इंदौर कलेक्टोरेट में 50 लाख की रिश्वत के आरोपों में कलेक्टर ने शुरू कराई जांच
Sanjay Gupta | May 05, 2025, 14:18 IST
indore collectorate bribe case
इंदौर कलेक्टोरेट में रिश्वतखोरी के आरोपों ने प्रशासन को झकझोर दिया है। कलेक्टर ने जांच के आदेश दे दिए हैं, पटवारी सस्पेंड हो चुके हैं और नायब तहसीलदार को नोटिस जारी किया गया है।
इंदौर कलेक्टोरेट में नायब तहसीलदार, पटवारी के साथ मध्यस्थ के बने गठजोड़ द्वारा 50 लाख की रिश्वत मांगे जाने के मामले में संकुल में सनसनी मच गई है। इस मामले में पटवारी सस्पेंड हो चुके हैं और नायब तहसीलदार को नोटिस हो जारी हो गया है। वहीं अब इस मामले की जांच के आदेश इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने दे दिए हैं।
इंदौर मल्हारगंज के नायब तहसीलदार नागेंद्र त्रिपाठी के साथ ही भांग्या के पटवारी ओम त्रिपेश के साथ ही एक मध्यस्थ शान पटेल पर यह गंभीर आरोप लगे हैं।
आरोप है कि इंदौर उज्जैन रोड स्थित एक होटल व्यवसायी की संपत्ति के नामांतऱण केस में यह रिश्वत मध्यस्थ शान पटेल के जरिए मांगी गई। आरोप यह भी है कि शान पटेल लगातार नायब तहसीलदार के ही चेंबर में मिलता था और यहीं पर बात होती थी।
इस मामले में आरोप है कि पहले फरियादी के अधिवक्ता राहुल दवे द्वारा इस मामले में डील की कोशिश की और दवे को कहा गया कि वह शान पटेल से बात कर लें। लेकिन जब उन्होंने 50 लाख की रिश्वत बोली तो होश उड़ गए और मना कर दिया।
इसके बाद पटवारी ने सीधे पार्टी को फोन लगा दिया और कहा कि साहब (त्रिपाठी) छुट्टी पर जा रहे हैं, जल्द आकर रेसीडेंसी में मिल लो। इसके बाद फरियादी से रेसीडेंसी पर मुलाकात हुई।
शिकायतकर्ता का कहना है कि वह रेसीडेंसी पर पहुंचे, वहां अंदर शान पटेल और नायब तहसीलदार कार में बैठे थे, दोनों आगे की सीट पर थे और पटवारी को बाहर खड़ा कर दिया, पीछे की सीट पर फरियादी बैठा।
इस दौरान फिर 50 लाख की बात कही गई और कहा गया कि जैसा आप चाहते हो वह करके दे देंगे। लेकिन बात नहीं बनी, इसी बीच उन्हें कुछ ऐसी बात कही गई कि नहीं तो काम पूरा बिगड़ जाएगा उससे वह तनाव में आ गए।
इसके बाद मामले में कलेक्टर को शिकायत कर दी गई। इसके आड़ियो भी उच्च अधिकारियों को मिल चुके हैं। इसके आधार पर ही पटवारी को सस्पेंड किया गया और नायब तहसीलदार को नोटिस जारी हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें...रेलवे के चीफ इंजीनियर को CBI ने 32 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
नायब तहसीलदार त्रिपाठी का कहना है कि मेरा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है, मेरी किसी से कोई बातचीत भी नहीं हुई, जब मामला उठा तब मैंने फाइल की जानकारी ली, इसमें खुद फरियादी गलत नाम पर संपत्ति का नामांतरण चाहते हैं।
मैं किसी मध्यस्थ शान पटेल को भी नहीं जानता हूं। रही बात पटवारी की तो उन्होंने क्या किया मुझे नहीं मालूम, लेकिन मेरी किसी से कोई चर्चा नहीं हुई। नोटिस मिला है, इसका जवाब मैं दे दूंगा।
यह भी पढ़ें..इंदौर नायब तहसीलदार, पटवारी, मध्यस्थ ने मांगी 50 लाख की रिश्वत, कलेक्टोरेट में खुल्ला खेल
इंदौर में नायब तहसीलदार पटवारी की शिकायत | patwari bribe case | Indore Naib Tehsildar | MP News
कलेक्टर सिंह यह बोले
कलेक्टर सिंह ने सोमवार को रिश्वतकांड के सवाल पर मीडिया से कहा कि इस संबंध में शिकायत मिली थी और ऑडियो भी थी, इसके आधार पर पटवारी को सस्पेंड कर दिया गया है। नायब तहसीलदार की भूमिका की जांच हो रही है, हालांकि उनकी कोई रिकॉर्डिंग नहीं थी। लेकिन उनकी भी जांच के आदेश दिए गए हैं, एसडीएम द्वारा नायब तहसीलदार की भूमिका की जांच की जा रही है। इसकी रिपोर्ट के बाद आगे कार्रवाई होगी।
इन अधिकारियों पर लगे हैं गंभीर आरोप
आरोप है कि इंदौर उज्जैन रोड स्थित एक होटल व्यवसायी की संपत्ति के नामांतऱण केस में यह रिश्वत मध्यस्थ शान पटेल के जरिए मांगी गई। आरोप यह भी है कि शान पटेल लगातार नायब तहसीलदार के ही चेंबर में मिलता था और यहीं पर बात होती थी।
रेसीडेंसी बुलाने के आरोप, पटवारी की आडियो सामने आई
इसके बाद पटवारी ने सीधे पार्टी को फोन लगा दिया और कहा कि साहब (त्रिपाठी) छुट्टी पर जा रहे हैं, जल्द आकर रेसीडेंसी में मिल लो। इसके बाद फरियादी से रेसीडेंसी पर मुलाकात हुई।
शिकायतकर्ता ने यह लगाए आरोप
इस दौरान फिर 50 लाख की बात कही गई और कहा गया कि जैसा आप चाहते हो वह करके दे देंगे। लेकिन बात नहीं बनी, इसी बीच उन्हें कुछ ऐसी बात कही गई कि नहीं तो काम पूरा बिगड़ जाएगा उससे वह तनाव में आ गए।
इसके बाद मामले में कलेक्टर को शिकायत कर दी गई। इसके आड़ियो भी उच्च अधिकारियों को मिल चुके हैं। इसके आधार पर ही पटवारी को सस्पेंड किया गया और नायब तहसीलदार को नोटिस जारी हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें...रेलवे के चीफ इंजीनियर को CBI ने 32 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
क्या बोल रहे नायब तहसीलदार
मैं किसी मध्यस्थ शान पटेल को भी नहीं जानता हूं। रही बात पटवारी की तो उन्होंने क्या किया मुझे नहीं मालूम, लेकिन मेरी किसी से कोई चर्चा नहीं हुई। नोटिस मिला है, इसका जवाब मैं दे दूंगा।
यह भी पढ़ें..इंदौर नायब तहसीलदार, पटवारी, मध्यस्थ ने मांगी 50 लाख की रिश्वत, कलेक्टोरेट में खुल्ला खेल
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
इंदौर में नायब तहसीलदार पटवारी की शिकायत | patwari bribe case | Indore Naib Tehsildar | MP News
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari