आज धन तेरस, जानिए मध्यप्रदेश चुनाव में उतरे बीजेपी-कांग्रेस के उन प्रत्याशियों के बारे में जिनके ऊपर खूब बरसा धन

Rahul Garhwal | Nov 09, 2023, 24:00 IST
Share
आज धन तेरस, जानिए मध्यप्रदेश चुनाव में उतरे बीजेपी-कांग्रेस के उन प्रत्याशियों के बारे में जिनके ऊपर खूब बरसा धन
आज धन तेरस, जानिए मध्यप्रदेश चुनाव में उतरे बीजेपी-कांग्रेस के उन प्रत्याशियों के बारे में जिनके ऊपर खूब बरसा धन

आज धन तेरस है। जानिए मध्यप्रदेश चुनाव में उतरे बीजेपी-कांग्रेस के उन प्रत्याशियों के बारे में जिनके ऊपर खूब धन बरसा।

BHOPAL. हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस मनाई जाती है। आज भगवान धन्वंतरि सोने के कलश के साथ प्रकट हुए थे। त्रयोदशी पर ही आयुर्वेद के देवता धन्वंतरि की जयंती भी मनाई जाती है। मध्यप्रदेश में कुछ ही दिनों बाद चुनाव हैं। इस बार धन तेरस, दीपावली और चुनाव का संयोग है। हम आपको मध्यप्रदेश चुनाव में उतरे बीजेपी-कांग्रेस के उन प्रत्याशियों के बारे में बता रहे हैं, जिनके ऊपर खूब धन बरसा...

मध्यप्रदेश के टॉप-10 रईस प्रत्याशी

बीजेपी के चैतन्य कश्यप ( 296 करोड़ की संपत्ति )

बीजेपी विधायक चेतन्य कश्यप ने अपने शपथ पत्र में 296.08 करोड़ की संपत्ति बताई है। 2018 के चुनाव में उन्होंने 204 करोड़ रुपए की संपत्ति की जानकारी दी थी। वहीं 10 साल पहले यानी 2013 में चेतन्य के पास 120 करोड़ की संपत्ति थी। 10 में उनकी संपत्ति में 176 करोड़ रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।

बीजेपी के संजय पाठक ( 242 करोड़ की संपत्ति )

संजय पाठक और उनकी पत्नी निधि पाठक 242 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं। संजय की कुल चल संपत्ति 74 करोड़ 16 लाख 66 हजार 326 रुपए और अचल संपत्ति 60 करोड़ 46 लाख 16 हजार 573 रुपए है। 2018 में उन्होंने 226 करोड़ रुपए की संपत्ति बताई थी।

कांग्रेस के संजय शुक्ला ( 217 करोड़ की संपत्ति )

इंदौर विधानसभा-1 के कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला के पास 217 करोड़ रुपए की संपत्ति है। ये 5 साल में करीब 80 करोड़ बढ़ी है। उनके पास रेंज रोवर और मर्सिडीज जैसी महंगी कार हैं। संजय की पत्नी 35 करोड़ की चल-अचल संपत्ति की मालकिन हैं।

कांग्रेस के संजय शर्मा ( 212 करोड़ की संपत्ति )

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा की संपत्ति 212 करोड़ है। उनकी पत्नी निशा शर्मा की संपत्ति 1 अरब 28 करोड़ है। शर्मा दंपति के लगभग 109 करोड़ रुपए अलग-अलग संस्थानों में इनवेस्ट हैं। लगभग 88 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति भी इनके पास है।

कांग्रेस के निलय डागा ( 177 करोड़ की संपत्ति )

बैतूल से कांग्रेस विधायक निलय डागा के पास 177 करोड़ की संपत्ति है। वे रईस प्रत्याशियों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर आते हैं।

निर्दलीय प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू ( 149 करोड़ की संपत्ति )

रतलाम की आलोट सीट से निर्दलीय लड़ रहे प्रेमचंद गुड्डू के पास 149 करोड़ रुपए की संपत्ति है। चल संपत्तियों की कुल कीमत 25 करोड़ 7 लाख 54 हजार 394 रुपए है। उनके पास नकद 3 लाख 38 हजार 45 रुपए है। उनकी पत्नी के पास 39 लाख 86 हजार 501 रुपए की चल संपत्तियां हैं। गुड्डू के पास 76 करोड़ 28 लाख 62 हजार 524 रुपए और उनकी पत्नी के पास 48 करोड़ 16 लाख 33 हजार 77 रुपए की अचल संपत्तियां हैं।

कांग्रेस के विशाल पटेल ( 141 करोड़ की संपत्ति )

देपालपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विशाल पटेल 141 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी चल संपत्तियों की कुल कीमत 25 करोड़ 7 लाख 54 हजार 394 रुपए है। उनके पास नकद 3 लाख 38 हजार 45 रुपए है। उनकी पत्नी के पास 39 लाख 86 हजार 501 रुपए की चल संपत्तियां हैं।

कांग्रेस के केपी सिंह ( 140 करोड़ की संपत्ति )

पिछोर से कांग्रेस प्रत्याशी केपी सिंह के पास करीब 124 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनका मुकाबला बीजेपी के देवेंद्र जैन से होगा।

कांग्रेस के कमलनाथ ( 134 करोड़ की संपत्ति )

छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी कमलनाथ 134 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी पत्नी अलका नाथ की कुल संपत्ति 62 करोड़ 52 लाख से ज्यादा है। दोनों 1 अरब 34 करोड़ से ज्यादा के मालिक हैं। करोड़ों की संपत्ति के मालिक कमलनाथ के पास नकदी सिर्फ 3 लाख 30 हजार 850 की है। उनके नाम पर 3 गाड़ियां हैं। इनमें 2 एंबेसडर और एक सफारी शामिल है। उनके पास 1 करोड़ 99 लाख की 3 एफडी भी हैं। उनके पास 3 बैंक खातों में 46 लाख रुपए और साढ़े 16 लाख से ज्यादा के गहने भी हैं।

कांग्रेस की प्रभा गौतम ( 102 करोड़ की संपत्ति )

धार से कांग्रेस प्रत्याशी प्रभा गौतम 102 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। उनके पास नगद 49 हजार, पति के पास 47 हजार और परिवार के पास 35 हजार रुपए हैं। प्रभा के 14 बैंक अकाउंट हैं। एक अकाउंट में 15 लाख, पति के खाते में 4 लाख 92 हजार रुपए हैं।

Tags:
  • CONGRESS
  • कांग्रेस
  • Madhya Pradesh Assembly elections
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
  • BJP
  • बीजेपी
  • Dhan Teras
  • Rich Candidates
  • धन तेरस
  • अमीर प्रत्याशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग