ग्वालियर में छात्रा पर आया शिक्षक का दिल, कहा- मेरी गर्लफ्रेंड बन जाओ

Aman Vaishnav | Jul 03, 2026, 12:42 IST
Share
ग्वालियर में छात्रा पर आया शिक्षक का दिल
ग्वालियर में छात्रा पर आया शिक्षक का दिल

ग्वालियर के बहोड़ापुर में एक ट्यूशन शिक्षक ने छात्रा पर गर्लफ्रेंड बनने का दबाव बनाया। छात्रा ने टीचर पर अश्लील छेड़छाड़ और धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में रहने वाली छात्रा के साथ ट्यूशन टीचर ने छेड़छाड़ की।
  • आरोपी छात्रा का हाथ पकड़ता था और अश्लील बातें करता था।
  • टीचर बार-बार छात्रा से गर्लफ्रेंड बनने के लिए कहता था।
  • छात्रा डर के मारे चुप रही, लेकिन मां के पूछने पर रो पड़ी।
  • परिवार थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई।

दो साल से आता था घर

जानकारी के अनुसार छात्रा 10वीं कक्षा में पढ़ती है। जब वह चौथी कक्षा में थी, तभी से परिवार ने ब्रजेश धाकड़ नाम के शिक्षक को घर पर पढ़ाने के लिए बुलाना शुरू किया था। वह रोज करीब दो घंटे घर पर पढ़ाता था। सालों तक सब कुछ सामान्य रहा।

दो महीने पहले बदला व्यवहार

पुलिस के मुताबिक करीब दो महीने पहले शिक्षक की नियत छात्रा को लेकर खराब हो गई थी। वह पढ़ाई के दौरान अश्लील बातें करने लगा था। कई बार गलत तरीके से हाथ भी पकड़ता था। छात्रा को यह सब बहुत असहज करता था।

धमकाकर बनाया मानसिक दबाव

शिक्षक छात्रा से बार-बार कहता था कि वह उसे पसंद करता है और उसकी गर्लफ्रेंड बन जाए। वह फोन पर भी बात करने के लिए दबाव डालता था। जब छात्रा विरोध करती, तो वह उसे बदनाम करने की धमकी देता था। इसी डर से छात्रा लंबे समय तक चुप रही।

गुमसुम बेटी को देख मां ने पूछा

जानकारी के अनुसार कुछ दिनों से छात्रा उदास और गुमसुम रहने लगी थी। यह देखकर मां को शक हुआ और उन्होंने बेटी से बात करने की कोशिश की। पूछते ही छात्रा रो पड़ी और उसने पूरी घटना मां को बता दी। इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया।

परिवार सीधे पहुंचा थाने

घटना जानने के बाद परिवार समय गंवाए बिना बहोड़ापुर थाने पहुंचा। वहां छात्रा और परिजनों ने पूरी आपबीती पुलिस को बताई। पुलिस ने तुरंत शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस बोली, आरोपी की तलाश जारी

थाना प्रभारी बहोड़ापुर आलोक सिंह परिहार ने बताया कि छात्रा के परिजनों की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। आरोपी शिक्षक फरार बताया जा रहा है।

छेड़छाड़ होने पर शिकायत कैसे करें

अगर किसी लड़की के साथ छेड़छाड़ या यौन उत्पीड़न होता है, तो वह सबसे पहले अपने माता-पिता या किसी भरोसेमंद बड़े को बताए। इसके बाद नजदीकी पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। इसके अलावा पीड़िता चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर भी कॉल कर सकती है, जो 24 घंटे उपलब्ध रहती है।

महिला हेल्पलाइन नंबर 181 और पुलिस इमरजेंसी नंबर 112 पर भी मदद मांगी जा सकती है।

वहीं स्कूल में हुए मामलों के लिए स्कूल की शिकायत समिति या प्रिंसिपल को भी सूचित किया जा सकता है। अगर पीड़िता नाबालिग है, तो पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज होता है।

इसमें पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी जाती है। ऑनलाइन शिकायत के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग की वेबसाइट या साइबर क्राइम पोर्टल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

ये खबरें भी पढ़िए...

स्कूल में घुसकर शिक्षिका को जमीन पर पटका, गाड़ी तोड़ी, जान से मारने की दी धमकी

स्कूल में बंदूक लेकर पहुंचे मास्टर जी, राइफल से स्टाफ पर जमा रहे थे धौंस!

सुहागरात की रात स्पाइडर-वुमन बनी दुल्हन, छत से लगाई छलांग, गहने लेकर फरार

पेट्रोल खत्म होते ही बदल लेता था गाड़ी, एमपी पुलिस ने पकड़ा घूमने का शौकीन चोर

Tags:
  • साइबर क्राइम
  • राष्ट्रीय महिला आयोग
  • ग्वालियर
  • शिक्षक
  • चाइल्ड हेल्पलाइन
  • हेल्पलाइन नंबर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज