एमपी में वनरक्षक की हत्या पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट, 13 अप्रैल को होगी सुनवाई

Aman Vaishnav | Apr 10, 2026, 08:28 IST
Share
supreme court strict chambal sand mining murder case
supreme court strict chambal sand mining murder case

चंबल अभयारण्य में फॉरेस्ट गार्ड की ट्रेक्टर से कुचलकर हुई हत्या पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। इस पूरे मामले में कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है।

News In Short

  • सुप्रीम कोर्ट ने चंबल में वनरक्षक की हत्या पर खुद संज्ञान लिया है।
  • जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच सुनवाई करेगी।
  • प्रशासन ने मुरैना में एक करोड़ 63 लाख रुपए की अवैध रेत नष्ट की है।
  • इस मामले में भाजपा नेता को भी आरोपी बनाया गया है।

News In Detail

सुप्रीम कोर्ट ने मुरैना के चंबल अभयारण्य (राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य मुरैना) में हो रहे अवैध रेत खनन और उससे जुड़ी हिंसा पर सख्ती दिखाई है। हाल ही में वनरक्षक हरिकेश गुर्जर की ड्यूटी के दौरान ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या हुई थी।

इस मामले में जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने खुद संज्ञान लिया है। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई 13 अप्रैल को तय की है।

6af2d20f-80d
6af2d20f-80d

अवैध खनन को रोकने के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार 09 अप्रैल को चंबल सेंचुरी में अवैध रेत खनन से जुड़े मामले में न्याय मित्र रूपाली सैमुअल ने फॉरेस्ट गार्ड की हत्या का मामला उठाया। कोर्ट ने इसे गंभीरता से लेते हुए जल्दी सुनवाई तय कर दी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह अवैध खनन को रोकने के लिए कड़े और व्यापक निर्देश जारी करेगा।

23f3aaa5-246
23f3aaa5-246

एक करोड़ के ज्यादा की अवैध रेत

मुरैना में वन आरक्षक को ट्रैक्टर से कुचलने के अगले दिन प्रशासन ने काम करना शुरू कर दिया। एक करोड़ 63 लाख रुपए की आठ हजार 195 ट्रॉली अवैध रेत को नष्ट कर दिया गया। संयुक्त टीम की छापेमारी के बाद रेत माफिया भूमिगत हो गए।

f648c1a7-c77
f648c1a7-c77

वन आरक्षक हरिकेश को शहीद का दर्जा

वहीं मुरैना शहर के बैरियर चौराहे पर होने वाली अवैध रेत मंडी गुरुवार को पूरी तरह खाली रही। वन विभाग ने वन आरक्षक हरिकेश गुर्जर को शहीद का दर्जा दिलाने के लिए प्रशासन को पत्र लिखा है।

इन्हें बनाया आरोपी

अंबाह पुलिस ने ट्रैक्टर चालक विनोद कोरी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। वहीं वन विभाग ने अवैध रेत परिवहन के मामले में ट्रैक्टर के मालिक को आरोपी बना दिया है।

इसके अलावा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पवन तोमर और युवा मोर्चा के मंडल मंत्री सोनू चौहान को भी आरोपी बनाया गया है।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी न्यूज: रेत माफिया का खूनी खेल! वन आरक्षक को ट्रैक्टर से कुचला, मौत

रेत माफिया ने पुलिस वाहन में मारी टक्कर, कांस्टेबल घायल, आरोपी गिरफ्तार

अवैध खनन करने वालों से वसूली में दो आरपीएस एपीओ, आईपीएस पहले ही हटाए

मध्यप्रदेश न्यूज: अवैध कॉलोनियों पर लगेगी लगाम, गांवों में भी लागू होंगे एक जैसे नए नियम

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • वन विभाग
  • मुरैना
  • अवैध रेत खनन
  • वनरक्षक
  • युवा मोर्चा
  • रेत खनन
  • राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य मुरैना
  • जस्टिस विक्रम नाथ
  • जस्टिस संदीप मेहता
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा