कांग्रेस शहर अध्यक्ष चड्‌ढा और यादव निलंबित, नोटिस के जवाब मान्य होने पर ही पद पर लौटेंगे

Sanjay Gupta | Jul 29, 2024, 11:28 IST
Share
Surjit Singh Chadha Sadashiv Yadav suspended 
Surjit Singh Chadha Sadashiv Yadav suspended 

द सूत्र के पास इसकी पुख्ता खबर थी कि दोनों को नोटिस मिल चुका है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का गांधी भवन कांग्रेस दफ्तर में स्वागत करने के चलते यह नोटिस दिया गया था।

कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्‌ढा और जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव अपने पद से निलंबित हो गए हैं। दोनों को कारण बताओ नोटिस के साथ ही निलंबित भी कर दिया गया है।

द सूत्र ने इस खबर को पूरी दमदारी से लिखा था कि दोनों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नोटिस जारी कर दिया है। हालांकि चड्‌ढा और यादव दोनों ने ही नोटिस मिलने की खबर का खंडन कर रहे थे। लेकिन द सूत्र के पास इसकी पुख्ता खबर थी कि नोटिस मिल चुका है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का गांधी भवन कांग्रेस दफ्तर में स्वागत करने के चलते यह नोटिस दिया गया था।

यह लिखा गया है नोटिस में

  • एक ऐसा व्यक्ति जिसने मां अहिल्या की नगरी में लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या की और इंदौर की जनता से उनके मत का अधिकार छीनने का कृत्य करके देश- विदेश में इंदौर को शर्मसार किया, जिसकी निंदा इंदौरवासियों ने भी की।
  • ऐसे व्यक्ति का स्वागत सत्कार इंदौर जिला कांग्रेस कमेटी गांधी भवन में करना अनुशासन हीनता की श्रेणी में आता है। आप सात दिन में अपना स्पष्टीकरण दें, इस अवधि में आपको आपके वर्तमान पद से निलंबित किया जाता है।
कांग्रेस शहर अध्यक्ष चड्‌ढा और यादव निलंबित
कांग्रेस शहर अध्यक्ष चड्‌ढा और यादव निलंबित

नोटिस जारी करने वाले सिंह क्यों बोल रहे थे झूठ

यह नोटिस प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने 20 जुलाई की तारीख में जारी किया। जब नोटिस मिलने की खबरों पर द सूत्र ने उनसे दिन में दो बार फोन कर पूछा था तब जवाब था कि यह नोटिस जारी नहीं हुआ है। सरासर झूठ बोल रहे थे सिंह, क्योंकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी इस मामले में उलझ रहे हैं।

क्यों उलझ रहे पटवारी इस मामले में

कारण है कि चड्‌ढा ने पहले ही कहा था कि मंत्री विजयवर्गीय का स्वागत करने के लिए खुद पटवारी ने ही फोन पर निर्देश दिए थे। लेकिन जब प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह के साथ ही नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कमलेशवर पटेल ने पॉलिटिकल अफेयर कमेटी ने इस मामले में गहरी नाराजगी जताते हुए लताड़ लगाई तब जाकर दोनों को हाथोंहाथ नोटिस जारी हुए।

पटवारी लगातार इस मामले को दबाने में लगे थे ताकि उन पर कोई आंच नहीं आए। पटवारी पर हाल ही में आर्थिक व व्यापारिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय चौरड़िया ने जमकर आरोप लगाए थे और कहा कि वह सेटिंग की राजनीति करते हैं और खुद में ही मदमस्त है और किसी की सुनने को तैयार नहीं है। उनके कारण कांग्रेस की हालत खराब है। चौरडिया की खरी-खरी पटवारी को चुभ गई और नोटिस देने के बाद जवाब को अमान्य किया और 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

sanjay gupta
sanjay gupta

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • कांग्रेस शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्‌ढा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच