सागर न्यूज: दूसरों को अपनी जगह पढ़ाने स्कूल भेज रहे थे शिक्षक, निलंबित
Raj Singh | Nov 19, 2024, 14:25 IST
MP_TEACHERS
मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां शिक्षक अपनी जगह दूसरे लोगों को स्कूल में पढ़ाने के लिए भेज रहे थे, लेकिन जिला कलेक्टर की जांच में यह मामला पकड़ा गया।
मध्य प्रदेश के सागर जिले के सरकारी स्कूलों से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पदस्थ शिक्षकों की जगह दूसरे लोग स्कूल में पढ़ा रहे थे। मामला सामने आने के बाद जिला कलेक्टर ने कार्रवाई की है। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और संकुल प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस पूरे मामले में कुल आठ शिक्षकों को निलंबित भी किया गया है।
MP में अब तीसरी और छठवीं के बच्चों के लिए मॉक टेस्ट जरूरी
इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि निलंबित शिक्षकों के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी भी दर्ज कराई जा रही है। तीन जनशिक्षकों में जनपद शिक्षा केंद्र खुरई के प्रभारी जनशिक्षक भोलाराम अहिरवार, जैसीनगर ब्लॉक के जनपद शिक्षा केंद्र के जनशिक्षक हरिशंकर लोधी और मालथौन जनपद शिक्षा केंद्र के जगभान अहिरवार ने निगरानी निरीक्षण नहीं किया। इसके चलते इन तीनों को निलंबित भी कर दिया गया है।
10वीं-12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं होंगी इस दिन... टाइम टेबल हुआ जारी
गौरतलब है कि इस मामले में शिक्षा विभाग ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों और संकुल प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिला कलेक्टर ने बताया कि निलंबित शिक्षक खुद बच्चों को नहीं पढ़ाता था, बल्कि उसने अपनी जगह शिक्षक रख लिए थे। कलेक्टर को इस संबंध में शिकायत मिली थी। जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
पांच शिक्षक को तुरंत किया गया सस्पेंड
सागर कलेक्टर ने ऐसे शिक्षकों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने को भी कहा है। खबरों के मुताबिक, कलेक्टर संदीप जीआर के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी और खंड संसाधन समन्वयक मालथौन ने कल माध्यमिक शाला भेलैया और प्राथमिक शाला मझेरा का औचक निरीक्षण किया और संयुक्त जांच कर रिपोर्ट सौंपी। जांच रिपोर्ट के मुताबिक, रूप सिंह चढ़ार, इंद्र विक्रम सिंह परमार, अनिल मिश्रा, श्रीमती जानकी तिवारी और अवतार सिंह ठाकुर को दोषी पाया गया है। इन पांचों को सोमवार को तत्काल निलंबित कर दिया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी ने क्या कहा?
10वीं-12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं होंगी इस दिन... टाइम टेबल हुआ जारी
शिकायत मिलने पर हुई जांच
FAQ
- क्या मामला सामने आया है?
सागर जिले के सरकारी स्कूलों में कुछ शिक्षकों ने अपनी जगह दूसरे लोगों को पढ़ाने के लिए नियुक्त किया था। इसके बाद कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए और शिक्षकों को निलंबित किया। - कितने शिक्षक निलंबित किए गए हैं?
कुल आठ शिक्षकों को निलंबित किया गया है। - क्या कार्रवाई की गई है?
निलंबित शिक्षकों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। - यह मामला किसकी शिकायत पर सामने आया?
यह मामला शिक्षा विभाग को एक शिकायत मिलने के बाद सामने आया, जिसमें आरोप था कि शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के बजाय दूसरों को नियुक्त कर रहे थे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari