पड़ सकती है टैक्स की मार, मप्र में प्रॉपर्टी और उपभोक्ता शुल्क में बढ़ोतरी की तैयारी

thesootr Desk | May 05, 2025, 15:04 IST
Share
tax ki mar
tax ki mar

मध्य प्रदेश के शहरों में जल्द ही प्रॉपर्टी टैक्स और उपभोक्ता शुल्क बढ़ सकता है। महापौरों ने नगरीय विकास विभाग से टैक्स और शुल्क में बढ़ोतरी की मांग की है।

मध्य प्रदेश के शहरों में जल्द ही प्रॉपर्टी टैक्स और उपभोक्ता शुल्क बढ़ सकता है। सूबे के महापौरों ने नगरीय विकास विभाग से टैक्स और शुल्क में बढ़ोतरी की मांग की है। इसके लिए एक प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसमें प्रॉपर्टी टैक्स को 10% से बढ़ाकर 15% और उपभोक्ता शुल्क को 15% से बढ़ाकर 25% करने की बात कही गई है। यह प्रस्ताव अब विभागीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मंजूरी का इंतज़ार कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें ... भोपाल में बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, कई कॉलोनियों में 60% तक होगा, मेयर-पार्षदों के इलाके छोड़े

महापौरों ने उठाई टैक्स बढ़ाने की मांग...

महापौरों का कहना है कि कई नगरीय निकायों में पिछले 10-15 साल से टैक्स में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। लेकिन, लोगों को सुविधाएँ देने की लागत लगातार बढ़ रही है। निकायों की आय सीमित है, जिससे विकास कार्यों में दिक्कत हो रही है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि महापौरों ने मंत्री के साथ बैठक में यह मुद्दा उठाया और आय बढ़ाने के लिए टैक्स व शुल्क बढ़ाने का सुझाव दिया।

ये खबर भी पढ़ें ... इंदौर कलेक्टोरेट में 50 लाख की रिश्वत के आरोपों में कलेक्टर ने शुरू कराई जांच

निकायों को मिलें ज्यादा अधिकार...

टैक्स बढ़ोतरी के अलावा, सरकार ने नगरीय निकायों को पहले ही ज़्यादा वित्तीय अधिकार दे दिए हैं। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, और ग्वालियर जैसे बड़े शहरों के महापौर अब 10 करोड़ रुपये तक के काम स्वीकृत कर सकते हैं। छोटे नगर निगमों के महापौर को 5 करोड़ तक की शक्ति मिली है। आयुक्त और महापौर परिषद के अधिकार भी दोगुने कर दिए गए हैं, ताकि निकाय अपनी ज़रूरतों के हिसाब से फ़ैसले ले सकें।

ये खबर भी पढ़ें ... महिलाओं को 25 फीसदी प्रॉपर्टी टैक्स में छूट, महतारी को ढाई लाख का कर्ज

जानिए कितना बढ़ेगा टैक्स और शुल्क...

प्रस्ताव के मुताबिक, प्रॉपर्टी टैक्स में 5% की बढ़ोतरी (10% से 15%) और उपभोक्ता शुल्क में 10% की बढ़ोतरी (15% से 25%) हो सकती है। हाल ही में भोपाल नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स में 10% और पानी व ठोस अपशिष्ट शुल्क में 15% की बढ़ोतरी की है। अगर यह प्रस्ताव मंज़ूर हुआ, तो पूरे प्रदेश के शहरों में यह नई दरें लागू हो सकती हैं।

ये खबर भी पढ़ें ... मध्यप्रदेश में प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने में उज्जैन अव्वल, पिछले साल से 30% ज्यादा हुई वसूली, 10 करोड़ रुपए की हुई आय में बढ़ोतरी

मंजूरी मिलते ही नियमों में होंगे बदलाव...

नगरीय विकास विभाग ने टैक्स और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। अब यह मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पास भेजा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, जैसे ही मंत्री की मंज़ूरी मिलेगी, नियमों में बदलाव कर इसे लागू कर दिया जाएगा। इससे नगरीय निकायों की आय बढ़ेगी, लेकिन आम लोगों की जेब पर बोझ भी बढ़ सकता है।

Tags:
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • भोपाल नगर निगम
  • मध्य प्रदेश
  • प्रॉपर्टी टैक्स
  • महापौर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि