी को टिकट दे दी जाए, सब स्वीकार कर लेंगे। उन्होंने कहा, चंद्रशेखर ने हर बार पार्टी के विरोध में काम किया है और पूरे विधानसभा में उनकी छवि अच्छी नहीं है।
शीर्ष नेताओं को प्रत्याशी का बताया सच
क्षेत्रीय नेताओं ने भोपाल में संगठन नेताओं को बताया कि 2018 में राजा पवार को टिकट मिली तो मुख में राम बगल में छुरी जैसा बर्ताव चंद्रशेखर ने किया। इसी तरह 2022 में जिला पंचायत चुनाव के समय बीजेपी के समर्थन वाली उर्मिला रमेश गव्हाड़े के खिलाफ अपने पिठ्ठू का प्रचार किया और उसको भी जीता नहीं पाए। 2022 में ही जिला पंचायत चुनाव के समय ही राजा पवार के खिलाफ लोगों को फोन लगा-लगाकर भड़काया। 2022 में नगर पालिका मुलताई के चुनाव में कांग्रेस को जिताने में अप्रत्यक्ष सहयोग किया।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman