चंबल में अवैध रेत खनन पर SC सख्त, कहा-सिर्फ ड्राइव ही नहीं असली माफिया को पकड़ना जरूरी
Aman Vaishnav | May 21, 2026, 08:22 IST
supreme court action mp govt sand mining chambal sanctuary
चंबल अभयारण्य में अवैध रेत खनन पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने एमपी सरकार को कहा है कि सिर्फ ड्राइवरों पर नहीं, बल्कि खनन के पीछे की बड़ी मछलियों पर कार्रवाई करना जरूरी है।
राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल अभयारण्य में होने वाले अवैध रेत खनन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को सख्त संदेश दिया है।
अदालत ने साफ-साफ कहा है कि पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई सिर्फ ट्रकों के ड्राइवरों और हेल्परों को पकड़ने तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए।
इस खेल को सच में बंद करना है तो अवैध खनन के पीछे छिपे असली चेहरों तक पहुंचना बहुत जरूरी है।
![supreme-court-action-mp-govt-sand-mining-chambal-sanctuary]()
दरअसल चंबल अभयारण्य में बड़े पैमाने पर अवैध रेत खनन हो रहा है। इसे सुप्रीम कोर्ट खुद संज्ञान में लेकर सुनवाई कर रहा है। बुधवार, 20 मई को जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने इस मामले पर लंबी सुनवाई की।
इस दौरान मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से पेश हुए वकीलों ने बताया कि, उन्होंने कोर्ट के पुराने आदेशों का पालन करने के लिए क्या-क्या कदम उठाए हैं।
कोर्ट ने फिलहाल सभी पक्षों को सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट ने कहा है कि 26 मई को इस पर एक बड़ा और विस्तृत आदेश जारी किया जाएगा।
सुनवाई के दौरान मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू कोर्ट में पेश हुए थे। उन्होंने सरकार का पक्ष रखते हुए बताया कि जंगल के इलाकों में अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए निगरानी काफी बढ़ा दी गई है।
खासकर ऐसे वाहनों पर पैनी नजर रखी जा रही है जिनका कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है। उन्होंने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि कई गाड़ियों के चालान काटे गए हैं। साथ ही अवैध खनन को रोकने के लिए लगातार जमीनी स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।
वहीं सुप्रीम कोर्ट इस जवाब से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हुआ। कोर्ट ने टोकते हुए कहा कि छोटे कर्मचारियों या ड्राइवरों पर कार्रवाई करना इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। जब तक आप इस पूरे नेटवर्क को नहीं तोड़ेंगे और मुख्य आरोपियों को नहीं पकड़ेंगे तब तक यह अवैध धंधा बंद नहीं होगा।
![supreme-court-action-mp-govt-sand-mining-chambal sanctuary]()
अदालत में सुनवाई के दौरान यह बात भी सामने आई कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश, तीनों ही राज्यों ने अवैध खनन को रोकने के लिए एक आधुनिक प्लान तैयार किया है।
वरिष्ठ अधिवक्ता और अमिकस क्यूरी निखिल गोयल ने कोर्ट को बताया कि राज्यों ने अपनी रिपोर्ट तो जमा कर दी है। वहीं जमीन पर पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत निगरानी तंत्र तैयार करने के लिए उन्हें थोड़ा और समय चाहिए।
इस सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान में वन विभाग के ढीले कामकाज और फॉरेस्ट गार्ड की भारी कमी पर भी गहरी चिंता जताई। कोर्ट ने कहा कि जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित स्टाफ का होना जरूरी है। वहीं राजस्थान में उनकी जगह होमगार्ड से काम लिया जा रहा है।
अदालत ने यहां तक कहा कि उन्हें ऐसी जानकारी मिली है कि होमगार्ड वन विभाग की गाड़ियां तक चला रहे हैं। ये सुरक्षा के लिहाज से बिल्कुल ठीक नहीं है।
राजस्थान सरकार ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि चिन्हित किए गए 40 रास्तों पर कैमरे लगाने के लिए फंड मंजूर हो चुका है। सरकार इस पूरे काम को एक साल के भीतर पूरा कर लेगी।
इन कैमरों का सीधा कनेक्शन अभय कमांड कंट्रोल सेंटर से किया जाएगा ताकि लाइव नजर रखी जा सके।
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार को यह आदेश भी दिया है कि, वे फॉरेस्ट गार्ड की खाली पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करें।
इस पूरे मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण NHAI को भी पक्षकार बनाया है। कोर्ट का ध्यान मुरैना-धौलपुर बॉर्डर के पास बने एक मुख्य पुल की तरफ गया है।
अदालत ने एनएचएआई से इस पुल की सुरक्षा को लेकर एक विस्तृत हलफनामा मांगा है। कोर्ट का मानना है कि पुल के आस-पास जिस तरह से लगातार अवैध रेत खनन हो रहा है, उससे पुल की मजबूती और सुरक्षा को बड़ा खतरा हो सकता है।
ये खबरें भी पढ़िए...
राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में सरकारी रवैए पर कोर्ट सख्त, राजस्थान-MP के अफसर तलब
गरियाबंद में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई: चेन माउंटेन मशीन और 7 हाइवा जब्त
अभनपुर में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, चैन माउंटेन मशीन सहित 7 हाईवा जब्त
अवैध रेत खनन पर बड़ा एक्शन: 500 टन रेत जब्त, खुद फिल्ड पर उतरे कलेक्टर, एसएसपी
अदालत ने साफ-साफ कहा है कि पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई सिर्फ ट्रकों के ड्राइवरों और हेल्परों को पकड़ने तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए।
इस खेल को सच में बंद करना है तो अवैध खनन के पीछे छिपे असली चेहरों तक पहुंचना बहुत जरूरी है।
supreme-court-action-mp-govt-sand-mining-chambal-sanctuary
क्या है पूरा मामला?
इस दौरान मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से पेश हुए वकीलों ने बताया कि, उन्होंने कोर्ट के पुराने आदेशों का पालन करने के लिए क्या-क्या कदम उठाए हैं।
कोर्ट ने फिलहाल सभी पक्षों को सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट ने कहा है कि 26 मई को इस पर एक बड़ा और विस्तृत आदेश जारी किया जाएगा।
राज्यों ने कोर्ट को क्या बताया?
खासकर ऐसे वाहनों पर पैनी नजर रखी जा रही है जिनका कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है। उन्होंने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि कई गाड़ियों के चालान काटे गए हैं। साथ ही अवैध खनन को रोकने के लिए लगातार जमीनी स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।
वहीं सुप्रीम कोर्ट इस जवाब से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हुआ। कोर्ट ने टोकते हुए कहा कि छोटे कर्मचारियों या ड्राइवरों पर कार्रवाई करना इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। जब तक आप इस पूरे नेटवर्क को नहीं तोड़ेंगे और मुख्य आरोपियों को नहीं पकड़ेंगे तब तक यह अवैध धंधा बंद नहीं होगा।
supreme-court-action-mp-govt-sand-mining-chambal sanctuary
निगरानी के लिए तीन राज्यों का नया रोडमैप
| राज्य | सुरक्षा और निगरानी का नया प्लान |
| मध्य प्रदेश, राजस्थान और यूपी | संवेदनशील इलाकों में जीपीएस सिस्टम और हाई-रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाने का रोडमैप पेश किया। |
| राजस्थान | अवैध खनन के लिए इस्तेमाल होने वाले 40 संवेदनशील रास्तों की पहचान की है। |
राजस्थान सरकार पर भी बरसी अदालत
अदालत ने यहां तक कहा कि उन्हें ऐसी जानकारी मिली है कि होमगार्ड वन विभाग की गाड़ियां तक चला रहे हैं। ये सुरक्षा के लिहाज से बिल्कुल ठीक नहीं है।
राजस्थान सरकार की तैयारी
इन कैमरों का सीधा कनेक्शन अभय कमांड कंट्रोल सेंटर से किया जाएगा ताकि लाइव नजर रखी जा सके।
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार को यह आदेश भी दिया है कि, वे फॉरेस्ट गार्ड की खाली पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करें।
मुरैना बॉर्डर के पुल पर भी उठे सवाल
अदालत ने एनएचएआई से इस पुल की सुरक्षा को लेकर एक विस्तृत हलफनामा मांगा है। कोर्ट का मानना है कि पुल के आस-पास जिस तरह से लगातार अवैध रेत खनन हो रहा है, उससे पुल की मजबूती और सुरक्षा को बड़ा खतरा हो सकता है।
ये खबरें भी पढ़िए...
राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में सरकारी रवैए पर कोर्ट सख्त, राजस्थान-MP के अफसर तलब
गरियाबंद में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई: चेन माउंटेन मशीन और 7 हाइवा जब्त
अभनपुर में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, चैन माउंटेन मशीन सहित 7 हाईवा जब्त
अवैध रेत खनन पर बड़ा एक्शन: 500 टन रेत जब्त, खुद फिल्ड पर उतरे कलेक्टर, एसएसपी
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA