पुणे से इंदौर के लिए निकली TCS की कर्मचारी ने रास्ते में पेट्रोल उड़ेलकर खुद को आग लगाई

Amresh Kushwaha | Aug 15, 2024, 14:23 IST
Share
TCS कर्मचारी ने की आत्मदाह
TCS कर्मचारी ने की आत्मदाह

महाराष्ट्र में इंदौर की एक छात्रा ने आत्मदाह कर लिया है। वह टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में नौकरी करती थी। राखी और अपने जन्मदिन के अवसर पर घर आ रही थी।

TCS employee commits suicide : महाराष्ट्र के पुणे में इंदौर की एक छात्रा ने आत्मदाह कर लिया। वह टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ( TCS ) में नौकरी करती थी। वह जॉब के लिए पुणे जाने से पहले अन्नपूर्णा इलाके में अपने परिवार के साथ रहती थी। छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह सामने नहीं आई है।

आत्मदाह करने वाली छात्रा का नाम रक्षिता है। वह पुणे से इंदौर अपने घर आ रही थी। उसने महाराष्ट्र के धुले में पेट्रोल खरीदा और खुद को आग लगा ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया, जिसे बुधवार को इंदौर लाया गया।

रक्षिता ने मां से की थी बात

मामा देवेश ने बताया कि रक्षिता ने इंदौर के IET कॉलेज से दो साल की पढ़ाई पूरी की थी और प्लेसमेंट भी हो गया था। सबकुछ ठीक था। मंगलवार को पुणे से बस में बैठने से पहले उसने अपनी मां से बात की थी और बताया था कि वह निकल चुकी है और शाम तक पहुंच जाएगी।

पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग

पुलिस की जांच में पता चला है कि रक्षिता बस से उतरी और एक व्यक्ति से लिफ्ट लेकर शहर के बाहरी इलाके में स्थित दुकानों पर गई। वहां उसने एक बाइक सवार से पेट्रोल मांगा। बाइक सवार युवक को लगा कि उसकी गाड़ी खराब हो गई है, इसलिए उसने बोतल में पेट्रोल लाकर दे दिया। इसके बाद रक्षिता ने पेट्रोल लेकर हाईवे किनारे जाकर आत्मदाह कर लिया। दुकानदार मदद के लिए दौड़े, लेकिन वह लपटों में घिर चुकी थी।

पुलिस ने आधार कार्ड से की पहचान

रक्षिता ने खुद को आग लगाने के बाद दम तोड़ दिया। उसका शव खेत में पड़ा रहा। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसके बैग में रखे आधार कार्ड से उसकी पहचान की। जब उसका फोन बजा, तो पुलिस ने परिवार को घटना की जानकारी दी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

महाराष्ट्र पुलिस ने रक्षिता के बैग से मोबाइल फोन, ज्वलनशील पदार्थ से भरी प्लास्टिक की बोतल, पर्स और अन्य सामग्री जब्त की है। पुलिस ने अंतिम संस्कार के बाद रक्षिता के परिजनों को बयान दर्ज कराने के लिए महाराष्ट्र बुलाया है। पुलिस पुणे में उसके दोस्तों और सहकर्मियों से पूछताछ करेगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • tcs
  • MP News Update
  • TCS employee commits suicide
  • TCS कर्मचारी ने की आत्मदाह
  • टाटा कंसल्टैंसी सर्विसेज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच