सरकार से मध्यस्थता की मांग लेकर डीपीआई के सामने शिक्षकों का हल्ला बोल

Sanjay Sharma | Apr 08, 2026, 23:53 IST
Share
teachers-protest
teachers-protest

BHOPAL: मध्य प्रदेश में टीईटी अनिवार्यता के आदेश के खिलाफ शिक्षक संगठनों ने विरोध किया है। उनका कहना है कि यह आदेश 1.5 लाख से अधिक शिक्षकों के लिए खतरे का कारण बन सकता है।

News in Short

  • टीईटी अनिवार्यता के आदेश के खिलाफ शिक्षक संगठनों ने विरोध किया।
  • 1.5 लाख से अधिक शिक्षक प्रभावित हो सकते हैं।
  • शिक्षकों ने टीईटी आदेश को रेट्रोस्पेक्टिव और अन्यायपूर्ण बताया।
  • शिक्षक संगठनों ने सरकार से टीईटी आदेश रद्द करने की मांग की।
  • 18 अप्रैल को प्रदेश स्तर पर बड़ा महाधरना आयोजित करने की योजना।

News in Detail

मध्यप्रदेश के शिक्षक संगठनों ने टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) को अनिवार्य करने के आदेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भोपाल में लोक शिक्षण संचालनालय के बाहर प्रदेश के कई जिलों से शिक्षक जमा हुए और प्रदर्शन किया। इसके साथ ही शिक्षकों के संगठनों ने सरकार से पुराने शिक्षकों की सेवाओं को सुरक्षित रखने की मांग की। वहीं शिक्षक संगठनों ने प्रदर्शन के दौरान सरकार द्वारा अनदेखी करने पर चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति भी तैयार की।

DPI
DPI

नए नियम के विरोध में पुराने शिक्षक

शिक्षक संगठनों का कहना है कि 2011 से पहले नियुक्त हुए 70,000 शिक्षक इस आदेश से प्रभावित होंगे। वे इसे रेट्रोस्पेक्टिव और अन्यायपूर्ण मानते हैं। उनका कहना है कि टीईटी 2011 में अनिवार्य किया गया था। ऐसे में इसे पुराने शिक्षकों पर लागू करना तार्किक नहीं है। इससे पुराने शिक्षकों की योग्यता और नौकरी पर संकट आ गया है।

DPI के आदेश से सुलगा विरोध

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा टीईटी की अनिवार्यता के आदेश ने शिक्षकों को नाराज कर दिया है। इस आदेश के जरिए्र सेवानिवृत्ति पांच साल से अधिक होने वाले शिक्षकों के लिए टीईटी परीक्षा पास करनी होगी। आदेश में शिक्षकों को टीईटी पास करने के लिए दो साल की अवधि भी तय की गई है। इस आदेश को शिक्षक अपनी नौकरी के लिए खतरा मान रहे हैं।

आगामी आंदोलन की योजना

शिक्षक संगठनों ने 11 अप्रैल को ब्लॉक स्तर पर आंदोलन और ज्ञापन सौंपने की घोषणा की है। वे स्थानीय विधायकों, मंत्रियों और सांसदों को ज्ञापन सौंपेंगे। इसके बाद भी सरकार अनदेखी करती है तो 18 अप्रैल को प्रदेश स्तर पर महाधरना होगा। महाधरने में टीईटी आदेश को निरस्त करने, पुराने शिक्षकों के हितों की रक्षा की प्रमुख मांग उठाई जाएगी।

पुनर्विचार याचिका की तैयारी

टीईटी के खिलाफ शिक्षक संगठनों ने सरकार से सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका पेश करने की मांग की है। संगठनों का कहना है कि आदेश पुराने शिक्षकों के अधिकारों का उल्लंघन करता है। सरकार को इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका के जरिए शिक्षकों का पक्ष रखना चाहिए।

कंप्यूटर खरीदी घोटाला : डीपीआई कमिश्नर शिल्पा गुप्ता और स्कूल शिक्षा सचिव संजय गोयल का हटना तय

भोजशाला वक्फ संपत्ति नहीं, यहां प्लेसेस ऑफ वरशिप एक्ट नहीं होता लागू, हाईकोर्ट में हिंदू फ्रंट ने रखे तर्क

मप्र पुलिस आरक्षक भर्ती में महिला उम्मीदवार के बाद एक्स सर्विसमैन को हाईकोर्ट से राहत

शराब दुकान पर बवाल: मंत्री के घर के पास असुरक्षा, OSD को लिखना पड़ा पत्र

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • डीपीआई
  • शिक्षक पात्रता परीक्षा
  • टीईटी
  • लोक शिक्षण संचालनालय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज