ट्रांसफर हुआ तो क्लर्क आत्महत्या करने पेड़ पर चढ़ा, फिर क्या हुआ, जानें मामला

Jitendra Shrivastava | May 30, 2024, 22:12 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश के शहडोल के आखेटपुर सर्किल में पदस्थ एक बाबू पेड़ पर चढ़ गया और फांसी लगाने की धमकी देने लगा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जुट गए। बाबू अपने काम के लिए अफसरों के चक्कर लगाते-लगाते थक गया इसके बाद उसने ये फैसला लिया...

मध्यप्रदेश के शहडोल आखेटपुर सर्किल में पदस्थ बाबू लल्लू प्रजापति गुरुवार, 30 मई को पेड़ पर चढ़ गया और फिर फांसी लगाने की धमकी देने लगा। बहुत देर तक वहां मौजूद कर्मचारी और लोग उसे मनाते रहे। बाद में एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर जैसे-तैसे समझाइश दी और बाबू को नीचे उतरवाया। इस दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। क्लर्क आत्महत्या करने पेड़ पर चढ़ा...

ट्रांसफर रद्द करवाने की लगा रहा था गुहार

दरअसल, मामला शहडोल जिले की ब्यौहारी तहसील के आखेटपुर सर्किल में पदस्थ बाबू लल्लू लाल प्रजापति से जुड़ा है। प्रजापति का ट्रांसफर प्रशासनिक दृष्टि से तहसील की नकल शाखा में कर दिया था। वह इससे नाराज था। तीन दिन से अधिकारियों के चक्कर काट रहा था और ट्रांसफर रद्द करवाने की गुहार लगा रखा था। गुरुवार दोपहर उसके धैर्य ने जवाब दे दिया। वह सीधे पेड़ पर चढ़ गया। धमकी देने लगा कि यदि ट्रांसफर रद्द नहीं किया तो जान दे दूंगा। काफी देर तक वहां मौजूद कर्मचारी और लोग उसे मनाते रहे। बाद में एसडीएम नरेंद्र सिंह धुर्वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी काफी समझाइश दी, तब जाकर वह पेड़ से नीचे उतरा और मामला शांत हुआ।

ब्यौहारी के आखेटपुर सर्किल का प्रभारी था

प्रजापति पहले ब्यौहारी तहसील में ही था, जिसकी बार-बार शिकायतें मिल रही थी। उसका जयसिंह नगर तहसील ट्रांसफर कर दिया गया था। कुछ दिन वहां रहने के बाद उसने फिर से ब्यौहारी तहसील में अपनी पोस्टिंग करा ली थी। ब्यौहारी के आखेटपुर सर्किल का प्रभारी था। तीन दिन पहले ही उसका तबादला ब्यौहारी तहसील के नकल शाखा में कर दिया गया था। इससे वह काफी नाराज था।

एसडीएम खुद करेंगे मामले की जांच

बाबू जब पेड़ पर चढ़ा तो शोर मचाने लगा कि ट्रांसफर निरस्त किया जाए, वरना फांसी लगा लूंगा। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस भी आ गई थी। पुलिस अधिकारी भी समझाइश दे रहे थे, लेकिन बाबू धमकियां दे रहा था। उसने एक फंदा भी लगा लिया था। हालांकि, एसडीएम ने तबादला तो निरस्त नहीं किया, लेकिन उसे नीचे उतरवा लिया। अब इस मामले की जांच खुद एसडीएम कर रहे हैं।

thesootr links

  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • क्लर्क आत्महत्या करने पेड़ पर चढ़ा
  • शहडोल आखेटपुर सर्किल
  • बाबू लल्लू प्रजापति
  • एसडीएम नरेंद्र सिंह धुर्वे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच