रेप के आरोपी तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह ने किया सरेंडर, पुलिस ने रखा था 5 हजार का इनाम
Rohit Sahu | Jun 30, 2025, 15:01 IST
mp tehsildar
ग्वालियर में रेप के आरोपी तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान ने जिला न्यायालय में सरेंडर कर दिया। खुद को चौथी पत्नी बताने वाली महिला ने जनवरी 2025 में उसके खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में रेप के आरोपी तहसीलदार ने आखिरकार सरेंडर कर दिया। तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान की तलाश कई महीनों से जारी थी। पुलिस ने उस पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। खुद को तहसीलदार की चौथी पत्नी बताने वाली एक महिला ने रेप का केस दर्ज कराया था। मामला सामने आते ही वह तहसीलदार फरार हो गया था। अब उसने अचानक जिला न्यायालय में सरेंडर कर सबको चौंका दिया। पुलिस और प्रशासन को उसकी गिरफ्तारी का इंतजार था। अब उससे पूछताछ में कई राज खुलने की उम्मीद है।
शत्रुघ्न सिंह चौहान ग्वालियर जिले के भितरवार तहसील में पदस्थ थे। एक महिला ने उन पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया। महिला के मुताबिक, वह करीब 17 साल तक लिव-इन रिलेशन (Live-in Relation) में रही। इस दौरान चौहान ने एक बार गर्भपात (Abortion) भी कराया। महिला की शिकायत सामने आने के बाद तहसीलदार गायब हो गया।
आरोप लगने के बाद कलेक्टर ने चौहान को भितरवार से हटाकर जिला मुख्यालय के लैंड रिकॉर्ड ऑफिस (Land Record Office) में अटैच किया। शत्रुघ्न सिंह उन्होंने वहां ज्वाइन नहीं किया, सिर्फ मेडिकल लगा दिया। इसके बाद जब मामला बढ़ा, तो सरकार ने उनका तबादला बैतूल (Betul) कर दिया। वहां भी ज्वाइनिंग नहीं दी, इसलिए शासन ने निलंबित (Suspended) कर दिया।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
MP News | Gwalior
सूचना मिलते ही मचा हड़कंप
सरेंडर की सूचना मिलते ही पुलिस बल और अफसर कोर्ट पहुंच गए। तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान (Tehsildar strughan singh) के खिलाफ 15 जनवरी 2025 की रात को महिला थाने में रेप और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज हुआ था। एक महीने बाद पुलिस ने 5 हजार का इनाम घोषित किया। तब से वह फरार चल रहा था और किसी को भनक तक नहीं थी।
क्या है पूरा मामला?
पद से हटाया गया, फिर हुआ फरार
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
MP News | Gwalior
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava