इंदौर में नेताजी को कोठी टूटने के बाद हाईकोर्ट से मिला स्टे, रविवार को हुई अर्जेंट सुनवाई
Sanjay Gupta | Aug 18, 2024, 12:47 IST
इंदौर में नेताजी को कोठी टूटने के बाद हाईकोर्ट से मिला स्टे
दबंग नेता जी सुरेश पटेल को हाईकोर्ट से स्टे मिल गया है, लेकिन यह स्टे अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई करने के बाद मिला है। मामले की अगली सुनवाई 4 अक्टूबर को रखी गई है।
इंदौर में तहसीलदार, पटवारी की टीम पर फायरिंग करने वाले दबंग नेता जी सुरेश पटेल (suresh patel ) को हाईकोर्ट (High Court) से स्टे मिल गया है। लेकिन यह स्टे अतिक्रमण (Encroachment) तोड़ने की कार्रवाई पर तब मिला जब सुबह नौ बजे ही पूरी महलनुमा कोठी ढहा दी गई। यानी इस स्टे का कोई मतलब नहीं रहा है, अब अगली सुनवाई 4 अक्टूबर को रखी गई है।
सुरेश पटेल की ओर से अधिवक्ता आकाश राठी ने पक्ष रखा और कहा कि हमे सुनवाई का मौका नहीं दिया गया है और एक दिन पहले ही अतिक्रमण कार्रवाई को लेकर नोटिस दिया गया। वहीं शासकीय पक्ष एडिशनल एडवोकेट सुदीप भार्गव ने रखा और कहा कि पूरी प्रक्रिया में नोटिस देकर कार्रवाई की गई है।
इसके बाद जस्टिस प्रणय वर्मा ने सभी पक्षों को सुनने के बाद याचिकाकर्ता सुरेश पटेल को स्टे दे दिया। आदेश में कहा गया कि अब संबंधित पक्षकर (नगर निगम, निगमायुक्त और बिल्डिंग ऑफिसर ) द्वारा अगली सुनवाई तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाएगी और मौके पर यथास्थिति बनाकर रखी जाएगी। चार सप्ताह में सभी पक्षकार जवाब पेश करेंगे।
![661556ed-3d7]()
हाई कोर्ट का आदेश
हाईकोर्ट में सुनवाई सुबह साढ़े दस से पहले ही सुबह पांच बजे रिमूवल अमला मौके पर आठ से ज्यादा बुलडोजर लेकर पहुंच गए थे। सुबह नौ बजे तक तीन घंटे की कार्रवाई में पूरी कोठी को नेस्तनाबूद कर दिया। इस दौरान एसडीएम घनश्याम धनगर, एसडीएम निधि वर्मा, नगर निगम से लता अग्रवाल , तहसीलदार शैवाल सिंह, शिवलशंकर जारोलिया, कमलेश कुशवाहा के साथ भारी पुलिस बल मौजूद था।
बरदरी और भौरांसला के बीच कांकड की भौरांसला सर्वे नंबर 84/1 की जमीन सरकारी है। यह पांच हेक्टेयर जमीन पर नेताजी पटेल का कब्जा है। यहां उनकी अवैध महलनुमा कोठी बनी हुई थी। कोठी के अंदर बड़ा दो मंजिला मकान था। करीब 150 फीट लंबी छह फीट ऊंची बाउंड्रीवाल है और 20 फीट से भी ऊंचा लंबा-चौड़ा लोहे का गेट लगा हुआ था। अंदर लंबी-चौड़ी सरकारी जमीन कब्जे में थी। इसके साथ ही एक अन्य मकान लगा हुआ था जो जानकी नेताजी के नाम से बना हुआ था। यह भी टूट गया है।
ये खबर पढ़िए... इंदौर में फायरिंग कराने वाले नेताजी की कोठी टूटी, द सूत्र ने ही किया था अवैध कोठी का खुलासा
![sanjay gupta]()
यह हुआ सुनवाई में
हाईकोर्ट ने यह दिया फैसला
661556ed-3d7
हाई कोर्ट का आदेश
सुबह पांच बजे पहुंच गई टीम
ऐसी थी अवैध महलनुमा कोठी
ये खबर पढ़िए... इंदौर में फायरिंग कराने वाले नेताजी की कोठी टूटी, द सूत्र ने ही किया था अवैध कोठी का खुलासा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sanjay gupta
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA