इंदौर में विनोद भंडारी की जमीन कब्जा मुक्त कराने गए तहसीलदार और पटवारी पर चली गोलियां
Sanjay Gupta | Aug 14, 2024, 19:06 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-14T184758.914
यह जमीन ईडी इंदौर में अटैच है। व्यापमं घोटाले में आरोपी डॉ. विनोद भंडारी की यह जमीन है, जिसे ईडी ने मनी लाण्ड्रिंग केस में ईडी ने सालों पहले अटैच की थी। इसके बाद भंडारी ने कई बार आवेदन दिया कि उनकी जमीन पर कब्जे हो रहे हैं
INDORE. इंदौर में जिला प्रशासन की टीम पर फायरिंग हुई है। तहसीलदार और पटवारी सहित अन्य दल को मौके से जान बचाकर भागना पड़ा है। यह टीम ईडी में अटैच डॉ. विनोद भंडारी की जमीन को कब्जे से मुक्त कराने गई थी। इसी दौरान कब्जाधारी के गार्ड ने फायरिंग कर गोलियां चला दी।
![WhatsApp Image 2024-08-14 at 18.36.08]()
मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है। यहां जमीन की नपती करने गए तहसीलदार पर वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने 12 बोर बंदूक से चलाई गोली चला दी। जमीन की नपती के दौरान बुलडोजर ने कब्जा हटाना शुरू किया तो वहां तैनात गार्ड गोली चलाने लगा। गार्ड को फायरिंग के लिए कुछ लोगों द्वारा उकसाने की बात सामने आई है।
बताया जा रहा है कि मौके पर दो सिक्योरिटी गार्ड मौजूद थे। इन्हीं में से एक ने कई राउंड फायर किए। गार्ड को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है। गार्ड के नशे में होने की बात भी कही जा रही है।
![WhatsApp Image 2024-08-14 at 18.36.08(1)]()
सूत्रों के अनुसार सुरेश पटेल मुख्य कब्जाधारी है। यह कांग्रेस से जुड़ा रहा है। इसका इस क्षेत्र में अवैध कॉलोनियां काटने का रिकार्ड रहा है और आदिवासियों की जमीन पर भी कब्जा करता है। कब्जा करके यह प्लाटिंग करके जमीन बेचता है।
यह जमीन ईडी इंदौर में अटैच है। व्यापमं घोटाले में आरोपी डॉ. विनोद भंडारी की यह जमीन है, जिसे ईडी ने मनी लाण्ड्रिंग केस में ईडी ने सालों पहले अटैच की थी। इसके बाद भंडारी ने कई बार आवेदन दिया कि उनकी जमीन पर कब्जे हो रहे हैं इसे मुक्त कराया जाए। बाद में मामला हाईकोर्ट भी गया और वहां से भी कब्जे हटाने के आदेश हुए। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची थी। भंडारी ने इस जमीन को मुक्त कर बदले में आठ करोड़ रुपए जमा कराने का भी ईडी को ऑफर दिया था, जिसे खारिज कर दिया गया। इसके लिए कोर्ट में भी आवेदन दिया था, जो खारिज हो गया।
![sanjay gupta]()
WhatsApp Image 2024-08-14 at 18.36.08
अरविंदो अस्पताल के पीछे है जमीन
कब्जा मुक्त कराने गए तहसीलदार, पटवारी पर चली गोलियां
इंदौर में जिला प्रशासन की टीम पर फायरिंग हो गई। तहसीलदार और पटवारी सहित अन्य दल को मौके से जान बचाकर भागना पड़ा। यह टीम ईडी में अटैच डॉ.विनोद भंडारी की जमीन को कब्जे से मुक्त कराने गई थी। इसी दौरान कब्जाधारी के गार्ड ने… pic.twitter.com/wf1YXpxIbX
— TheSootr (@TheSootr) August 14, 2024
एक गार्ड हिरासत में, एक की तलाश
WhatsApp Image 2024-08-14 at 18.36.08(1)
कब्जाधारी पुराना अवैध कॉलोनी काटने वाला
जमीन भंडारी की जो ईडी में अटैच
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sanjay gupta
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari